दिपके को मिला विदेशी फंडिंग, अमेरिकी गायिका ने लगाए आरोप

खबर सार :-

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व विहीन माना है। अभिजीत दिपके को चाय पार्टी के लिए बुलाने पर तंज कसते हुए कहा कि कब तक बैसाखी के सहारे चलाएंगे पार्टी।
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, कांग्रेस एवं विपक्ष के नेता भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह लोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की मांग कर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को चाय पार्टी में बुलाया है। बता दंे कि यह वही अभिजीत दिपके हैं, जिन पर पिछले दिनों अमेरिका की एक गायिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के नेता ने दिपके को चाय पर बुलाया तो भाजपा को यह बात खल गई। भाजपाई इस पर घोर आपत्ति जता रहे हैं। इनका कहना है की दिपके को चाय पार्टी पर बुलाने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का इरादा क्या है? कटाक्ष करते हुए नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी अब बैसाखी पर पूरा आंदोलन चलाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की स्पीति घाटी में सालभर सड़क संपर्क की तैयारी, कुंजुम दर्रे के नीचे सुरंग बनाने की योजना

कांग्रेस चाय पर बना रही आंदोलन की रूपरेखा

 विपक्ष का आंदोलन भले ही किसी मोड़ पर ना पहुंच रहा हो, लेकिन देश का माहौल सही नहीं चल रहा है। पिछले दिनों आंदोलन को रोकने की मांग करते हुए देश भर के कई व्यापारिक संगठनों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि त्योहार के मौके पर जब उनको कमाई होनी है, आंदोलन रोकना चाहिए। इसके बाद भी अभी कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी शिव तांडव की बात कर रहे हैं और उन्होंने कोई नया प्लान बनाया है। इसलिए चाय पार्टी के जरिए विपक्षियों को जोड़ने की कोशिश चल रही है। इन्हीं कोशिशें में अभिजीत दिपकं को चाय पार्टी में बुलाना शामिल है। जानकारी तो यह भी मिली है कि भाजपा में इस बात को लेकर नाराजगी है कि कॉकरोच पार्टी पर विदेशी फंडिंग का आरोप है। उनके साथ इंडिया गठबंधन की गहन मित्रता क्यों है? भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा राहुल गांधी किसको आमंत्रित करते है?ं

कांग्रेस पर वैसाखियों पर चलने का आरोप

 यह उनके विषय है, लेकिन देश गतिविधि को ध्यान से देख रहा है दिल्ली में पिछले महीना हुए धरना प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीप के भी धरने पर बैठे हुए थे उसे आंदोलन के समय। दिल्ली में बड़ी हिंसा की साजिश रची गई थी। इस मामले में अभी कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में कई लोगों के नाम बताए गए जो गंभीर अपराध में लिप्त रहे है। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी को अब समझ में आ गया है कि उनके बस की बात नहीं है। राजनीति में भेद भुला देना और माहौल बना लेना अलग बात है। लेकिन जनता का दिल जीत लेना सबके बस की बात नहीं है और इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के आर पी सिंह कहते हैं की बैसाखी पर अभी एक पूरा आंदोलन चलाना चाहते हैं। बीजेपी के संस्थापक को लेकर आरपी सिंह ने कहा एक और मोड इस आंदोलन में अभिजीत दीपक के आ जाने से बन रहा है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी का रुझान कॉकरोच पार्टी की ओर ज्यादा रहा है।

आम आदमी पार्टी इन दिनों लड़खड़ा रही

 अब अभिजीत दीप के कांग्रेस पार्टी की चाय पार्टी में अगर जाते हैं तो आम आदमी पार्टी को सोचना पड़ेगा कि उन्होंने दिपके को कांग्रेस की ओर भेजा है। या वह खुद ही कांग्रेस की ओर चले गए। वैसे भी आम आदमी पार्टी इन दिनों लड़खड़ा रही है। उनकी पार्टी की एक प्रवक्ता जो काफी अपने आप को विद्वान समझती थी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से बढ़कर किसी नेता को नहीं मानती थी। आज आम आदमी पार्टी को छोड़कर कहीं और जा रही है। सवाल यह है की मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी को चाय पर बुलाया है। बीजेपी के संस्थापक अभिलेख में अभिजीत दिपके को भी चाय पर बुलाया है। अब देखना सिर्फ इतना है कि राहुल गांधी युवाओं से क्या बोलते हैं। जिसके लिए उन्होंने चाय पर बुलाया है। राहुल गांधी जैन जी से बहुत प्रभावित हैं। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर जलाए आशीर्वाद के दीये, सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

अन्य प्रमुख खबरें