जिम्बाब्वे के खिलाफ T20-ODI Series के लिए भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी स्मृति मंधाना... जानें रिकॉर्ड
खबर सार :-
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी है। हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को फुलटाइम कैप्टेंसी सौंपी गई है। मंधाना ने आरसीबी को 2024 और 2026 में विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है।
खबर विस्तार : -
Indian Womens Team: जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फुलटाइम कप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी है। हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के बाद, बीसीसीआई ने मंगलवार को ही मंधाना को कप्तान बनाने का ऐलान किया। मंधाना पहले भी 18 टी20 और 4 वनडे मुकाबलों में भारत की कमान संभाल चुकी हैं, लेकिन अब जिम्बाब्वे सीरीज से अपना फुल-टाइम कार्यकाल शुरू करेंगी। बाएं हाथ की ओपनर 2013 से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है।
ओपनर शेफाली वर्मा को बनाया गया है उप-कप्तान
ओपनर शेफाली वर्मा को तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वनडे फॉर्मेट में मंधाना की डिप्टी होंगी। हरमनप्रीत दोनों टीमों का हिस्सा बनी रहेंगी। टी20 टीम में निक्की प्रसाद और जिंतिमानि कलिता को पहली बार मौका मिला है, जबकि अनुष्का शर्मा, मिन्नू मणि और प्रेमा रावत की टीम में वापसी हुई है। निक्की भारत-ए टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, वहीं जिंतिमानि भी भारत-ए के लिए खेल चुकी हैं। दोनों उस भारत-ए टीम का हिस्सा थीं जिसने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड-ए का सामना किया था। लेग-स्पिनर प्रेमा ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इस साल की शुरुआत में चोट के कारण श्रेयंका पाटिल के बाहर होने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था।
गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में किए गए हैं पांच बदलाव
एशियन गेम्स 2026 में भारत की गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की तुलना में इसमें पांच बदलाव किए गए हैं। निकी, अनुष्का, जिंतिमानि, प्रेमा और मिन्नू को टीम में शामिल किया गया है, जबकि भारती फुलमाली, प्रतिका रावल, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल को बाहर किया गया है। वनडे सीरीज के लिए तेजल हसबनीस और सायली सतघरे को वापस बुलाया गया है। ये दोनों खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा किया था। हसबनीस ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ एक वनडे मैच में नाबाद 57 रन बनाए थे। भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैच खेले जाने हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में फिर चलेगी गांगुली की दादागिरी, IPL 2027 से पहले बने DC के हेड कोच
बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड?
स्मृति मंधाना को मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से उनके कार्यकाल का आगाज होगा। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड कैसा रहा है। साल 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं मंधाना वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 22 मैचों में टीम की कमान संभाल चुकी हैं। मंधाना का रिकॉर्ड वनडे में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उन्होंने कुल 4 एकदिवसीय मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है और सभी में जीत दिलाई है। वहीं, टी20 में भी मंधाना का रिकॉर्ड दमदार रहा है। उन्होंने कुल 18 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें से 11 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
अपनी कप्तानी में आरसीबी को दो बार चैंपियन बना चुकी हैं मंधाना
महिला प्रीमियर लीग में भी स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बना चुकी हैं। उन्होंने 35 मैचों में आरसीबी की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को 18 में जीत नसीब हुई है, तो 17 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यानी मंधाना के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव मौजूद है। खास बात यह है कि स्मृति लंबे समय से हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहने पर उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं। मंधाना बतौर कप्तान अपने कार्यकाल का आगाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगी। इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हरमनप्रीत कौर को भी जगह दी गई है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत का अनुभव भी मंधाना के काम आएगा। हरमनप्रीत की उम्र 37 साल हो चुकी है और यही वजह है कि सिलेक्टर्स उनके रिटायरमेंट लेने से पहले मंधाना को कप्तान के तौर पर पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, जिसका दूसरा मुकाबला 18 और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा। शेफाली वर्मा को टी20 और दीप्ति शर्मा को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
भारत की टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानि कलिता, मिन्नू मणि।
भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, रेणुका ठाकुर।
ये भी पढ़ें- IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक में उड़ा वेस्टइंडीज, टीम इंडिया ने टी-20 में दर्ज की लगातार 10वीं जीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01