नितिन नवीन की पहली बैठक में 2027 से 2029 तक मंथन, नए पदाधिकारियों से भी चर्चा
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी की नई टीम के साथ पार्टी की अपेक्षाओं को लेकर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बैठक कर रहे हैं। इसमें कई मुद्दों पर बात हो रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: संगठनात्मक प्राथमिकताओं के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास पदाधिकारियों से बात करने के लिए बहुत कुछ है। नई टीम के साथ पहली बैठक में संगठन और पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल एजेंडे में शामिल हैं। इसके अलावा नए पदाधिकारियों की पार्टी के प्रति उनकी अपेक्षाएं भी वह बात कर सकते हैं।
नई जिम्मेदारियां बताई जाएंगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक कर रहे हैं। उनके लिए यह काफी महत्व रखती है। यह बैठक दिनभर चलने वाली है। इसमें संगठन से जुड़े मामलों को लेकर तीन अलग-अलग बैठकें हो रही हैं। इनमें नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा को खास महत्व दिया जाएगा।
बैठक में यह संभव है कि नितिन नवीन व्यक्तिगत रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराएंगे। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी पहुंचे हुए हैं। वह सभी से पार्टी की अपेक्षाओं पर चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों बताई जाएंगी। वह अगली जिम्मेदारी मिलने तक इसकी औपचारिकताएं निभाते रहेंगे।
सभी 51 नए चेहरे हुए शामिल
कुछ राजनीतिक धुरंधर मानते हैं कि नए पदाधिकारियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पार्टी के प्रति सक्रियता बनाए रखने के लिए भी कहा जाएगा कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे। उनसे मीडिया के साथ प्रभावी ढंग से जुड़ने व तालमेल बनाए रखने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा पूर्व पदाधिकारियों से मार्गदर्शन मिलते रहने की उम्मीद की जा सकती है।
प्रभावी तरीके से रखेंगे अपना पक्ष
पार्टी के लोगों के साथ चर्चाओं में भाग लेकर नियमित और सार्थक संपर्क बनाए रखने से जुड़ाव भी बना रहता है। इससे कार्यकर्ता का मनोबल मजबूत होता है। लोगों की समस्याओं के प्रति सतर्क रहने और उनके समाधान की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित रखने को कह सकते हैं। बैठक में यह विषय महत्वपूर्ण माने जाते हैं। प्रत्येक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन जिम्मेदारियों के क्षेत्रों पर भी विस्तार से सुझाव मांगे जा सकते हैं, जिन किसी को चर्चा में बोलने के लिए कहा जाएगा, वह संगठन को मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर अपना भी पक्ष रख सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक जल्द
महत्वपूर्ण विषय यह भी हो सकता है कि बैठक में अगले साल सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नई टीम पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करना है। पदाधिकारियोें को 2027 से 2029 तक की जिम्मेदारी दी जा रही है, और इसमें विधानसभा व लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। नितिन नवीन की भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों, संगठनात्मक महासचिवों, प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ भी बैठक जल्द ही होनी है। इन प्रमुख बैठकों का एक मुख्य एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल हैं। इस उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसकी भी रूपरेखा तैयार करना होगा।
सक्रिय हुई 65 सदस्यों वाली टीम
नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से वे लगातार सार्वजनिक पद पर बने हुए हैं। पार्टी इस समय को उत्सव के रूप में देखना चाह रही है। मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह 12 वर्षों से अधिक समय से इस पद पर हैं। इसीलिए भाजपा ने 17 अगस्त को नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी 65 सदस्यों वाली नई टीम की घोषणा की थी। अब यह टीम सक्रिय हो गई है। इस टीम में 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैैं। माना जा रहा है कि हालिया बैठकें नई टीम के कामकाज की दिशा तय करेंगी।
इन मुद्दों पर हो रही बात
1.धानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल को लेकर देश में कार्यक्रम आयोजित करना
2. साल 2027 में सात राज्यों में चुनाव को लेकर संगठन और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पर चर्चा बनाए रखना
3. 65 सदस्यों वाली टीम में नए 51 चेहरों के साथ तालमेल बैठाकर उम्मीदों पर खरा उतरना
यह भी पढ़ें :गुरुग्राम में सीएम की सुरक्षा में चूक, काफिले में व्यवधान पर दो डीसीपी को नोटिस, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07