IND vs WI T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक में उड़ा वेस्टइंडीज,  टीम इंडिया ने टी-20 में दर्ज की लगातार 10वीं जीत

खबर सार :-

IND vs WI 1st T20: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। ​​भारतीय टीम ने 172 रनों का लक्ष्य सिर्फ़ 14.4 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया।
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

खबर विस्तार : -

IND vs WI T20: IND vs WI T20: कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक की मदद से भारत ने अपने पहले T20I मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। यह भारत की लगातार दसवीं T20I जीत भी है। जुलाई 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद से भारत कोई मैच नहीं हारा है। वेस्टइंडीज द्वारा दिए 171 रनों के जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

नमन धीर ने डेब्यू मैच में झटके 3 विकेट 

मंगलवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रन जोड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। भारत के लिए डेब्यू करने उतरे ऑलराउंडर नमन धीर ने पहले ही मैच में कमाल परफॉर्मेंस दी। नमन धीर ने तीन विकेट लिए। जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके।

श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक

जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर 172 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में शतक बनाते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाए। जबकि ईशान किशन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 और संजू समसन ने 11 रन बनाए।अय्यर, ने खासतौर पर आक्रामक रुख अख्तियार करते ने 28 गेंदों में आठ चौकों की मदद से अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। फिर उन्होंने अगली 14 गेंदों में अपना सेंचुरी पूरा किया। अपने हाफ अर्थशतक के बाद, अय्यर ने दो चौके और छह छक्के मारे। अपने शतक तक पहुंचने से पहले छह गेंदों में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया।

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में फिर चलेगी गांगुली की दादागिरी, IPL 2027 से पहले बने DC के हेड कोच

श्रेयस अय्यर ने मैथ्यू फोर्ड के ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर 24 रन बटोरे। यह अय्यर के करियर का पहला टी20 शतक है। इशान किशन ने भी अय्यर का अच्छा साथ दिया और बिना आउट हुए 37 रन बनाकर मैच खत्म किया। टीम इंडिया ने लखनऊ टी20 में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया। अब अगला टी20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमों के दूसरा टी20 9 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके बाद जिसक अगले मुकाबले 11, 14 और 17 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीजः  शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमर जोसेफ।

ये भी पढ़ेंः- भारत को ODI World Cup Champion बनाने वाली हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, बतौर प्लेयर सफर रहेगा जारी

अन्य प्रमुख खबरें