IND vs ENG: इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ Rishabh Pant ने बनाया 'महारिकॉर्ड', धोनी को भी छोड़ा पीछे
खबर सार :-
Rishabh Pant : यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। पंत ने 10 चौके और चार छक्कों की मदद से अपना 7वां शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही पंत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 1st Test, Day 2 live Score: हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (tendulkar anderson trophy) का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। शनिवार को मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) ने शानदार शतक जड़ा। इस दौरान पंत ने अपने नाम महारिकॉर्ड दर्ज किया। पंत ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन में शतक जड़कर कोहराम मचा दिया। टीम इंडिया की पहली पारी में 471 रनों पर सिमट गई।
Rishabh Pant ने धोनी को छोड़ा पीछे
बता दें कि पंत ने शोएब बशीर के ओवर में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड में उनका यह तीसरा शतक है। इससे पहले भारतीय टीम ने 359/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की और पहली पारी में टीम इंडिया का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। इस दौरान पंत ने 146 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। पंत 134 रन बनाकर आउट किया।
इसी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी और ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है. को पीछे छोड़ दिया है। अब उनके नाम 7 शतक हो गए हैं। जबकि धोनी ने बतौर विकेटकीपर अपने टेस्ट करियर में 6 शतक लगाए थे। जबकि ऋद्धिमान साहा 3 शतक लगाए थे। इसके अलावा पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए है। पंत सबसे कम पारियों में तीन हजार टेस्ट रन बनाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं छक्कों के मामले पंत ने रोहित शर्मा से आगे निकल गए है। पंत और रोहित ने WTC में बराबर 56-56 छक्के लगाए थे लेकिन अब पंत ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है।
IND vs ENG 1st Test: शुभमन गिल और यशस्वी ने जड़े शतक
इससे पहले पहले दिन भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101 रन) और कप्तान शुभमन गिल ( 147) ने शानदार शतक जड़े। जबकि केएल राहुल (41 रन) और साई सुदर्शन (शून्य) पर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन बेन स्टोक्स चार विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03