दिल्ली में फिर चलेगी गांगुली की दादागिरी, IPL 2027 से पहले बने DC के हेड कोच
खबर सार :-
Sourav Ganguly: दिल्ली कैपिटल्स ने अगले IPL सीजन से पहले एक बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी का नया हेड कोच बनाया गया है। गांगुली, जो 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं।
खबर विस्तार : -
Sourav Ganguly Delhi Capitals Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। यह दिल्ली के साथ गांगुली की पहली औपचारिक कोचिंग भूमिका होगी। हालांकि सौरव गांगुली साल 2019 से ही कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए हैं, जब वह एक सलाहकार के तौर पर फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी में कई सीनियर भूमिकाएं निभाईं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए क्रिकेट डायरेक्टर का पद भी शामिल है। 54 साल के गांगुली अब टीम की कोचिंग और रणनीति की कमान संभालेंगे।
JSW और GMR की को-ओनरशिप वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। सौरव गांगुली की नियुक्ति उस रिश्ते में एक और अध्याय जोड़ती है जो सात साल पहले शुरू हुआ था।दरअसल सौरव गांगुली के अनुभव को देखते हुए, दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन में एक बड़े बदलाव की उम्मीद कर रही होगी। गांगुली हेमांग बदानी की जगह लेंगे, जिन्होंने पहले 2025 और 2026 IPL सीजन में टीम के लिए यह रोल निभाया था। इससे पहले खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद गांगुली ने क्रिकेट प्रशासन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह BCCI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः- Ashok Sharma: किसान के बेटे ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाई थी सनसनी
हेड कोच बनने पर गांगुली ने क्या कहा
नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि वह IPL में हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को अपने दिल के बहुत करीब बताया। गांगुली ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक फ्रैंचाइज के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि टीम में कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और हाल ही में टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है। गांगुली ने कहा कि वह नए सीजन में टीम के साथ काम करने और एक मजबूत और निडर टीम बनाने के लिए उत्साहित हैं।
चेयरमैन और को-ओनर पार्थ जिंदल ने जताई खुशी
दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर पार्थ जिंदल ने Sourav Ganguly की नियुक्ति पर खुशी जताई। फ्रेंचाइजी के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव और उनकी लीडरशिप काबिलियत के बारे में बताते हुए कहा, "दादा हमेशा से दिल्ली कैपिटल्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि भारत के सबसे महान कप्तानों और एडमिनिस्ट्रेटर्स में से एक अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर कोचिंग की दुनिया में आ रहे हैं।
मैं उन्हें इस रोल में देखकर उत्साहित हूं और मुझे विश्वास है कि उनकी गाइडेंस और दूर की सोचने वाली लीडरशिप में, दिल्ली कैपिटल्स IPL टाइटल के लिए चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सभी खिलाड़ी और स्टाफ दादा से सीखेंगे और जल्द ही DC को एक्शन में देखने का इंतजार कर रहा हूं।"
फैंस की नजर अगले IPL सीजन पर
उधर अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को हेड कोच नियुक्त कर बड़ा फैसला किया है। गांगुली की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स के फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि 'दादा' की स्ट्रैटेजी के साथ दिल्ली कैपिटल्स अगले IPL सीजन में कैसा परफॉर्म करती है और क्या टीम पहली बार टाइटल जीत पाती है। यानी ये कहना गलत नहीं होगी कि दिल्ली में एक बार फिर गांगुली की दादागिरी चलने वाली है।
IPL 2020 में फाइनल में पहुंची थी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के तौर पर हुई थी। 2019 में, फ्रेंचाइजी ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया। टीम 2020 में पहली बार IPL फाइनल में पहुंची, हालांकि वे टाइटल जीतने में नाकाम रही। अब, गांगुली के हेड कोच बनने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स अगले IPL सीजन में टाइटल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। इस बीच, ऋषभ पंत भी 2027 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं।
ये भी पढ़ेंः- भारत को ODI World Cup Champion बनाने वाली हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, बतौर प्लेयर सफर रहेगा जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30