नितिन नवीन की नई टीम तैयार, स्मृति ईरानी और वसुंधरा राजे को बड़ी जिम्मेदारी मिली
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में कई पुराने नाम बड़े पदों के लिए चयनित किए गए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: 2027 में चुनाव होने हैं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में जिन चेहरों को स्थान दिया है, उनको सार्वजनिक कर दिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और सहायक मंत्री के पदों पर पुराने नेताओं को जिम्मेदारी दी है। महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मोहर लगी, जबकि वरिष्ठ नेताओं में कई लोगों के नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव के लिए रखे हैं।
यह भी पढ़ें : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने बोला सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश माफ नहीं करेगा
नितिन नवीन ने पार्टी के पदाधिकारियों को बधाई दी
नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई भी दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिसूचना जारी की है इसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान किया गया है इस टीम में पार्टी को मजबूत करने के लिए हम चेहरों को स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को दी गई है, जबकि राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष को, जबकि सहायक मंत्री पद के लिए शिव प्रकाश और सौदान सिंह को चयनित किया गया है।
राष्ट्रीय महासचिव के लिए स्मृति ईरानी का चयन
पार्टी ने कई पुराने चेहरे भी पदाधिकारियों में शामिल किए हैं। इनमें सबसे पहले स्मृति ईरानी का नाम वरिष्ठ नेता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव के लिए रखा गया है इसी तरह वसुंधरा राजे को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराज, तारीक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। महामंत्री के लिए आठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी की ओर से विनोद तावडे, सुनील बंसल, विप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी , सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया को लिस्ट में रखा गया है।
राष्ट्रीय महामंत्री पद पर प्रमुख रूप से कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जयप्रकाश का नाम शामिल है।पार्टी की इस नई लिस्ट को जारी करते ही नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी टीम को ऊर्जावान और अनुभवी बताते हुए लिखा है कि उनकी यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे विश्वास है की टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता संगठन को और सशक्त बनाने एवं विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्री सेवा के उद्देश्य को पूरा करते हुए ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
यह भी पढ़ें : आशीष बनर्जी के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख, बोलीं- अंतिम दिनों का मानसिक दबाव....
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM काफिले के दौरान नहीं रुकेगी एंबुलेंस, जारी हुए निर्देश
2026-10-01
-
Bihar : अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार का किया समर्थन
2026-10-01
-
दिल्ली में सफाई अभियान में उतरे केंद्रीय मंत्री, देश के प्रति निभाई जिम्मेदारी
2026-10-01
-
तिरहुत MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का अभियान तेज
2026-09-30
-
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान
2026-09-30
-
शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
2026-09-30
-
राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने चाचा रामगोपाल को मैदान में उतारा
2026-09-30
-
सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
2026-09-29
-
Kushinagar : रातभर लेते रहे जानकारी, दिन में खुद पहुंचे cm yogi आदित्यनाथ
2026-09-29
-
हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह पर FIR दर्ज
2026-09-29
-
बार-बार दिल्ली नहीं पहुंचने के भाजपा अध्यक्ष ने दिए निर्देश, पार्टी पदाधिकारियों के साथ की पहली बैठक
2026-09-29
-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का पलटवार, खड़गे को स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
2026-09-29
-
मताधिकार के लिए एक बार फिर लड़ने का वक्त आ गया, मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-29
-
विधान परिषद चुनाव: BJP ने घोषित किए उम्मीदवार, 23 अक्टूबर को मतदान
2026-09-29
-
तिलक नगर में सड़क विवाद: AAP समर्थकों ने हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला
2026-09-29