5 रन 7 विकेट...चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को बुरी तरह से रौंदा
खबर सार :-
Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
खबर विस्तार : -
Sri Lanka vs Indonesia Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने इतिहास रच दिया है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के जानी जाने वाली चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ने इंडोनेशिया के खिलाफ गेंद से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। अट्टापट्टू की शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडोनेशिया पर 75 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में अट्टापट्टू ने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंकाई टीम ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। टीम को शुरुआती झटका तब लगा जब 5 रन के स्कोर पर इमेशा दुलानी (3) आउट हो गईं। इसके बाद, कप्तान अट्टापट्टू ने संजना कविंडी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। संजना 15 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अट्टापट्टू 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सकीं।
नीलाक्षी डी सिल्वा की फिफ्टी
एक समय पर डिफेंडिंग चैंपियन का स्कोर 62/6 था। यहां से नीलाक्षी डी सिल्वा और काव्या कविंडी ने सातवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। इस दौरान नीलाक्षी डी सिल्वा 35 गेंदों में 50 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। जबकि काव्या 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी टीम के लिए नी लुह देवी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि सांग मेप्रियानी ने 2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, सोनल दिनूषा ने दोनों पारियों में शतक जड़ रचा इतिहास
49 रनों पर सिमट गई इंडोनेशिया
श्रीलंका द्वारा मिले 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडोनेशिया की टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 49 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंडोनेशिया का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सका। हालांकि मारिया कोराजोन (6) ने रहमावती पंगेस्तुति (10) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 18 रनों की साझेदारी की, लेकिन साझेदारी टूटने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 49 रनों पर ऑलआउट हो गई।
श्रीलंका के लिए चमारी अट्टापट्टू ने मैच में कुल 3.3 ओवर फेंके। इन 21 गेंदों में उन्होंने इंडोनेशियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने अंतिम ओवर में हैट्रिक भी लगाई। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक सच्चा कप्तान कठिन समय में किसी भी भूमिका में अपनी टीम के लिए मसीहा बन सकता है। उनके शानदार स्पेल की बदौलत, 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंडोनेशियाई टीम सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मैच 75 रन के बड़े अंतर से जीता और इस शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।
7 विकेट लेकर चमारी अट्टापट्टू ने रचा इतिहास
इंडोनेशिया के खिलाफ इस मैच में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ऐतिहासिक कारनामा करते हुए 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके। उन्होंने मैच में ऐसी सनसनीखेज गेंदबाजी की जिसने क्रिकेट सांख्यिकीविदों को अपने रिकॉर्ड रजिस्टर दोबारा खोलने पर मजबूर कर दिया। चमारी अटापट्टू पुरुषों और महिलाओं के सभी एशिया कप मुकाबलों को मिलाकर एक ही मैच में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसी के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की जावेरिया खान के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जावेरिया खान ने 2008 में डाम्बुला में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लिए थे, जो अब तक महिला एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड था।
महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेस्ट स्पेल
- 9/4 (3) - लौरा कार्डोसो, ब्राजील बनाम लेसोथो, 2026
- 7/0 (3.2) - रोहमालिया रोहमालिया, इंडोनेशिया बनाम मंगोलिया, 2024
- 7/3 (4) - फ्रेडरिक ओवरडिक, नीदरलैंड बनाम फ्रांस, 2021
- 7/3 (3.4) - एलिसन स्टॉक्स, अर्जेंटीना बनाम पेरू, 2022
- 7/5 (3.3) - चमारी अटापट्टू ,श्रीलंका बनाम इंडोनेशिया, 2026
भुवनेश्वर कुमार को भी छोड़ा पीछे
इस कारनामे के साथ, चमारी एशिया कप के T20I फ़ॉर्मेट में एक ही मैच में छह या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अब तक इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के T20 फ़ॉर्मेट में गेंदबाजों का दबदबा सीमित ही रहा है। चमारी से पहले, महिला एशिया कप में पाकिस्तान की तीन और थाईलैंड की एक गेंदबाज ने पांच विकेट लिए थे। वहीं, पुरुष T20 एशिया कप के इतिहास में, भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट लिए हैं। इन सभी दिग्गजों से आगे निकलते हुए, चमारी ने सात विकेट लेकर एक नया और शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
FAQ...
1. महिला एशिया कप 2026 में चमारी अट्टापट्टू ने किस देश के खिलाफ एक मैच में 7 विकेट लिए?
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2. चमारी अट्टापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ कितने रन देकर 7 विकेट चटकाए?
चमारी अट्टापट्टू ने मात्र 3.3 ओवर में 5 रन देकर 7 विकेट (7/5) हासिल किए। इसमें उन्होंने एक हैट्रिक भी शामिल है।
3. महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?
चमारी अट्टापट्टू।
4. श्रीलंका ने इंडोनेशिया के खिलाफ कितने रनों से हराया ?
श्रीलंका ने इंडोनेशिया के खिलाफ यह मैच 75 रन के बड़े अंतर से जीता ।
ये भी पढ़ेंः- Pakistan vs Thailand: एशिया कप में मुनीबा अली ने बचाई पाकिस्तान की लाज, गिरते-पड़ते थाईलैंड को हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05