Dada First Look: क्रिकेट मैदान के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी 'दादागिरी', गांगुली की बायोपिक की रिलीज डेट का ऐलान
खबर सार :-
Dada–The Sourav Ganguly Story: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 54 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी बायोपिक का फस्ट लुक और फिल्म रिलीज़ की डेट की घोषणा कर दी गई है ।
खबर विस्तार : -
Dada First Look: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक, सौरव गांगुली की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' (Dada-The Sourav Ganguly Story) का फस्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्ट के साथ ही, निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
गांगुली के संघर्ष और जुनून की कहानी
बता दें कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय तक अपनी दादागिरी दिखाई और अब पर्दे पर भी उनकी बायोपिक धूम मचाने आ रही है। यह फिल्म गांगुली के संघर्ष, जुनून और लीडरशिप को दिखाते हुए, एक युवा क्रिकेटर से भारतीय टीम के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक के उनके प्रेरणादायक सफ़र को दिखाएगी। मेकर्स द्वारा जारी किए गए पहले लुक वाले पोस्टर में, राजकुमार राव गांगुली के करियर के सबसे यादगार पलों में से एक को जीवंत करते हुए दिख रहे हैं।
राव ने इस रोल के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और लुक पर काफ़ी काम किया है; वह लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। पोस्टर में राजकुमार राव को 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी से गंगोली की तरह जर्सी लहराते हुए दिखाया गया है। इस ऐतिहासिक पल को भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास और आक्रामक लीडरशिप के नए दौर का प्रतीक माना जाता है।
कब रिलीज होगी फिल्म
विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। T-सीरीज़, DBL और लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह बायोपिक भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय को बड़े पर्दे पर लाएगी। प्रोड्यूसर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म क्रिकेट के शौकीनों और आम दर्शकों, दोनों को प्रेरित करेगी। Rajkummar Rao की यह फिल्म 14 मई, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ये भी पढ़ेंः- गोकुलधाम सोसायटी पर लगी किसकी नजर, बड़े स्तर पर हो रही तोड़फोड़, शो प्रोड्यूसर से बताया सच
अन्य प्रमुख खबरें
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17