शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, महापौर ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
खबर सार :-
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। महापौर आज लखनऊ की एक घटना को लेकर निरीक्षण पर भी थीं। गोलागंज बारूदखाना में अपार्टमेंट का पिलर क्षतिग्रस्त होने की खबर पाकर वह वहां पहुंची थीं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को फ्रेग्नेंस पार्क में शहीद-ए-आजम को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान माल्यार्पण कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का साहस, त्याग, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
वक्ताओं ने अपने विचारों में कहा कि सभी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए। शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने में विधायक नीरज बोरा, पार्षद अनुराग मिश्रा मौजूद रहे। महापौर आज लखनऊ की एक घटना को लेकर निरीक्षण पर भी थीं। गोलागंज बारूदखाना में अपार्टमेंट का पिलर क्षतिग्रस्त होने की खबर पाकर वह वहां पहुंची थीं।
छह मंजिला अपार्टमेंट का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था
गोलागंज के बारूदखाना क्षेत्र में सोमवार को छह मंजिला अपार्टमेंट का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना महापौर सुषमा खर्कवाल को हुई तो वह निरीक्षण करने निकल पड़ीं। मौके पर पहुंचीं तो देखा वहां कई विभागों की टीम मौजूद थीं। उन्होंने घटनास्थल को करीब से देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। सुषमा खर्कवाल ने भवन में रह रहे परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर की बातचीत के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा अपार्टमेंट में मौजूद करीब 25 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस इमारत के पास के भवनों को भी खाली कराया गया। प्रशासन का कहना था के सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया गया। इस बीच भवनों को खाली कराया जा रहा है। इनकी दशा सही नहीं है।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता की बात कही और भवन की तकनीकी स्थिति की विशेषज्ञों से जांच कराने के निर्देश दिए। इमारत को खाली करने के दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभाग सक्रिय रहे। इस भवन की स्थिति का तकनीकी आंकलन बाद में कराया जाएगा। आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस भी तैनात रही।
घटनास्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एलडीए की टीमें मौजूद थी।
संबंधित विभागों द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही
सभी संबंधित विभागों द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भवन की संरचनात्मक सुरक्षा का परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। यह कदम संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए अधिकारी भी चक्कर लगा रहे हैं। महापौर ने भी इमारत की मजबूती और सुरक्षा के संबंध में कहा कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध प्रशासन द्वारा नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढे़ंः केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर हादसा: पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत, 1200 श्रद्धालु बचाए गए
अन्य प्रमुख खबरें
-
lucknow :महापौर ने कहा-माफी मांगे कांग्रेस, राहुल गांधी देश का सम्म्मान नहीं जानते
2026-09-28
-
अखिलेश यादव के बड़े चुनावी वादे, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल
2026-09-28
-
वाम संगठनों का पटना में प्रदर्शन, 27 मांगों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा भी शामिल
2026-09-28
-
मायावती ने फिर उठाए EVM पर सवाल, चुनाव प्रक्रिया पर भी जताई चिंता
2026-09-28
-
केरल में चेन्निथला और प्रियंका गांधी के काफिले को काले झंडे
2026-09-27
-
तमिलनाडु सरकार ने कानून व्यवस्था विंग को आरटीआई से किया बाहर
2026-09-27
-
लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेस-योगी आदित्यनाथ
2026-09-27
-
तमिलनाडुः करूर भगदड़ की पहली बरसी, आज ही के दिन हुई थी विजय की रैली में 41 लोगों की मौत
2026-09-27
-
उत्तर प्रदेश में जलभराव पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
2026-09-27
-
सपा के कद्दावर नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, PGI लखनऊ में ली आखिरी सांस
2026-09-26
-
Jaipur में विकास यात्राओं को सिग्नल देंगे नितिन नवीन, youth से संवाद कर परखेंगे मन की बात
2026-09-25
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24