AUS vs BAN: सोभना मोस्टरी का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा ODI, मैच में बने कई रिकॉर्ड्स
खबर सार :-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के 221 रनों के लक्ष्य को सिर्फ़ 28.1 ओवर में और सिर्फ़ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
AUSW vs BANW 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश की महिला क्रिकेटरों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया है। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया वुमंस ने 9 विकेट से जीत लिया है। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 28.1 ओवर में ही 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने नाबाद 131 और फोएबे लिचफील्ड ने 70 रनों की तूफानी पारी खेली।
सोभाना ने ठोका ऐतिहासिक शतक
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। फरगाना होक बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। जबकि शर्मिन सुल्ताना भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं 5 रन बनाकर चलती बनी। जबकि शर्मिन अख्तर भी शून्य पर आउट हो गई। 8 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर बांग्लादेश की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। यहां से सोभना मोस्टरी (Sobhana Mostary) ने कप्तान निगार सुल्ताना के मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 195 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 203 तक पहुंचाया। सोभना मोस्टरी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद आउट हुईं। 24 साल की इस दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 134 गेंदों में 118 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल थे। शो जबकि कप्तान सुल्ताना 114 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश ने कुल 220 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से 3 विकेट दूर कुलदीप यादव, 4 गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि
मोस्टरी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
सोभना मोस्टरी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगाया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाली पहली बांग्लादेशी महिला क्रिकेटर बनीं। इस पारी के साथ, मोस्तरी ने बांग्लादेश महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने फरगाना हक के 107 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ बनाया था।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी बांग्लादेशी महिला का सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर सुल्ताना का टी20 मैच में नाबाद 63 रन था। शोभना और सुल्ताना के बीच 195 रनों की साझेदारी, बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम की ओर से ODI क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले, 2025 में थाईलैंड के खिलाफ सुल्ताना और शर्मिन अख्तर के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 152 रनों की साझेदारी।
यह बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम की वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी थी। यह महिलाओं के वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इसने 2002 के वनडे में दूसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड की एमिली ड्रम और रेबेका रोल्स द्वारा बनाए गए 170 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस जबरदस्त पारी ने साबित कर दिया कि शोभना बांग्लादेशी महिला क्रिकेट का भविष्य हैं और आने वाले समय में उनसे और भी शानदार पारियों की उम्मीद की जा सकती है।
मोस्टरी पर भारी पड़ा जॉर्जिया का तूफानी शतक
बांग्लादेश के 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से रौंद दिया। कंगारू टीम सिर्फ एक विकेट खोकर 28.1 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के लिए जॉर्जिया वोल और फोबे लिचफील्ड की ओपनिंग जोड़ी बेहतरीन लय में दिखी और उन्होंने सिर्फ 119 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी की। बांग्लादेशी गेंदबाज इस ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए।
लिचफील्ड ने 51 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। जबकि जॉर्जिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। उन्होंने 97 गेंदों में 19 चौकों की मदद से नाबाद 131 रन बनाए। वहीं एलिस पेरी 22 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ेंः- भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य, 18.3 ओवर में 250 रन बनाकर जीता मैच, शाई होप का शतक
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06