टेक्सास में बोले ट्रंप: ईरान है हथियार डालने वाला, हमारा मैनेजमेंट बेहतर
खबर सार :-
टेक्सास पहुंचने पर डेंटन में पीटरबिल्ट मोटर्स की एक फैक्ट्री के दौरे के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अब ईरान के सामने फैसला करने का समय है। वह संघर्ष किस तरह खत्म करता है।
खबर विस्तार : -
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पूरी तरह से खोखला हो चुका है। उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। सैनिक शक्ति भी जर्जर हो चुकी है। इसलिए जल्द ही ईरान से युद्ध खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। दावा किया है कि ईरान के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं है। संघर्ष के लिए सैन्यशक्ति की उसके पास कमी पड़ रही है।
अर्थव्यवस्था में हमारे आंकड़े हैं शानदार
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बातें टेक्सास पहुंचने पर कहीं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब ईरान के सामने वक्त केवल फैसला करने का है। उसे किसी भी तरह से युद्ध खत्म करना ही होगा। एक फैक्ट्री के दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने कहा कि किसी न किसी तरह ईरान का मामला खत्म होने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप यहां पर धारा प्रवाह बोलते रहे और ईरान की कमियां गिनाते नजर आए। उन्होंने कहा कि देखिए जल्द ही वह आने वाले समय में कहेगा कि वायुसेना खत्म हो गई है। सब कुछ खत्म हो गया है।
301 फीसदी महंगाई है। उसके पास पैसा नहीं है। उसकी सेना हार गई है। उसके पास इंधन नहीं है। उसकी नौसेना खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा होना ही है। समय आ रहा है। उसमें ईरान का सब कुछ खत्म हो जाएगा और इसके तुरंत बाद से तेल की कीमतें चट्टान की तरह से नीचे गिरती जाएंगी। ट्रंप ने कहा कि महंगाई और तेल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं, लेकिन इन पर राहत देने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ेंः LUCKNOW: फैजुल्लागंज में जलभराव, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें मोर्चे पर
देखना ईरान जल्द ही युद्ध बंद करेगा
अमेरिका किसी यूरोपीय देश के पास मौजूद डीजल के स्टॉक को जारी करने पर विचार कर सकता है। इस दौरान कंपनी के नाम पूछने पर पत्रकारों के सवाल पर जवाब नहीं दिया। यह जरूर कहा कि उनके पास कुछ डीलर हैं। ऐसा वह कर सकते हैं, जिसके बाद से तेल की कीमतें नीचे आ जाएंगी। यह शुरू भी हो चुका है। उन्होंने कहा की मौजूदा समय में तेल की कीमतें कुछ ज्यादा हैं। यह बहुत जरूरत की चीज है, लेकिन पूर्व के राष्ट्रपति ब्राइडल के समय से कम है और हमने वह काम किया है।
उन्होंने कई बार ईरान और ऊर्जा की कीमतों का जिक्र किया। इस दौरान कहा कि संघर्ष के समय होर्मुजस्टेªट के पास ईरानी पाबंदियों के बावजूद अमेरिका ने तेल की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं होने दिया। यह हमारी जीत है। उन्होंने कहा कि ईरान के लिए अच्छा होगा कि वह कोई समझदारी वाला रास्ता चुने और यह उसके लिए सही भी होगा। युद्ध में वह जीत नहीं पाएगा। ज्यादा समय वह टिक नहीं सकता है।
पहले से अमेरिका में तेल की कीमतें कम
उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर ब्रिटेन में कथित नाकाम आतंकी साजिश में ईरान की संभावना की भूमिका को लेकर जवाब दिया और कहा कि वह ईरान की भूमिका की पुष्टि नहीं करते हैं। कहा, लेकिन ऐसा ही लग रहा है। ट्रंप ने अपने कार्यकाल की तारीख करते हुए कहा कि हमारे आंकड़े शानदार हैं। हम मैनेज करने में बहुत अच्छे हैं। हमारा काम अच्छा चल रहा है। शेयर बाजार का भी जिक्र किया और कहां की रिटायरमेंट खातों और नई फैक्ट्री में हो रहा निवेश बेहतर है।
हमारे समय में यह काम अच्छे से हुआ है। अपनी तारीफ करते हुए कहा कि सरकार को अपने आर्थिक रिकॉर्ड के बारे में लोगों तक अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए जितना श्रेय मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है। अपनी भूमिका बेहतर बताई और कहां की हमारे समय में अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
हमारा समुद्री यातायात पर है नियंत्रण
दूसरी ओर ईरान की ओर से ट्रंप के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं आई, लेकिन राष्ट्रीय स्तर की मीडिया में डोनाल्ड ट्रंप की यह बातें तूल पकड़ चुकी हैं। उन्होंने बार-बार कहां है कि ईरान को खत्म ही होना पड़ेगा। वह युद्ध खत्म करेगा, क्योंकि उसके पास कुछ नहीं है। यद्यपि ईरानी ने बार-बार कहा है कि वह अमेरिका के हर प्रहार का माकूल जवाब देगा।
ट्रंप ने कहा कि कीमतों में राहत देने के लिए अमेरिका किसी यूरोपीय देश के पास मौजूद डीजल के स्टॉक को जारी कराने पर विचार कर सकता है। वह पीटरबिल्ट की फैक्ट्री में अपने बाद के संबोधन में भी ट्रंप ने कई बार ईरान और ऊर्जा की कीमतों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि हमारे आंकड़े शानदार हैं।
यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में SIR और ‘वोट चोरी’ अभियान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक मार्च
अन्य प्रमुख खबरें
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28
-
भारतीय आसमान में जुट रही हैं सात देशों की वायु सेनाएं, अब होगा हवाई शक्ति का प्रदर्शन
2026-09-27
-
भारत के साथ युद्ध अभ्यास के लिए उत्साहित है फ्रांस, बोला. भारतीय राफेल के साथ मजा आएगा
2026-09-26
-
एक आतंकवादी देश कहकर, विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद
2026-09-25
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24