Tamil Nadu: कुलसेकरपट्टिनम में लगा दशहरा मेला, 3,700 पुलिसकर्मी और 300 कैमरे कर रहे निगरानी

खबर सार :-

थूथुकुडी, दशहरा का उत्सव सूरसमहारम समारोह के लिए तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम स्थित मुथरम्मन मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए 3,700 पुलिसकर्मियों और 300 कैमरे लगाए गए हैं। इनसे उत्सव की निगरानी की जा रही है।
Tamil Nadu: आस्था के चलते आते हैं कई गांवों के लोग, भीड़ के कारण बनाए गए 50 पुलिस सहायता केंद्र

खबर विस्तार : -

थूथुकुडी : जिले में तिरुचेंदुर के पास स्थित तटीय कस्बे में दशहरा मेला के दौरान समारोह देखने के लिए लाखों भक्तों के जुटने की उम्मीद है। तीर्थयात्रियों और आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन करने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने कमान संभाल ली है। बड़े अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। वहीं फिक्स्ड कैमरों से पूरा परिसर देखा जा रहा है। संभावना देखते हुए यहां पर दूसरे जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है।

शुरुआत 11 अक्टूबर को पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ हुई

इस बार का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 11 अक्टूबर को पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ हुई थी। उसके बाद थूथुकुडी, तिरुनेलवेली के अलावा तमाम अन्य जगहों से भी यहां भक्तों का आना शुरू हो गया था। लोग इस स्थान को तीर्थ स्थल के रूप में मानते हैं। यहां के भक्तों की मान्यता भी अलग है। कुछ लोग उपवास रखते हैं तो कुछ कठोरता से पालन करते हैं। पैदल, लेटकर आदि तरीके से भी यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। धार्मिक नियमों का पालन करते हुए इनके पहनावे भी बदल जाते हैं।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि अपराधियों की 1,000 से अधिक तस्वीरें इस पहचान प्रणाली (रिकग्निशन सिस्टम) में अपलोड की गई हैं। पुलिस रिकार्ड में संदिग्ध व्यक्ति इस तकनीकी की रेंज में आते ही पुनः दायरे में आ जाएगा। अगर कोई ऐसा व्यक्ति, जिसकी तस्वीर डेटाबेस में मौजूद है, पुलिस अधिकारी उसकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और उचित कार्रवाई कर सकते हैं।

सात मोबाइल सर्विलांस कैमरा वाहन लाए गए

दरअसल, यहां के प्रति लोगों की आस्था अपरंपार है। इसीलिए भीड़ काफी होती है। एसपी शिवप्रसाद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख चार पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। इनकी मदद में 14 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाए गए हैं। 47 उप पुलिस अधीक्षक भी ड्यूटी पर ही रहेंगे। इनको यहां पर सोमवार से मंगलवार तक के लिए लगाया गया है। यह ज्यादातर सिविल ड्रेस में रहेंगे। वर्दी में भी इनके साथ पुलिस की तैनाती की गई है।

चारों ओर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी का काम निगरानी बनाए रखना है। लोगों की मदद करने और आने वाले लोगों की सहायता के लिए दस वॉचटावर बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यहां पर 50 पुलिस सहायता केंद्र बनाकर पुलिस तैनात हैं। उत्सव क्षेत्र काफी बड़ा है। इसमें सिपाही या पुलिस निगरानी नहीं कर पाएंगे, इसलिए सात मोबाइल सर्विलांस कैमरा वाहन रखे गए हैं। इसके अलावा 300 से अधिक फिक्स्ड कैमरे लगाए गए हैं, यह महत्वपूर्ण कड़ी बन रहे हैं। 

सभी वाहनों पर होगी विशेष नजर 

यहां के आने जाने वाले तीन मुख्य मार्ग हैं। इन मार्गाें से आने और जाने वाले की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने का इरादा भी यही है। हर वाहन का स्कैनिंग कैमरे के जरिए होगा। साथ ही आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान करने में मदद भी इनसे मिलेगी। इससे पुलिस को कस्बे में आने वाले और वहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने में आसानी होगी।

कुलसेकरपट्टिनम पुलिस स्टेशन भी इस अवसर पर बदला रहेगा। इसमें एक मॉनिटरिंग स्क्रीन लगाई गई है। इसके जरिए निगरानी फीड आती रहेगी। इसको रिकॉर्ड रखने के लिए पुलिसकर्मी 24 घंटे यहां पर रहेंगे। निगरानी के लिए पांच ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। हर किसी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए पांच फेशियल रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें  : भागलपुर की गंगा पर चकवा का बसेरा, समृद्ध जैव-विविधता की अनोखी तस्वीर

अन्य प्रमुख खबरें