मिथुन चक्रवर्ती का ऐलान, पश्चिम बंगाल में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत की छूट
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल में फिल्म निर्माण करने वाले निर्माताओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान किया है। बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मोके पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गई।
खबर विस्तार : -
मुंबई: वेस्ट बंगाल सरकार ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। मिथुन ने कहा कि बंगाल में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। एक दिन पहले बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मिथुन ने फिल्म शूटिंग पर सब्सिडी देने की बात कही थी। मिथुन ने बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से इस संबंध में खास अनुरोध किया था। जिसके बाद सीएम ने उनकी मांग को मंजूरी दे दी थी। अब अपनी नई जिम्मेदारी के ऐलान के बाद मिथुन ने इस फैसले की जानकारी मीडिया से साझा की है।
बंगाल का खोया गौरव वापस पाने की कोशिश है यह कदम
मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''बंगाल ने जो कुछ खोया है, उसे वापस लाने की कोशिश करेंगे। सरकार 30 फीसदी सब्सिडी दे रही है, ताकि पूरे देश से लोगों को बंगाल लाया जा सके और वे यहां आकर फिल्मों की शूटिंग करें। इससे बंगाल को एक बार फिर फिल्म निर्माण के बड़े केंद्र के तौर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। इस दौरान जब मिथुन से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस चेतावनी के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं के दिल्ली स्थित घरों के बाहर प्रदर्शन करने की बात कही थी तो अभिनेता ने कहा, ''ममता बनर्जी जो कुछ कह रही हैं, क्या वह उन्हें शोभा देता है। जिन परिस्थितियों की बात की जा रही है, उन्हें हमने और हमारे जैसे लोगों ने भी झेला है। मैं ज्यादा बोलकर किसी का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन ममता बनर्जी की ओर से इस तरह की बातें अच्छी नहीं लगतीं।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए थे गंभीर आरोप
यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय पर कथित हमले के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गुंडे भेजने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर ये ज्यादतियां नहीं रुकी तो वह खुद नई दिल्ली जाएंगी और वहां भाजपा नेताओं के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने यह बात फेसबुक लाइव के दौरान कही थी।
'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' के शिलान्यास कार्यक्रम में की गई घोषणा
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को ही मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की। यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान की गई। इस फिल्म सेंटर को 25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य के सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने पहले ही राशि मंजूर कर दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सेंटर का डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी बंगाली सिनेमा से जुड़े विशेषज्ञों को दी जाएगी। इस काम में राज्य सरकार किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर सीन वाला बयान है कारण
2026-09-04
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03
-
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
2026-09-03
-
मायावती ने आकाश आनंद को नहीे दी बड़ी जिम्मेदारी, बैठक में बताया बड़ी वजह
2026-09-03
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप
2026-09-03
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31