रावण और कुंभकर्ण के पुतले देखने पहुंच रहे हैं लोग, कई दिन से चल रही है तैयारी
खबर सार :-
विजयदशमी के दिन विशाल रावण दहन किया जाएगा। इस बार यहां का पुतला अपनी ऊंचाई के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग यहां रोज पहुंच रहे हैं।
खबर विस्तार : -
पटना, बिहार के पटना में गांधी मैदान इन दिनों पुतलों के कारण चर्चा में बना है। यहां पर हर वर्ष की तरह ही दशहरा के मौके पर विजयदशमी के दिन विशाल रावण दहन किया जाता है। इस बार यहां पुतलों की ऊंचाई के कारण सावधानी बरती जा रही है। 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन को इको फ्रेंडली तैयार किया जा रहा है। विशाल पुतले की आतिशबाजी भी खूबसूरत होगी। दशहरा कमेटी ट्रस्ट की ओर से यहां भव्य आयोजन कराया जाता है।
इस बार 71वां श्रीरामलीला महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह बना हुआ है। मेला की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी बराबर तैयारी कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन ने भीड़ के प्रबंधन के लिए पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। इस वर्ष गांधी मैदान में रावण की ऊंचाई करीब 90 फीट की बताई जा रही है। वहीं मेघनाद की 85 फीट और कुंभकर्ण की 80 फीट ऊंचाई होगी। पुतलों को तैयार करने में कई दिन लगाए गए हैं। इनको बारिश से बचाने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।
खराब मौसम में भी बचाए जा सकते हैं पुतले
यदि मौसम खराब हो जाता है तो इनको संभावित नुकसान से बचाने के लिए स्टील की पाइप का इस्तेमाल किया गया है। रावण दहन के दौरान चारों ओर घेरा बनाया जाएगा। इसके अंदर कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। रावण दहन के बाद लगभग आधे घंटे तक इको फ्रेंडली आतिशबाजी की जाएगी। यह आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण भाग होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी यहां शामिल हो सकते हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिंह के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है। श्री दशहरा कमेटी टेस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार की ओर से जानकारी दी गई है कि यह रामलीला 1955 से निरंतर चली आ रही है। इस बार यह 71वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। रावण दहन केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आस्था संस्कृति और पारंपरिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
यातायात सुगम बनाने के लिए झोंक दी ताकत
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सरकारी विभागों से सहयोग मांगा गया है। शुलभ यातायात और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से व्यापक तैयारी के लिए गुहार की गई है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट 2 और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अधिकारियों को प्रतिदिन ब्रींिफग कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
यहां पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसलिए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावी व्यवस्था करनी हैै। प्रवेश और निकास मार्ग को सतर्क और सुव्यवस्थित करने की तैयारी चल रही है। इस बार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी ने गांधी मैदान स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
मेला परिसर में लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
मेला में ध्वनि विस्तारक यंत्रों अग्नि समन व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, केंद्र और चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अलर्ट किया गया है। साथ ही मेला परिसर पर भी प्रबंध करने के लिए कहा गया है। नगर निगम को गांधी मैदान में साफ सफाई करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बैरिकेडिंग मजबूत करने के साथ ही मंच मजबूत बनाने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय के अंदर काम पूरा करने के साथ ही व्यवस्था में समय देने के लिए कहा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है की बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए विजय दशमी का त्योहार भव्यता और शालीनता के साथ मनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार, कोटा पुलिस ने ट्रेन से दबोचा
अन्य प्रमुख खबरें
-
घर में नहीं है बेटी तो देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये काम
2026-11-17
-
20 या 21 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी ? जानें सही तारीख और पूजा विधि
2026-11-17
-
Panchang 17 November 2026: मंगलवार 17 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 November 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-11-16
-
Panchang 16 November 2026: सोमवार 16 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 November 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-11-15
-
Chhath Puja 2026: बिहार से अमेरिका तक छाई छठ की अद्भुत छटा
2026-11-15
-
Panchang 15 November 2026: रविवार 15 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-14
-
Aaj Ka Rashifal 15 November 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-11-14
-
पलानी के मुरुगन मंदिर में कल दर्शन पर प्रतिबंध, सूरसंहारम का आयोजन
2026-11-14
-
Panchang 14 November 2026: शनिवार 14 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 November 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-11-13
-
Panchang 13 November 2026: शुक्रवार 13 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-12
-
Aaj Ka Rashifal 13 November 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-11-12
-
Panchang 12 November 2026: गुरुवार 12 नवंबर 2026 का पंचांग
2026-11-11