पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस को सौंपी गई कमान
खबर सार :-
पाकिस्तान के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने धनंजय डि सिल्वा की जगह कुसल मेंडिस को कप्तान नियुक्त किया है। वनडे और टी20 के बाद अब मेंडिस क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में श्रीलंका टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 9 नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
PAK vs SL Test Series: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला नवंबर में खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान किया है। श्रीलंका की टेस्ट टीम की अगुवाई कुसल मेंडिस करेंगे। पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज ऐसा पहला मौका होगा जब मेंडिस सबसे बड़े फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे। 15 सदस्यीय टीम में अंजला बंडारा एकमात्र नया चेहरा हैं। कुसल मेंडिस अभी तक श्रीलंका टीम के एकदिवसीय और टी20 मैचों के कप्तान थे। अब वनडे—टी20 फॉर्मेट के बाद उन्हें टेस्ट टीम की भी कमान सौंपी गई है।
धनंजय डी सिल्वा की जगह मेंडिस को सौंपी कप्तानी
टेस्ट के पूर्णकालिक कप्तान बनाए जाने के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। कुसल मेंडिस को कप्तानी बीते सप्ताह धनंजय डी सिल्वा के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है। श्रीलंका ने धनंजय डी सिल्वा को जनवरी 2024 में टेस्ट की कप्तानी दी थी। डी सिल्वा ने कप्तानी छोड़ते समय नई पीढ़ी को कप्तान बनाए जाने की वकालत की थी। श्रीलंका क्रिकेट टीम की सलेक्शन कमेटी ने बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक में कुसल मेंडिस को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। विकेटकीपर-बल्लेबाज मेंडिस इस फॉर्मेट में श्रीलंका के काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं। मेंडिस अब तक 75 टेस्ट मैचों में 4,836 रन बना चुके हैं। वह 10 शतक और 23 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। कुसल मेंडिस को बीते मई माह में श्रीलंका का वनडे और टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। मेंडिस को वनडे में चरिथ असलांका और टी20 में दासुन शनाका के स्थान पर कप्तान बनाया गया था। अब सबसे लंबे फॉर्मेट में कप्तान नियुक्त होने के बाद मेंडिस तीनों अंतरराष्ट्रीय टीमों की अगुवाई करते नजर जाएंगे।
डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत करना चाहेगा श्रीलंका
पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज के दौरान मेंडिस एक कॉम्पिटिटिव सीरीज में टेस्ट टीम को लीड करते नजर आएंगे। इस सीरीज में श्रीलंका वर्तमान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में आगे बढ़ना चाहेगा। ओपनर पथुम निसांका को पाकिस्तान टूर के लिए टीम में चुना गया है। हालांकि, पहले टेस्ट के लिए निसांका की उपलब्धता उनकी रिकवरी और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। पथुम निसांका टेस्ट टीम के साथ तभी ट्रैवल करेंगे, जब उन्हें सीरीज से पहले फिट घोषित कर दिया जाएगा। अंजला बंडारा को पहली बार श्रीलंका की टेस्ट टीम में जगह मिली है। श्रीलंका— पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज की शुरूआत 9 नवंबर से रावलपिंडी में होगी जबकि दूसरा टेस्ट मैच 17 नवंबर से लाहौर में खेला जाएगा।
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: दिनेश चांदीमल,धनंजय डी सिल्वा,कुसल मेंडिस(कप्तान),पसिंदू सोरियाबंदारा,सोनल दिनुशा,पथुम निसांका,कामिंदू मेंडिस,केशरा नुवांथा,प्रभात जयसूर्या,अंजला बंडारा,लाहिरू कुमारा, ईशान मलिंगा,असिथा फर्नांडो,मिलन रथनायका,दिलशान मदुशंका।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06