Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर बांग्लादेश ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मारी एंट्री

खबर सार :-

Bangladesh vs UAE: बांग्लादेश महिला टीम ने UAE को हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला भारतीय टीम से होगा।
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश

खबर विस्तार : -

Bangladesh vs UAE: महिला एशिया कप के 12वें मैच में UAE को 34 रन से हराकर बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारतीय टीम से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 103 रन बना पाई थी। जवाब में यूएई की टीम 69 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि इस स्कोर को देखते हुए लग रहा था कि यूएई की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगा। लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर यूएई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बांग्लादेश ने बनाए थे 103 रन

मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 103 रन बना पाई। टीम को मैच की तीसरी गेंद पर ही पहला झटका लगा जब दिलारा अख्तर बिना खाता खोले आउट हो गईं। उस समय टीम का स्कोर शून्य था। इसके बाद 8 रन के स्कोर पर शोभना मोस्तरी (3) भी पवेलियन लौट गईं।

यहां से, कप्तान निगार सुल्ताना ने जुवेरिया फिरदौस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 29 रन की साझेदारी की और टीम के कुल स्कोर को 37 तक पहुंचाया। फिरदौस 20 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना ने चौथे विकेट के लिए शर्मिन अख्तर के साथ 15 रन की साझेदारी की और टीम को 50 रन के पार पहुंचाया। सुल्ताना 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें तीन चौके शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः- Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने 250 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

नाहिदा-शर्मिन ने बचाई बांग्लादेश की लाज

टीम के 55 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नाहिदा अख्तर ने शर्मिन अख्तर के साथ मिलकर 43 गेंदों में 42 रन जोड़े, जिससे टीम 100 रन के आंकड़े के करीब पहुंच गई। शर्मिन अख्तर 31 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुईं; उनकी पारी में तीन चौके शामिल थे। जबकि नाहिदा 26 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें उन्होंने एक चौका लगाया। विपक्षी टीम के लिए सुरक्षा कोट्टे ने अपने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि इंदुजा नंदकुमार ने 2 विकेट लिए। अर्चना सुप्रिया और जननी थिरुक्कुमारन ने एक-एक विकेट लिया। 

69 रन पर ही सिमट गई UAE 

जवाब में, UAE की टीम अपने तय 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी। टीम के लिए तीर्थ सतीश ने 11 रन बनाए और हीना होटचंदानी ने 18 रनों की पारी खेली। इनके अलावा, कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सकी। बांग्लादेश की ओर से राबिया खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, सुल्ताना खातून और फहिमा खातून ने एक-एक विकेट लिया। 

सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

इस जीत के साथ ही बांग्लादेश एशिया कप 2026 ते सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम 10 सितंबर को 'सेमीफाइनल 1' में भारत का सामना करेगी, जबकि श्रीलंका 11 सितंबर को 'सेमीफाइनल 2' में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। जबकि बांग्लादेश तीन में 2 जीत और 1 हार के साथ एशिया कप के सेमाफाइनल में जगह बनाई है। 

महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल

10 सितंबर, गुरुवार: सेमी-फाइनल 1 (भारत बनाम बांग्लादेश )- रात 8:00 बजे
11 सितंबर, शुक्रवार: सेमी-फाइनल 2 (पाकिस्तान बनाम श्रीलंका) - रात 8:00 बजे
13 सितंबर, रविवार: फाइनल - रात 8:00 बजे

ये भी पढ़ेंः- Womens Asia Cup 2026: शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने दी बड़ी सजा

अन्य प्रमुख खबरें