Kolkata Durga Puja Pandal हादसे की उच्चस्तरीय जांच होगी, ऊंचे आहदेवाले हैं समिति में पदाधिकारी!
खबर सार :-
West Bengal में हादसा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। जिन लोगों का कोई कसूर नहीं था, क्या उनको न्याय मिल पाएगा। बताया जा रहा है कि पूजा समिति में कई ओहदेवाले लोग हैं। इन पर जांच की आंच पहुंचेगी या फिर हम केवल कमजोर गर्दन ही पकड़ेंगे।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: West Bengal के Kolkata Durga Puja Pandal में हुई 19 लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। इस घटना ने देश को द्रवित कर दिया है। नवरात्र का पर्व आखिरी दौर पर है, लेकिन अब सुरक्षा को लेकर सवाल हजार हैं। इस घटना का असल में गुनहगार कोई एक या दो या कई? इस पर बहस छिड़ गई है। राज्य के Chief Minister शुभेंदु अधिकारी कहते हैं के हमारा दायित्व है कि जांच किसी राजनीतिक बहस से हटकरा कराई जाए। इसमें पारदर्शिता पर सवाल या गंुजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है।
देशभर में गम और गुस्सा, नेताओं ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कहती हैं कि सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उधर, कोलकाता में भगदड़ की घटना को दुखद बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह कहते हैं कि कोलकाता के चोरबागान Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। West Bengal की पूर्व Chief Minister ने हादसे पर दुख जताया हैं।
यह भी पढ़ें : Sharadiya Navratri: नवरात्रि के आठवें दिन होती है 'मां महागौरी' की विशेष पूजा, जानें माता का स्वरूप एवं मंत्र
इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। शुभेंदु अधिकारी, Chief Minister, बंगाल कहते हैं कि पंडाल में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। राज्य सरकार घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि कोलकाता हादसे के बाद पूजा समिति के सदस्य और सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं। West Bengal की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद करीब 19 लोगों के मौत की जानकारी दी जा रही है।
परिजनों को मदद मिले और हादसे की निष्पक्ष जांच हो
इस घटना में 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मु Chief Minister देवेंद्र समेत कई नेताओं ने घटना को लेकर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि West Bengal की कोलकाता में चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कई लोगों की मौत हुई है। इस घटना ने हमें द्रवित कर दिया है। दुख की इस घड़ी में मैं उन पीड़ित परिवारों के साथ हूं जो हादसे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि इस त्रासदी में ईश्वर आप सभी को हिम्मत दे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा है कि पश्चिम बंगाल की कोलकाता स्थित चोर बागान में हुई घटना ने हमें सभी को दहला दिया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। देवेंद्र फडणवीस ने भी लिखा है कि कोलकाता हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा है कि कोलकाता की चोरबागान दुर्गा पूजा में हुई भगदड़ पीड़ा दायक है। यह घटना हम सभी को द्रवित कर रही है। भाजपा नेता श्रमिक भट्टाचार्य ने लिखा है कि अत्यंत दुखद और परेशान करने वाली घटना है। इस घटना ने हम सभी की परीक्षा ले ली है। उन्होंने कहा कि एक निष्पक्ष जांच की जरूरत है।
शुरुआती जानकारी में निजी कर्मचारी पर आरोप
मौके पर मौजूद एसीपी से मिली शुरुआत की जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है की घटना एक निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी द्वारा की गई घोषणा और सीटी बजाने के बाद हुई है। हालांकि, इस मामले के अभी पूर्ण तथ्य सामने नहीं आए हैं। हालांकि, जांच शुरू कर दी गई है। Chief Minister सुभेंदु अधिकारी नेे साफ कर दिया है की जांच के दौरान जल्दबाजी नहीं होगी। किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचा जाएगा। एक गहन पारदर्शी उचित और सुयोजित जांच की जाएगी। Chief Minister ने कहा है की पूजा समिति के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों को हिरासत में लेने के आदेश हमने रात में ही दे दिए थे।
उन्होंने कहा है की घटना का हर पहलू की जांच की जा रही है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। इस दुख की घड़ी में किसी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी को मौका नहीं दिया जाएगा। हमारी जिम्मेदारी उन परिवारों को राहत देने की है, जो हादसे का सामना कर रहे हैं। भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने लिखा है कि कोलकाता की चोर बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में दुखद भगदड़ अत्यंत हृदय विधायक है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा अर्पित करता हूं। साथ ही यह मांग करता हूं कि जो लोग भी तनिक भी इस घटना के प्रति जिम्मेदार हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Kolkata के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Kolkata पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
2026-10-18
-
janbhawan देखा और governor से बात की, संस्कारवान बनने का वादा किया
2026-10-17
-
Panchang 18 October 2026: रविवार 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-17
-
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-17
-
नवरात्रि के आठवें दिन होती है 'मां महागौरी' की विशेष पूजा
2026-10-17
-
रामगढ़ में विराजमान हैं मां छिन्नमस्तिका, मंदिर में जुटते हैं श्रद्धालु
2026-10-17
-
कोलकाता में हर साल से ज्यादा पंडाल लगाए, बंगाल में कहीं विवाद नहीं हुआ
2026-10-17
-
Panchang 17 October 2026: शनिवार 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-16
-
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की आराधना
2026-10-16
-
दमोह में महाकाली पूजा का 79वां वर्ष, सराफा व्यापारियों ने की थी शुरुआत
2026-10-16
-
मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि का छठा दिन, जानें माता का स्वरूप और मंत्र
2026-10-15
-
Panchang 16 October 2026: शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-15
-
Panchang 15 October 2026: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-14