Dussehra Special: महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह जहां दशहरे के दिन होती है रावण की पूजा, अनोखी है परंपरा
खबर सार :-
Dussehra 2026: पूर्वी भारत में, दशहरा को दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। वहीं, उत्तर भारत में इस दिन रामलीला का मंचन किया जाता है और रावण का पुतला जलाया जाता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी जहां रावण की पूजा की जाती है।
खबर विस्तार : -
Dussehra Special: दशहरा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह यह पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। यह वजह है कि हर साल इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने और रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
भारत के अलग-अलग हिस्सों में विजयादशमी और रावण दहन से जुड़ी कई अनोखी परंपराएं और रीति-रिवाज हैं। हालांकि कुछ जगहों पर रावण का पुतला जलाने की परंपरा नहीं है। बल्कि वहां दशानन की पूजा की जाती है। महाराष्ट्र के अकोला जिले में ऐसा ही एक गांव है जहां लंका के राजा रावण का दहन नहीं पूजा की जाती है।
महाराष्ट्र के संगोला गांव में होती है रावण की पूजा
अकोला से लगभग 40 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में, एक ही पत्थर से बनी रावण की एक मूर्ति है। इसमें उसे दस सिर वाले राजा के रूप में दिखाया गया है, जिसके हाथों में हथियार हैं। दशहरे के दिन, गांव वाले रावण का पुतला जलाने के बजाय, इसी मूर्ति की पूजा करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संगोला गांव में रावण की पूजा उसकी 'विद्वता और तपस्वी गुणों' के लिए की जाती है।
ग्रामीणों का मानना है कि रावण में कुछ बुराइयां थीं, तो वहीं उसमें कई खूबियां भी थीं। इसलिए, उसे केवल नफरत की नजर से देखने के बजाय, उसकी कमियों को छोड़कर उसके अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए। इन्हीं खूबियों को ध्यान में रखते हुए, ग्रामीण पारंपरिक रूप से उसकी पूजा करते आ रहे हैं। जो सालों से चली आ रही है।
ये भी पढ़ेंः- Aishbagh Ravan Dahan 2026: ऐशबाग रामलीला में इस बार दिखेगा आधुनिक तकनीक से लैस 70 फीट ऊंचा रोबोटिक रावण
200 साल पुरानी है परंपरा
ग्रामीणों का दावा है कि यह मूर्ति 200 से 300 साल पहले गांव में स्थापित की गई थी। कहा जाता है कि पास ही चिखल नाम का एक गांव है, जहां यह मूर्ति मूल रूप से बनाई गई थी। जब इसे वहां से कहीं और ले जाया जा रहा था, तो पास बहने वाली एक नदी के किनारे यह मूर्ति आगे नहीं बढ़ पाई। मूल रूप से इस मूर्ति को गांव के दूसरी तरफ स्थापित किया जाना था, लेकिन इसे गांव की सीमा से आगे नहीं ले जाया जा सका। आखिरकार, इसे गांव के प्रवेश द्वार पर ही स्थापित कर दिया गया। तभी से यहीं इसकी पूजा की जा रही है। आज भी, एक पुजारी इस मूर्ति की रोज पूजा करते हैं यह परंपरा ग्रामीणों की गहरी आस्था से जुड़ी है।
क्या कहते हैं मंदिर के पुजारी
मंदिर के पुजारी बालकृष्ण जाधव की माने तो यह मूर्ति सैकड़ों साल पुरानी है। पुजारी ने कहा, "हमारे गुरुजी ने हमें बताया था कि रावण की मूर्ति को कहीं और से बैलगाड़ी में लाया जा रहा था। लाते समय, यह हमारे गांव की इस खास जगह से आगे नहीं बढ़ पाई। इसलिए, ग्रामीणों ने तय किया कि मूर्ति को यहीं स्थापित कर दिया जाए।"
उन्होंने आगे बताया कि हर शनिवार को नारियल तेल से मूर्ति की पूजा की जाती है, और साथ ही धूप, दीये और अगरबत्तियां भी जलाई जाती हैं। पुजारी का कहना है कि ग्रामीणों की राम और रावण, दोनों में आस्था है। वे रावण के पुतले नहीं जलाते। दशहरा के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां रावण की प्रतिमा देखने आते हैं, कुछ लोग तो पूजा-अर्चना भी करते हैं।
FAQ...
1- 2026 में दशहरा कब मनाया जाएगा?
उत्तर भारत सहित अधिकांश राज्यों में दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को है, जबकि पश्चिम बंगाल में विजया दशमी 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
2- क्यों मनाया जाता है दशहरा ?
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जो भगवान राम द्वारा रावण के वध और देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के विनाश को दर्शाता है। इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।
3- दशहरे के दिन किस पेड़ की पूजा होती है?
दशहरे के दिन पवित्र शमी के पेड़ की पूजा करने और इसके पत्ते आपस में बांटने की परंपरा है।
ये भी पढ़ेंः- 'विंध्य त्रिकोण' से उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को मिली रफ्तार, दो साल में बढ़े 60 प्रतिशत श्रद्धालु

अन्य प्रमुख खबरें
-
सात दिन मनाई जाती है गिरिपार की दीवाली, हाथों में लेकर निकलते हैं हुशू
2026-10-19
-
Vadodara में सुबह चार बजे तक होते हैं गरबा डांस, रातभर होती है स्टॉलों पर विक्री
2026-10-19
-
धार्मिक पर्यटन की पहचान बन रही सदियों पुरानी विंध्य त्रिकोण परिक्रमा
2026-10-18
-
Panchang 19 October 2026: सोमवार 19 अक्टूबर 2026 का पंचांग,
2026-10-18
-
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-18
-
Sharadiya Navratri 2026: नौवें दिन होती हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा
2026-10-18
-
लखनऊ के ऐशबाग रामलीला में रोबोटिक्स तकनीक से सजेगा रावण का पुतला
2026-10-18
-
Kolkata Durga Puja Pandal में ही छिन गई थी 17 की जान, भगदड़ का कारण कौन?
2026-10-18
-
Kolkata पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
2026-10-18
-
janbhawan देखा और governor से बात की, संस्कारवान बनने का वादा किया
2026-10-17
-
Panchang 18 October 2026: रविवार 18 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-17
-
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-17
-
नवरात्रि के आठवें दिन होती है 'मां महागौरी' की विशेष पूजा
2026-10-17
-
रामगढ़ में विराजमान हैं मां छिन्नमस्तिका, मंदिर में जुटते हैं श्रद्धालु
2026-10-17
-
कोलकाता में हर साल से ज्यादा पंडाल लगाए, बंगाल में कहीं विवाद नहीं हुआ
2026-10-17