IND W vs HKC W: मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में भारत

खबर सार :-

India vs Hong Kong Womens Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में शतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने मिताली राज समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया

खबर विस्तार : -

India vs Hong Kong Womens Asia Cup 2026: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड-तोड़ शतक की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग, चीन पर धमाकेदार जीत दर्ज की। यह ​​टीम इंडिया ने एशिया कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेगे गए महिला एशिया कप 2026 के सातवें मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) की शतकीय पारी के दम पर भारत ने हांगकांग के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था जवाब में हांगकांग की टीम 56 रनों पर सिमट गई। मंधाना ने शतकीय पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

मंधाना-शेफाली ने दिलाई तेज शुरुआत

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 8 ओवर में 74 रन जोड़े।शेफाली 17 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। इसके बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला; उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रतिका रावल के साथ 25 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी की। रावल सिर्फ़ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जिसके बाद मंधाना ने ऋचा घोष के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 40 रन जोड़े और टीम को 150 रनों के पार पहुंचाया।

ऋचा ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जोड़े और टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। कप्तान कौर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। इस बीच, बाएं हाथ की बैटर मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली - जिसमें सात छक्के और 14 चौके शामिल थे - जो उनके T20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक था।

ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया 

 मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

मंधाना ने 224 रनों की पारी खेली, जो महिला T20 एशिया कप में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 में मलेशिया के खिलाफ़ नाबाद 119 रन बनाए थे। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना का 18वां शतक था, जिससे वह इस फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज़ बन गईं। उन्होंने मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 17-17 शतक हैं। यह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना का दूसरा शतक भी था; वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, न्यूज़ीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज़ सूज़ी बेट्स और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के नाम 14-14 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना - 18
  • मेग लैनिंग - 17
  • लौरा वोल्ववार्ट - 17
  • हेली मैथ्यूज - 15
  • सूजी बेट्स - 14

सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी मंधाना

इसी के साथ ही मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं, उन्होंने अब तक कुल 10,880 रन बनाए हैं। ऐसा करके उन्होंने मिताली राज (10,868 रन) को पीछे छोड़ दिया। 

  • स्मृति मंधाना - 10869*
  • मिताली राज - 10868
  • सूजी बेट्स - 10740
  • शार्लोट एडवर्ड्स -10273
  • स्टैफनी टेलर - 10007

महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

  • स्मृति मंधाना - 124
  • चमारी अटापट्टू - 119*
  • मिताली राज - 97*
  • हर्षिता समरविक्रमा - 81
  • शेफाली वर्मा - 81

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

हांगकांग महिला टीम: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मारिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्पलो, यास्मीन दसवानी (विकेटकीपर), शांजिन शहज़ाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर और एलिसन सिउ।

ये भी पढ़ेंः- 5 रन 7 विकेट...चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को बुरी तरह से रौंदा

अन्य प्रमुख खबरें