परंपराएं दिलों में होती हैं, कपड़ों में नहीं...कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन का करारा जवाब
खबर सार :-
कृति सेनन ने अपने रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि त्योहारों या संस्कृति को किसी के पहनावे से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और उनका मानना है कि
खबर विस्तार : -
Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के एक एड को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कृति सेनन ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। अपने इस पहनावे को लेकर विवादों घिर गई हैं। कई लोगों को लगा कि त्योहार के हिसाब से उनका पहनावा ठीक नहीं था। जिसको लेकर उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) उन्हें कड़ी फटकार लगाई। वहीं अब कृति ने कंगना समेत टोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
टोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
कृति ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है। कृति ने साफ किया कि किसी महिला के कपड़ों को देखकर उसकी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान तय नहीं किया जा सकता। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कृति ने लिखा, "त्योहार इस बात से तय नहीं होते कि आप क्या कपड़े पहनते हैं, बल्कि परंपराओं से जुड़ी भावनाओं और उनके महत्व से तय होते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार सुरक्षा और प्यार के बंधन का प्रतीक है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं।" कृति ने आगे लिखा, "मेरे लिए, प्यार, प्रार्थना और एक-दूसरे का ख्याल रखने का यह बंधन हमारे कुत्तों तक भी जाता है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।"
कृति ने कंगना रनौत को दिया जवाब
अंत में कंगना रनौत का नाम लिए बिना कृति ने भी उनकी बातों का जवाब दिया। उन्होंने पूछा, "हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, फिर भी अक्सर एक महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से ही मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं महिला के दिल में बसती हैं, न कि उसके नेकलाइन में।" कृति के इस पोस्ट को कंगना रनौत की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या है पूरा विवाद
दरअसल यह पूरा विवाद रक्षाबंधन के एक विज्ञापन से शुरू हुआ था। एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें ब्रेलेट-स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप शामिल है। विज्ञापन रिलीज होने के बाद, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें पहने गए कपड़ों की आलोचना की और उन्हें त्योहार के मौके के हिसाब से सही नहीं माना। यह मामला तब और चर्चा में आया जब कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। हालाँकि उन्होंने साफ़ तौर पर कृति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके कमेंट्स को इसी विज्ञापन के संदर्भ में देखा गया।
कंगना ने बिना नाम लिए साधा था निशाना
Kangana Ranaut ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के बहुत सारे विकल्प हैं। तो, आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग के सारे विकल्प कहां चले गए? हाहा, ऐसा लगता है कि यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब दिखाने के लिए बनाया गया था।"
ये भी पढ़ेंः- दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट में काम की रखी थी शर्त, कमाई से दस फीसदी मिले हिस्सेदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05