गणेश चतुर्थी पर धूम मचाएंगे भक्ति के गीत, श्रद्धालु लगाएंगे बॉलीवुड का तड़का
खबर सार :-
गणेश चतुर्थी पर्व आने वाला है। अब फिर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ेगी। यह पर्व गाने और बजाने के साथ भक्तिरस में झूमने का भी है। कई ऐसे गाने बने हैं, जो खुशियों में बरसात कर दें।
खबर विस्तार : -
मुंबई : गणपति बप्पा के आने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। हर साल की तरह ही इस बार भी मुश्किलों से दिन बीत रहे हैं। जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी पास आ रही है, घरों में साफ-सफाई शुरू हो गई है। बाजारों में गणपति की मूर्तियां सजने लगी हैं। हर तरफ एक अलग ही रौनक दिखाई पड़ रही है।
गणेश चतुर्थी पर ढोल की आवाज, आरती और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सालों से हर तरफ सुनाई पड़ती है। यह पर्व बिना गाने और बाजा के अधूरा-सा लगता है। कई ऐसे गाने बने हैं, जिन्हें सुनते ही गणेश उत्सव का माहौल अपने आप बन जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी पर यदि आप भी बप्पा के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं तो पहले अपने घर में ये गाना जुटा लें। यह आपकी खुशियों की बरसात कर देंगे।
हर साल की तरह सुनाई देगा बैंजो
इस बार भी गणेश पर्व के दौरान रितेश देशमुख की फिल्म बैंजो का गाना बप्पा गणपति उत्सव के दौरान खूब पसंद किया जाएगा। यह सभी का पसंदीदा है। साल 2016 में यह फिल्म आई थी। मुंबई की गलियों और वहां के संगीत से जुड़ी कहानी पर आधारित है। इसमें रितेश देशमुख ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था, जो बैंजो बजाता है। वह संगीत को ही असल जिंदगी मानता है। इस फिल्म में नरगिस फाखरी ने किरदर में रंग भर दिया। मुंबई की लोकल जिंदगी में यह अक्सर पसंद आने वाली फिल्म रही है। यहां के संगीत के बीच बना यह गाना गणपति बप्पा के प्रति लोगों की खुशी और श्रद्धा को गागर की तरह छलकाता है।
आला रे आला कर दे भक्ति की वर्षा
गाने में सिर्फ पूजा का भाव नहीं, बल्कि बप्पा के आने की खुशी चार चांद लगा देता है। जब गणेश उत्सव आए, इस गाने को सुनते ही मन झूमने लगता है। इस गाने के अलावा कई और भी गाने हैं, जो मन खुश कर देते हैं। इसी कड़ी में आला रे आला गणपति आला-अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी का भी खूब पसंदीदा है। आला रे आला गणपति आला भी बप्पा के स्वागत में कमी नहीं रखने देता है। इस फिल्म को साल 2017 में रिलीज किया गया था। इसमें अर्जुन रामपाल के साथ ऐश्वर्या राजेश ने अभिनय किया है। उस दौर से आज तक कम से कम गाना तो धूम मचाता ही है।
सालों नहीं भुला पाएंगे यह गाना
फिल्म की कहानी अरुण गवली के जीवन से प्रेरित थी। इसमें मुंबई की जिंदगी में बदलाव दिखता है। इसमें भी आला रे आला गणपति आला गाने में मुंबई का गणेश उत्सव नजर आता है। यद्यपि उत्तर भारत में कहीं भी यह गाना गाया जाता है। इस गाने में लोग बप्पा के आने पर खुशी से झूम उठते हैं। ढोल-ताशों की आवाज और चारों तरफ जयकारे सुनाई पड़ते हैं। ऐसा लगता है जैसे हम भी किसी बड़े उत्सव में हैं। साथ ही साड्डा दिल वी तू, गा गा गा गणपति- साल 2013 में आई डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी में भी गणपति बप्पा पर बने गानों को सालों लोग भूल नहीं पाए।
गणपति उत्सव में रंग भर दे
फिल्म में प्रभुदेवा, लॉरेन गॉटलिब, धर्मेश येलांडे और गणेश आचार्य जैसे कलाकारों ने रंग जमाया है। डांस को इसमें काफी महत्व दिया गया। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना भी इसमें सिखाया गया। फिल्म का साड्डा दिल वी तू, गा गा गा गणपति गाना युवाओं के बीच आज भी काफी लोकप्रिय है। यह गणपति उत्सव की मस्ती को आधुनिक बना देता है। इसमें भक्ति के साथ नाचने, गाने और जश्न मनाने का मौका मिल जाता है।
उत्सव में बहार ला दे यह गाना
गजानना फिल्म बाजीराव मस्तानी का गजानना भी गणेश चतुर्थी के लिए अच्छा है। साल 2015 में यह आई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत अभिनय किया। फिल्म मराठा योद्धा बाजीराव और उनकी जिंदगी से जुडी मानी गई है। गजाननाश् गाने में गणपति बप्पा की आराधना की जाती है। इसको बहुत बड़े स्तर पर दिखाया गया है। गीत सुनते समय मन में भक्ति जैसे छलक पड़ती, और इस फिल्म की धुन में एक अलग ही खुशी महसूस होती है।
देवा ओ देवा तो पुराने फिल्मी गानों में मशहूर है। यह गणपति बप्पा पर बना यादगार गीत है। यह 1981 में आई फिल्म हमसे बढ़कर कौन का गाना है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेंजोंगपा, अमजद खान और रंजीत पर्दे पर दिखे। गणपति बप्पा को समर्पित यह गीत आज भी गणपति उत्सव में बहार ला देता है।
यह भी पढ़ें : संघ के वैश्विक उभार से घबराए वामपंथी लोग
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aaj Ka Rashifal 9 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-08
-
Panchang 9 September 2026: बुधवार 9 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-08
-
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-07
-
Panchang 8 September 2026: मंगलवार 8 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-07
-
श्री राधामाधव देवस्थानम् में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
2026-09-07
-
Aaj Ka Rashifal 7 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-06
-
Panchang 7 September 2026: सोमवार 7 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-06
-
Aaj Ka Rashifal 6 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-05
-
Panchang 6 September 2026: रविवार 6 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-05
-
जानापाव में बनेगा ‘परशुराम लोक’ एवं ‘श्रीकृष्ण लोक’, डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन
2026-09-04
-
Aaj Ka Rashifal 5 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-04
-
Panchang 5 September 2026: शनिवार 5 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-04
-
Happy Janmashtami: पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई 101 माखन हांडियां और बाल गोपाल की रेत की कलाकृति
2026-09-04
-
उज्जैनः जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर 'लड्डू गोपाल' को घर ला रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान
2026-09-03