गोकुलधाम सोसायटी पर लगी किसकी नजर, बड़े स्तर पर हो रही तोड़फोड़, शो प्रोड्यूसर से बताया सच
खबर सार :-
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का गोकुलधाम सोसायटी में तोड़फोड़ की जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर विस्तार : -
Gokuldham Society: टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी तोड़ी जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस में खलबली मच गई है। हालांकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बारे में खुलासा किया, जिसके बाद दर्शकों ने राहत की सांस ली। प्रोड्यूसर ने बताया कि सेट को तोड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि उसका रेनोवेशन किया जा रहा है।
गोकुलधाम सोसायटी को तोड़ा जा रहा है, फैंस काफी चिंतित
हिंदी टीवी शो का सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्ट चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। इस सफर में किरदारों ने एक बेहतरीन पड़ोसी का रोल बखूबी निभाया है। इस दौरान शो के कई कलाकार बदले, कई किरदारों ने शो को अलविदा कहा और कुछ नए चेहरे भी नजर आए, लेकिन एक खास चीज जो दर्शकों को काफी पसंद आई वो है गोकुलधाम सोसायटी। इस सोसायटी में शो के सभी किरदार हंसी-मजाक करते, त्योहारों पर एक-दूसरे को बधाइयां देते और हल्की-फुल्की नोंकझोंक करते नजर आते हैं। हाल ही में गोकुलधाम सोसायटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में चिंता बनी हुई है। वीडियो में साफ देखा सकता है कि गोकुलधाम की सोसायटी में बड़े स्तर पर तोड़-फोड़ की जा रही है। इमारत के चारों ओर मजदूर काम करते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर फैंस में चिंता है कि शो का क्या होगा।
शो के प्रोड्यूसर ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में शो के प्रोड्यूसर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शो के सेट को तोड़ा नहीं जा रहा है और न ही कोई शूटिंग चल रही है। दरअसल, सेट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गोकुलधाम सोसायटी को हमेशा के लिए गिराया नहीं जा रहा है, बल्कि उसका रेनोवेशन कराया जा रहा है। उन्होंने वीडियो साझा कर कहा, देखिए, जो हो रहा है, वह अच्छे के लिए हो रहा है। सोसायटी के रेनोवेशन के कुछ दिनों बाद आप इसे बिल्कुल नए रंग-रूप में देखेंगे। उन्होंने दर्शकों से अपने मन की बात करते हुए कहा कि उम्मीद है कि गोकुलधाम का ये नया अवतार आप लोगों को जरूर पसंद आएगा।
न्यू लुक गोकुलधाम सोसायटी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार
मिली जानकारी के अनुसार गोकुलधाम सोसायटी के सेट को मॉडर्न लुक देने के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सेट पर जगह-जगह दीवारों और स्ट्रक्चर पर काम चल रहा है, कई हिस्सों को नया डिजाइन दिया जा रहा है, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा आकर्षित और फ्रेश विजुअल का अनुभव हो। हालांकि प्रोड्यूसर ने बताया है कि सोसायटी को पूरी तरह नहीं बदला जा रहा है, बल्कि केवल कुछ हिस्सों का रेनोवेशन किया जा रहा है। यह खबर सुनने के बाद दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है और वो जल्द से जल्द नए लुक वाले गोकुलधाम सोसायटी का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: दादा के पहले पोस्टर पर मचा बवाल, सौरव गांगुली के लुक से राजकुमार राव की तुलना पर छिड़ी बहस
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30