दादा के पहले पोस्टर पर मचा बवाल, सौरव गांगुली के लुक से राजकुमार राव की तुलना पर छिड़ी बहस
खबर सार :-
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म दादा का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्टर एक क्रिकेटर के लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म सौरव गांगुली के बायोपिक पर आधारित है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है।
खबर विस्तार : -
Dada First Look Poster Trolled: राजकुमार राव की आगामी फिल्म दादा के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। बता दें कि यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। पोस्टर को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर का कहना है कि इसका फर्स्ट लुक और सेट से लीक हुई तस्वीरों में उनका लुक और बॉडी लैंग्वेज पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रही है।
राजकुमार राव की दादा फिल्म के पोस्टर को लेकर ट्रोलिंग
भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज कप्तान माने जाने वाले सौरव गांगुली की बायोपिक पर एक फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम दादा है, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। एक्टर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और काबिलियत के दम पर लोगों का दिल जीता है। दादा का पोस्टर देख जहां एक ओर कई लोग तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही लोग भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर ट्रोलिंग का शिकार हो गया। यूजर कहना है कि राजकुमार राव का पोस्टर लुक और बॉडी लैंग्वेज पूर्व भारतीय कप्तान से बिल्कुल भी मेल नहीं खा रही है। बता दें कि फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
मोस्ट आइकॉनिक लुक को रिक्रिएट करते नजर आए एक्टर राजकुमार राव
पोस्टर में राजकुमार राव ने नीले रंग की क्रिकेट ट्राउजर पहनी है और अपने दोनों हाथों से टीम इंडिया की जर्सी लहराते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट उतारकर लहराई थी, जो उनका मोस्ट आइकॉनिक पहचान बन गया। राजकुमार राव पोस्टर में इसी पल को रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टाइटल में लिखा है कि, उन्होंने सिर्फ खेला नहीं, खेल को बदल दिया। फिल्म अगले साल यानी 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म क्रिकेटर के बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक का सफर दिखाएगी। राजकुमार राव ने अब तक शाहिद, अलीगढ़, ओमेर्टा, बोस: डेड/अलाइव, श्रीकांत, प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी कुल छह बायोपिक फिल्म में काम किया है।
पोस्टर देखकर जज करना जल्दबाजी- यूजर
फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद जहां एक ओर राजकुमार राव के लुक को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर के द्वारा उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ये क्या मजाक है। चैट जीपीटी इससे अच्छा एडिट कर सकता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, नहीं भाई, इस रोल में कोई और हकदार था, आप नहीं। एक और यूजर ने लिखा, ये फोटोशॉप लग रहा है, क्या सच में पोस्टर है। एक ने लिखा, राजकुमाार राव अपने किरदार में बुरे नहीं हैं, लेकिन इस रोल के लिए बिल्कुल मैच नहीं कर रहे। हालांकि कुछ यूजर का मानना है कि सिर्फ पोस्टर देखकर एक्टर को जज करना सही नहीं है।
ये भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: अंशुला ने दिवंगत मां का 42 साल पुराना दुपट्टा ओढ़कर लिए फेरे, जान्हवी ने निभाया बहन का फर्ज
अन्य प्रमुख खबरें
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20
-
'अंधभक्त' ईशा कोपिकर के समर्थन में उतरी कंगना रनौत
2026-08-19
-
गोविंदा से तलाक पक्का ? अनबन के बीच बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता
2026-08-19
-
एनिमेटेड फिल्म Niu Lai ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम
2026-08-19
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16