CM Yogi ने हेलिकॉप्टर से लिया कावड़ रूट का जायजा, कांवड़ियों पर बरसाए फूल...हुड़दंगियों को दी चेतावनी
खबर सार :-
Kanwar Yatra Violence: कांवड़ यात्रा में हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसके साफ संकेत दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। उपद्रवियों के वेश में छिपे लोग बेनकाब होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
Kanwar Yatra Violence: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) रविवार मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए। वहीं श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क और ज़िम्मेदार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां आस्था और भक्ति का माहौल है, वहीं कुछ लोग इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Kanwar Yatra Violence: हुड़दंगियों को सीएम योगी ने दी चेतावनी
CM Yogi ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर भी कांवड़ यात्रा को निशाना बना रहे हैं। सीएम योगी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे अपने बीच छिपे शरारती तत्वों की पहचान करें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा, कांवड़ यात्रा में सभी भक्तों को एक-दूसरे की परेशानियों का ध्यान रखना चाहिए। यात्रा के दौरान स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। कोई भी शिवभक्त कानून को अपने हाथ में न ले और किसी भी गलत गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दे।"
सीएम योगी ने चेतावनी दी कि कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार कांवड़ यात्रा को भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक मानती है। सभी शिवभक्तों से मेरी विनम्र अपील है कि इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें।" कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सफाई और सुरक्षा के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
CM Yogi: दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया दर्शन
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचने से पहले रविवार को गाजियाबाद पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम के आगमन को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग और भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत महेंद्र नारायण गिरि ने बताया कि कॉरिडोर को लेकर सीएम योगी से बातचीत हुई है, मंदिर के बाहर की दुकानें हटाई जाएंगी, सड़क चौड़ी की जाएगी और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा, राजस्व और सुविधाओं पर जोर
2026-09-23
-
UP विधान परिषद में नेतृत्व परिवर्तन, लाल बिहारी यादव का इस्तीफा
2026-09-23
-
24 सितंबर से हिमाचल में बदलेगा मौसम, भारी बारिश की चेतावनी
2026-09-23
-
यूपी में अगले 5 दिन तक बारिश का अनुमान, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत
2026-09-23
-
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पेयजल व्यवस्था पर सख्त नियम लागू
2026-09-23
-
झारखंड में करमा विसर्जन के दौरान कोयल नदी में 5 लोग डूबे, 4 शव बरामद
2026-09-23
-
भारत टैक्सी से चालकों को जीरो कमीशन: सीएम योगी
2026-09-23
-
भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन 26 अक्टूबर को, तैयारी शुरू
2026-09-23
-
‘छोटी काशी’ में भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई जलझूलनी एकादशी
2026-09-23
-
मध्य प्रदेश में सुगम बनेगा यातायात, 351 बसों को रवाना करेंगे सीएम
2026-09-23
-
बीजापुर में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
2026-09-22
-
झाँसी में रक्सा दुकानों का ऑक्शन और पंचायतों की आय बढ़ाने के निर्देश
2026-09-22
-
लखनऊ मेट्रो ने ईमानदारी के लिए महिला सुरक्षाकर्मी को किया सम्मानित
2026-09-22
-
झांसी में नर्सिंग होम को अंतिम नोटिस, प्रदूषण प्रमाण पत्र में गलत नाम
2026-09-22
-
तमिलनाडु के स्कूलों में अब 8वीं तक छात्रों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता
2026-09-22