राजधानी लखनऊ में शुरू होगा यूपीडाकॉन-2026, देश भर के 600 से अधिक विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन की रजत जयंती पर लखनऊ में नौ से 11 अक्टूबर तक यूपीडाकॉन-2026 महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन की रजत जयंती के उपलक्ष्य में नौ से 11 अक्टूबर तक राजधानी लखनऊ के होटल ताज पैलेस में तीन दिवसीय भव्य वार्षिक महासम्मेलन ‘यूपीडाकॉन-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। संस्था पिछले 25 वर्षों से मधुमेह की रोकथाम व उपचार में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "डायबिटीज 360 डिग्री: बियॉन्ड नंबर्स, बियॉन्ड टारगेट्स, बियॉन्ड बाउंड्रीज" रखी गई है। इस आयोजन की जानकारी उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनुज माहेश्वरी ने गुरुवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मधुमेह प्रबंधन को केवल ब्लड शुगर के आंकड़ों और लक्ष्यों तक सीमित न रखकर मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य, जीवनशैली, मानसिक स्थिति और आधुनिक चिकित्सीय तकनीकों के समग्र दृष्टिकोण पर केंद्रित करना है।
विशेषज्ञों की बड़ी भागीदारी
इस आयोजन में देश भर से 600 से ज्यादा वरिष्ठ चिकित्सकों व मधुमेह विशेषज्ञों ने पंजीकरण कराया है। सम्मेलन में 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वक्ता मधुमेह के नए अनुसंधानों, दवाओं और जटिलताओं के प्रबंधन पर व्याख्यान देंगे। इसके अलावा, युवा शोधकर्ताओं और वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा मधुमेह के नवीनतम पहलुओं पर 100 से अधिक वैज्ञानिक शोध प्रस्तुत किए जाएंगे।
वैज्ञानिक सत्र और आधुनिक तकनीक पर चर्चा
सम्मेलन के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में मधुमेह के स्वरूप और उसके इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। यह सम्मेलन देश भर के चिकित्सकों को आधुनिक शोध और उपचार के नए मानकों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
डॉ. अभिषेक अरुण ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस वैज्ञानिक आयोजन में इंसुलिन थेरेपी, कार्डियो-रीनल सुरक्षा, लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। मीडिया प्रभारी डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन आम जनता को मधुमेह के खतरों से आगाह करने और डॉक्टरों को नवीनतम ज्ञान से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन पिछले ढाई दशकों से मधुमेह की रोकथाम, उपचार और इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। संस्था अपनी रजत जयंती के अवसर पर इस तीन दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसे आधुनिक चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- अस्पताल फार्मेसियों में दवा की खरीद और बिक्री कीमत जान सकेंगे मरीज, यूपीएफएसडीए ने जारी किए निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 118 लोग बीमार, मंडई मेले के दौरान खाई थी चाउमीन
2026-11-22
-
कोल्ड ड्रिंक में पी गया कांच का टुकड़ा, सरकाघाट के व्यक्ति की जान बचाई
2026-11-21
-
मप्र के बैतूल में शराब छुड़ाने के दावे पर पीया जहरीला काढ़ा, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
2026-11-19
-
मिर्गी के मरीज दो साल में हुए दोगुने, बच्चे और युवा भी चपेट में
2026-11-18
-
मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराएं नहीं, समझदारी से बच सकती है मरीज की जान
2026-11-18
-
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आज, नेताओं ने दी शुभकामनाएं
2026-11-18
-
जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को निभाने का तरीका सिखाता है Yoga
2026-11-18
-
आयुष मंत्रालय ने योग सीखने के सही तरीके और नियमों की जानकारी दी
2026-11-16
-
KGMU में आयोजित हुई TRUST 2026 कार्यशाला, ट्रॉमा मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक होगी जीवनरक्षक
2026-11-14
-
खामोश महामारी बन रही डायबिटीज, हरी सब्जियां और खनिज युक्त भोजन करेंगी मदद
2026-11-14
-
mother होती है बच्चों की प्रथम शिक्षिका, वह खुद संवार सकती हैं childhood
2026-11-13
-
KGMU में एआई सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी जांच आसान
2026-11-11
-
टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था REACH को मिला कोचोन पुरस्कार
2026-11-06
-
लगातार खांसी हो सकती है दिल की बीमारी की चेतावनी, जानें लक्षण
2026-11-06
-
फेफड़ों में ऑक्सीजन का प्रवाह, सुकून भरी नींद के लिए करें प्राणायाम
2026-11-04