मुंबई शहर में गणेशोत्सव की धूम, एक्ट्रेस लगा रहीं जयकारे
खबर सार :-
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम आज से दिखने लगी है। इसी मौके पर कई टीवी कलाकारों ने आज गणेश मूर्तियां खरीदी हैं। वहीं पर्व का आगमन होने पर भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने तथा देश की खुशहाली की मांग की है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई शहर में गणेश उत्सव की शुरुआत आज हो गई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रही है। हर तरफ अगर कोई दिख रहा है तो वह हैं गणपति बप्पा और उनके भक्त।
वैसे तो गणेश चतुर्थी के लिए कई दिन पहले ही यहां तैयारी पूरी कर ली गई थी, किंतु उनके दर्शन का इंतजार आज पूरा हो रहा है। लाल बादशाह राजा के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही पहुंचे हुए हैं। यह सिलसिला यहां देररात तक चलता रहेगा। हजारों की संख्या में गणेश भक्त आज सड़कों पर दिखाई पड़ रहे हैं। सिद्धिविनायक मंदिर में भी भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना चल रही है, वहीं मंदिर के बाहर भी भक्ति की वर्षा हो रही है। नागपुर में भी गणेश चतुर्थी की रौनक छाई हुई है।
यह भी पढ़ें : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेताओं ने दी बधाई
मुंबई से नागपुर तक लोग उत्साहित
मुंबई से लेकर नागपुर तक मंदिरों में दर्शन करने वाले लोग उत्साहित हैं, जबकि वह लाइन पर भले ही खड़े हुए हैं। फिल्मी इंडस्ट्री के कई लोगों ने आज भी गणेश प्रतिमाएं खरीदी है। इनका उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। मंदिरों के बाहर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नागपुर में गणेश चतुर्थी के मौके पर टेकरी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना चल रही हैै। लोग अपनी सुख समृद्धि के साथ देश की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। भक्ति मयी वातावरण के बीच गणेश जी के लिए गाए गए फिल्मी गाने साउंड और लाउडस्पीकर पर बज रहे हैं।
कई स्थानों पर रात्रि जागरण को लेकर भी उत्साह है। गणेश उत्सव पर किसी प्रकार की अराजकता या उपद्रव ना हो, इसलिए प्रशासन ने दुकानों के लिए भी जगह निर्धारित कर रखी है। वैसे तो पूरे देश में आज उत्साह नजर आ रहा है और इसी बीच गणेश मूर्तियों के खरीदने का सिलसिला भी जारी है। इस बार कई स्थानों पर प्रसाद खरीददारी की दुकान भी निर्धारित जगह पर लगवाई गई हैं। मंदिरों में भीड़ ना हो इसलिए, इनको पूजा वाले स्थानों से दूर रखा गया है। टेकरी मंदिर में करीब 10 दिन तक यहां उत्सव का आनंद लिया जाएगा। मंदिर के अंदर से बाहर तक भीड़ नजर आ रही है।
300 साल पुराना है टेकरी का मंदिर
12 स्वयंसेवकों और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था में आज यहां पूजा कराई जा रही है। सेवादारों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह मंदिर के अंदर पूजा सामग्री लेकर ना जाएं। उन्होंने निवेदन किया है कि भगवान की प्रार्थना में जरूरी नहीं है कि वह ज्यादा समय बिताएं। यदि पूजा करते समय अपने साथ ज्यादा सामग्री लेकर जाते हैं तो समय भी ज्यादा लगाएंगे। ऐसी हालत में लाइन पर लगे हुए अन्य श्रद्धालुओं को दिक्कतें होंगी। यह मंदिर करीब 200 से 300 साल वर्ष पुराना है। मंदिर की भव्यता भी काफी प्रसिद्ध है।
यहां दर्शन करने के लिए कई बड़े नेता और अभिनेताओं के अलावा व्यापारिक तथा सभी वर्गों के नामचीन लोग भी पहुंचते हैं। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कमी ना रह जाए, इसका भक्त बराबर ध्यान रख रहे हैं। उनके प्रति आस्था है कि वह दुख हरता हैं और खुशियों की बरसात करने वाले हैं। संधु दुर्ग में भी लोगों ने गणेश जी की मूर्तियां अपने घरों पर पूजा के बाद रखी हैं। इस बार यहां करीब 68800 घरों में गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। अभी तक की अनुमानित गणना में बताया गया है कि करीब 31 जगह पर सार्वजनिक उत्सव मनाया जाएगा। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहेगी। हर साल अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण देकर उन्हें विदा किया जाता है।
25 साल से पर्व को मना रही हैं दीपशिखा
गणेश उत्सव मनाने में फिल्मी इंडस्ट्री के लोगों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। आज टीवी इंडस्ट्री की देबीना और दीपशिखा नागपाल ने भी खुशियां जाहिर की है। घर-घर बप्पा का पूजन किया जाता है। इसमें अभिनेत्री देबीना, दिव्यांका त्रिपाठी, दीपशिखा नागपाल, अंकिता लोखंडे समेत कई एक्टर्स ने नाचते गाते हुए मूर्तियों की खरीदारी की। दिव्यांका ने बताया की हर बरस अपने घर और परिवार वालों के साथ यह उत्सव मनाती हैं। हमेशा की तरह ही इस बार भी उन्हें खुशियों के बीच नाश्ते देखा जा रहा है।
दीपशिखा ने बताया कि करीब 25 साल से वह इस पर्व को यूं ही मनाते आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गणपति ने उनके जीवन में खुशियां भरी हैं। इसलिए वह कामना करती है कि उनके जीवन में कुछ ऐसा ही उत्साह बना रहे कि हर साल वह मूर्ति घर लावें और पूजा करें। उन्होंने कहा कि बप्पा ने उन पर बहुत कृपा बरसाई है। वह हर साल की तरह ही इस बार भी उत्सव को लेकर उत्साहित हैं। देबीना कहती हैं कि उन्होंने कभी भी बच्चों को पूजा के तौर तरीके नहीं सिखाए, लेकिन ऊपर वाले की कृपा है कि वह अपनी आस्था के प्रति विश्वास और भक्ति में रमते गए। उनकी कामना है कि हर साल बप्पा यूं ही आते रहें।
यह भी पढ़ें : कोेई घर में बना रहा बप्पा का मंदिर, कोई तलाश रहा सुरक्षित पंडाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 14 September 2026: सोमवार 14 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-13
-
14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग
2026-09-13
-
Gorakhpur: मथुरा और काशी में मंदिर बनवाने की मांग कर BHP की हुंकार
2026-09-12
-
Panchang 13 September 2026: रविवार 13 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-12
-
Aaj Ka Rashifal 13 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-12
-
गणेशोत्सव पर देश के इन 6 गणेश मंदिरों में दिखता है भव्य नजारा
2026-09-12
-
welcome : श्रीगणेश के स्वागत को लखनऊ तैयार, मनभावन मूर्तियों से सज गए बाजार
2026-09-12
-
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणपति की मूर्ति स्थापना
2026-09-12
-
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की केंद्रीय गृहमंत्री एवं यूपी के मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-12
-
MP: पांढुर्णा के गोटमार मेले की खूनी परंपरा, 1326 घायल, 8 नागपुर रेफर
2026-09-12
-
Panchang 12 September 2026: शनिवार 12 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-10
-
Panchang 11 September 2026: शुक्रवार 11 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-10