बिना बाधाओं के हो रही बंगाल में दुर्गा पूजा, कोलकाता में हर सार का रिकॉर्ड टूटा
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में थोड़ा मौसम खराब है। इसके बाद भी यहां पंडालों दुर्गा माता की पूजा की जा रही है। इस बार कहीं भी बवाल या विवाद नहीं हुआ है।
खबर विस्तार : -
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में कई सालों के बाद इस बार दुर्गा पूजा का उल्लास देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मा खष्टी की रात राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि जहां कोलकाता में तमाम तरह की बंदिशें लगा करती थीं, इस बार पूरे राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान कोई हिंसक वारदात नहीं हुई। पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूजा के लिए जगह-जगह पर पंडाल बनाए गए हैं।
मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया गया है। पंडाल में धार्मिक गीत गाए जा रहे हैं। वहीं आदिशक्ति का भजन साथ ही पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए कलाकारों ने पहले से ही परिधान बनवा लिए थे। लोग सज धज कर दुर्गा देवी के दर्शन के लिए सड़कों पर आए। जैसे-जैसे रात आती गई, पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ में इजाफा होता गया। आज आधी रात तक भीड़ कम नहीं हुई थी। दर्शन करने वाले महानगर से बाहर के भी लोग आए हुए थे। सड़कों पर प्रशासन की ओर से रोशनी का इंतजाम किया गया था।
उत्तर से दक्षिण तक कोलकाता उत्सव में रंगा
उत्तर से दक्षिण तक कोलकाता हर तरफ उत्सव में रंगा था। श्री भूमि इस स्पोर्टिंग क्लब और कॉलेज स्क्वायर, तला प्रत्यय कल्पनाशील। हिंदुस्तान पार्क अहिरी टोला सार्वजनिक। के अलावा दर्जनों ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें जोधपुर पाकर्, सिंधी पार्क, अली पार्क, मुखर्जी पार्क, दमदम पार्क इन सभी स्थानों पर संस्कृत के धार्मिक आयोजन हो रहे थे। यहां रात भर पंडाल में भीड़ रही और संस्कृति कार्यक्रमों का आनंद उठाया गया। दुर्गा देवी के सभी रूपों को पंडाल में रखा गया।
अनूठी कलाकारी और कल्पनाशील सजावट लोगों का ध्यान खींच रही थी। कोलकाता की भव्य पूजा का गवाह बनने के लिए 24 परगना हुगली पूर्व पश्चिम वर्धमान समेत राज्य के कई जगह से कलाकार आए हुए थे। पहले तो कहा जा रहा था की मौसम खराब रहेगा, लेकिन ऊपर वाले की कृपा थी की देवी माता की कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का विग्घ्न नहीं पड़ा। यहां पंडाल से बाहर मेले जैसा नजारा है। खाने-पीने की चीजों के साथ बच्चों के खिलौने बड़ी संख्या में बिक रहे हैं।
सुबह के समय लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते
जबकि सुबह के समय लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। यहां काफी देर तक यह आयोजन होता रहता है। लोग दुर्गा सप्तशती के पाठ करते हैं एवं अपनी मनोकामना के लिए पूजा अर्चना करते हैं। परिवार और बच्चों की सुख समृद्धि की कामना के लिए हर वर्ष यहां पांडाल लगते हैं, लेकिन इतना उत्साह कभी नहीं रहा है। विजयदशमी के लिए भी तैयारी चल रही है। सरकार का कहना है किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। पहले से ही सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
आज भी पश्चिम बंगाल में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों और उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम केंद्र, कोलकाता के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के लिए आज किसी विशेष मौसम चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। दिन में गर्मी और उमस का अनुभव हो सकता है, जबकि सुबह और रात के समय अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है। लेकिन इससे श्रद्धालुओं का मनोबल कम नहीं हो रहा है। उनका मानना है कि उत्साह कम नहीं होने दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं का मनोबल कम नहीं हो रहा
सरकार का कहना है कि इस बार सुरक्षा के इंतजाम के साथ विवाद करने वालों से सरकार सख्ती से निपट रही है। यह लोग तो आज भी नहीं चाहते हैं कि पूजा उत्साह के साथ मनाया जाए। यहां तो शोभायात्रा भी निकाली जाएंगी। वह भी भव्यता के साथ।
ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर में बना देश का पहला एक्वा टेक पार्क, आधुनिक तकनीक से मछली पालन बन रहा बिजनेस माॅडल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 17 October 2026: शनिवार 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-16
-
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की आराधना
2026-10-16
-
दमोह में महाकाली पूजा का 79वां वर्ष, सराफा व्यापारियों ने की थी शुरुआत
2026-10-16
-
मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि का छठा दिन, जानें माता का स्वरूप और मंत्र
2026-10-15
-
Panchang 16 October 2026: शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-15
-
Panchang 15 October 2026: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-14
-
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-14
-
Navratri 2026 Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
2026-10-14
-
नवरात्रि पर काशी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे भक्त, गूंज रहे जयकारे
2026-10-14
-
माता कूष्मांडा से जुड़ा है कूष्मांड फल, स्वास्थ्य के लिए है उपयोगी
2026-10-14
-
नवरात्र के पावन अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा में लीन रहे भक्त, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-14
-
Panchang 14 October 2026: बुधवार 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-13