UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब, दिव्यांश ने ठोका शतक

खबर सार :-

दिव्यांश जोशी की जबरदस्त सेंचुरी और विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी के दम पर, मेरठ मेवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से हराकर UP T20 लीग 2026 का खिताब जीता।
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब

खबर विस्तार : -

UP T20 League: रिंकू सिंह (Rinku Singh) की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ मेवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। दिव्यांश जोशी (Divyansh Joshi) के तूफानी शतक की मदद से मेरठ मेवरिक्स ने 203 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स की टीम 109 रनों पर सिमट गई। यह दूसरी बार है जब मेरठ मेवरिक्स ने खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 2024 में माधव कौशिक की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। 

दिव्यांश का तूफानी शतक

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। टीम के स्टार बल्लेबाज दिव्यांश जोशी ने लखनऊ की गेंदबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दिव्यांश ने जबरदस्त स्ट्राइक रेट (262.5) के साथ सिर्फ 40 गेंदों में 105 रन बनाकर तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 7 विशाल छक्के लगाए। इस धमाकेदार पारी की बदौलत, मेरठ मेवरिक्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

109 रनों पर सिमट गई लखनऊ 

मेरठ मेवरिक्स द्वारा दिए गए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ फाल्कन्स की बल्लेबाजी लाइनअप ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जिसमें हिमांशु सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आराध्य यादव भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। मोहम्मद सैफ 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अजीत वर्मा 4 रन पर रन आउट हुए, जबकि अक्षु बाजवा सिर्फ 4 रन ही बना सके।  

विशाल चौधरी ने झटके 4 विकेट

प्रियम गर्ग बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विपराज निगम ने 3 रन बनाए और जीशान अंसारी का शिकार बने। भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में, मेरठ मेवरिक्स के लिए विशाल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, जीशान अंसारी ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा करण चौधरी, विजय कुमार और यश गर्ग को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ेंः- IND W vs HKC W: मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में भारत

मेरठ मावेरिक्स ने बनाए थे 203 रन

इससे पहले, मेरठ मेवरिक्स को भी अच्छी शुरुआत मिली, जिसमें स्वास्तिक चिकारा (18 रन) और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। ऋतुराज शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। अक्षय दुबे 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रिंकू सिंह भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, दिव्यांश जोशी ने एक छोर संभाले रखा और सिर्फ 40 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली। दिव्यांश की इस जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत, मेरठ मावेरिक्स ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट पर कुल 203 रन बनाए।

मेरठ ने लगातार चौथी बार फाइनल खेलकर रचा इतिहास

UP T20 लीग में मेरठ मावेरिक्स के लिए यह लगातार चौथा फाइनल था। इस उपलब्धि के साथ, टीम ने राज्य-स्तरीय लीग के इतिहास में लगातार चार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम के तौर पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इस मैच के साथ ही मेरठ ने UP T20 लीग के इतिहास में अपने 50 मैच भी पूरे कर लिए। दूसरी ओर, लखनऊ फाल्कन्स यूपी टी20 लीग के फाइनल में पहली बार खेल रही थी। हालांकि वे पहली बार फाइनल तक पहुंचे, लेकिन वे खिताब जीतने में नाकाम रहे।

UP T20 League: खिताब जीतने वाली टीम को मिले एक करोड़ रुपये

यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब जीतने वाली (विजेता) टीम मेरठ मावेरिक्स को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। जबकि उपविजेता लखनऊ फाल्कन्स को 60 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई।  इसके अलावा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 लाख, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज 3 लाख रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज 3 लाख रुपये दिए गए है। जबकि सीजन का उभरता हुआ खिलाड़ी का इनाम 2 लाख रुपये था।
 

FAQ...

1. यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में कौन सी दो टीमें आमने-सामने थीं?

यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स और भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फैल्कोंस के बीच खिताबी मुकाबला हुआ।

2. यूपी टी20 लीग 2026 में कुल कितनी टीमें थीं ?

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें काशी रुद्रस, मेरठ मावेरिक्स, लखनऊ फाल्कन्स, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स 

3. यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब किसने जीता ?

 मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब जीता। 

ये भी पढ़ेंः- IND W vs PAK W: भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल, हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अन्य प्रमुख खबरें