Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन ने 250 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

खबर सार :-

Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। इसी के साथ ही ईशान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास

खबर विस्तार : -

East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन, ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। 301 गेंदों में 250 रनों की धूआंधार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। ईशान ने 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। दिलचस्प बात ये है कि इस ऐतिहासिक पारी के बाद ईशान किशन मैदान से रिटायर हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए।

दिलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर 250 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंशुमान गायकवाड़ का 39 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया। ईशान से पहले, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अंशुमान के नाम था। 1987 में, नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए, अंशुमान ने 344 गेंदों पर 216 रन बनाए थे, जिसमें 31 चौके शामिल थे। दिलीप ट्रॉफी फाइनल में अब तक सिर्फ दो कप्तानों ने दोहरा शतक लगाया है। अरुण लाल और सबा करीम के बाद, ईशान ईस्ट जोन के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।

ईशान ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

ईशान किशन (Ishan Kishan) दिलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर 250 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंशुमान गायकवाड़ का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान से पहले, दिलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अंशुमान के नाम था। अंशुमान ने 1987 में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए, 344 गेंदों पर 216 रन बनाए थे, जिसमें 31 चौके शामिल थे। 

ईशान ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान से पहले, खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे। कुल मिलाकर, ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। 

ये भी पढ़ेंः- IND W vs PAK W: भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल, हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके अलावा, उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए दलीप ट्रॉफी फाइनल में विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया है। कार्तिक ने 2010 दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के लिए 183 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-कप्तान भी हैं। वह वनडे इंटरनेशनल (ODI) और दलीप ट्रॉफी, दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ईशान किशन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यहा 10वां शतक है और 10 साल बाद उन्होंने डबल सेंचुरी लगाई।

ईशान ने कुशाग्र के साथ की 230 रनों की साझेदारी

Duleep Trophy मैच की बात करें तो ईशान किशन ने यादगार पारी के लिए कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। कुशाग्र भी बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने 132 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ईशान ने शिखर मोहन (85) के संग चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। उन्होंने छटे विकेट के लिए अनुकूल रॉय (98 गेंदों में 45) के साथ 140 रनों की साझेदारी की।  चाय के ब्रेक तक, पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर कुल 626 रन बना लिए थे। इन दोनों के अलावा शिखर मोहन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की अहम पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और वैभव सूर्यवंशी ने 44 रनों का योगदान दिया।

खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन की स्थिति मौजूद

Duleep Trophy 2026 के इस खिताबी मुकाबले का पहला और दूसरा दिन पूरी तरह से ईस्ट जोन के नाम रहा। कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में टीम ने जिस आक्रामक और संतुलित अंदाज में बल्लेबाजी की है, उससे स्पष्ट है कि साउथ जोन के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा होने वाला है। दूसरे दिन चाय काल तक ईस्ट जोन ने 7 विकेट पर 685 रन बनाकर अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। ईशान दूसरे छोर पर 250 रन बनाकर अभी भी नाबाद हैं। अब देखना यह होगा कि साउथ जोन की टीम मैच में वापसी कर पाते हैं या नहीं।  फिलहाल, चेन्नई के इस ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां बल्लेबाजों का बोलबाला साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः- UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब, दिव्यांश ने ठोका शतक

अन्य प्रमुख खबरें