श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई नेताओं ने दी बधाई
खबर सार :-
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई पोस्ट भी किए गए हैैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशभर के नेताओं ने पोस्ट कर संदेश दिए हैं। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
ग्रंथ में मानवता की अमूल्य शिक्षाएं समाहित
शाह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ‘गुरु’ का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई है। कहा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने यह संदेश दिया कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शन ज्ञान, सत्य व सिद्धांतों से होता है। इस ग्रंथ की पवित्रता बताते हुए लिखा है कि इसमें सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता की अमूल्य शिक्षाएं समाहित हैं। यह बातें सदैव समाज को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर संदेश दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। ग्रंथ के प्रति लिखा है कि यह पावन ग्रंथ समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य एवं करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है।
पर्व को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भी सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। उनकी प्रेरणा पर लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का उपदेश हमें मानवता, समानता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पोस्ट पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर धूम मचाएंगे भक्ति के गीत, श्रद्धालु लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का
उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मानवता, प्रेम, समानता, सेवा, करुणा और सद्भाव का महान आध्यात्मिक संदेश बताया है। स्वभाव परिवर्तन करने के लिए भी ग्रंथ साहिब की वाणी काफी है। वह सत्य के मार्ग पर चलने, अहंकार से दूर रहने, जरूरतमंदों की सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती है। लोकसभा अध्यक्ष कहते हैं कि अरदास है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी का प्रकाश हमारे जीवन में ज्ञान, विवेक, शांति और सद्भाव का उजाला फैलाए तथा समाज में भाईचारा, एकता और मानवता की भावना और अधिक मजबूत हो।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि गुरबाणी हमें सेवा, सिमरन, समानता और ‘सरबत दा भला’ का मार्ग दिखाती है। उनके अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं पीढ़ियों से समाज को प्रेम, करुणा और भाईचारे से जोड़ती आई हैं। वाहेगुरु जी की कृपा से दिल्ली में सेवा, सद्भाव और मानवता की यह परंपरा निरंतर मजबूत होती रहे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब समरसता का संदेश देता
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पोस्ट में लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब मानवता, एकता, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पावन प्रकाश पर्व पर कहा कि सतगुरु जी का अलौकिक ज्ञान और आपसी प्रेम का संदेश हम सभी के जीवन को मार्गदर्शन और शक्ति प्रदान करे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने लिखा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है। वह संकल्प दिलाते हैं कि इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करेंगे। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि गुरुवाणी के ज्ञान की ज्योति आप सभी के जीवन में संयम, शांति एवं करुणा का संचार करे।
सोशल मीडिया पर लिखे गए दर्जनों संदेश
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेताम की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा कि हम सभी उनकी सेवा, प्रेम और करुणा की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर राष्ट्र और समाज की उन्नति में योगदान दें।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सिख समाज के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी हमें सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
यह भी पढ़ें : MP: पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीणों के बीच पथराव, गोटमार मेले की परंपरा में 1300 से ज्यादा घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP: पांढुर्णा के गोटमार मेले की खूनी परंपरा, 1326 घायल, 8 नागपुर रेफर
2026-09-12
-
Panchang 12 September 2026: शनिवार 12 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 12 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-11
-
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-10
-
Panchang 11 September 2026: शुक्रवार 11 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-10
-
Pithori Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम
2026-09-10
-
उज्जैनः नगर निगम ने हनुमानजी की मूर्ति हटाने के लिए आईआईटी इंदौर से मांगी मदद
2026-09-10
-
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-09
-
Panchang 10 September 2026: गुरुवार 10 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-09
-
चेन्नई पुलिस ने तय कर दी गणेश प्रतिमा की ऊंचाई, उत्सव मनाने में नियमों की बंदिश
2026-09-09
-
हरतालिका तीज व्रत कब है 13 या 14 सितंबर ? जानें सही तिथि व पूजा-विधि
2026-09-09
-
अयोध्या की तर्ज पर नैमिषारण्य का होगा विकास, जानें सरकार का पूरा प्लान
2026-09-08
-
नए पुराने फिल्मी गाने बनेंगे बप्पा की महफिल की शान
2026-09-08
-
Aaj Ka Rashifal 9 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-08
-
Panchang 9 September 2026: बुधवार 9 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-08