आकाश आनंद को किनारे कर मायावती ने दिया संदेश, कहा-जो कांशीराम ने किया, वही मैने किया
खबर सार :-
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज एक बैठक कर कई मुद्दोें पर बात किया। इसमें उन्होंने महंगाई, सुरक्षा, जेन जी और आकाश का नाम भी लिया। उन्होंने सभी पहलुओं पर अपनी राय व्यक्त की।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई। ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक में पिछले दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई। मायावती ने पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा में मिली कमियों को दूर करने के लिए कहा है। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर बात किया, जो राष्ट्रीय स्तर के भी हैं।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, एनसी और भाजपा में टकराव, कई जगह सुरक्षाबलों की तैनाती
उत्तर प्रदेश में मायावती का बड़ा जनाधार रहा है। पिछले कई सालों से पार्टी का जनाधार भाजपा की ओर चला गया। इससे पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तक आकाश आनंद को बड़ा पद देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मायावती की आनंद को लेकर की गई टिप्पणी पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं तक मायूस कर रही है।
भतीजे आकाश को दो बार जिम्मेदारी दी
मायावती ने अपने भतीजे को दो बार पार्टी में जिम्मेदारी भी दी, आज की बैठक में उन्होंने आनंद को महत्व नहीं दिया। अब बसपा के जनाधार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आकाश आनंद को उन्होंने तवज्जो नहीं दिया गया। मायावती ने एक-एक कार्यकर्ता से उनके क्षेत्र की गतिविधियों तथा आने वाले चुनाव पर राय मांगी। पार्टी के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों को उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं और कहा है की पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उनका अनुपालन करें।
मैं अधूरे कारवां को आगे बढ़ा रही हूं
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के आदर्शों और सिद्धांतों की याद आई। उन्होंने कहा की जो कांशीराम ने किया अपने मां-बाप घर परिवार रिश्ते नाते छोड़कर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे। मैंने भी पार्टी के लिए संघर्ष किया। कांशीराम ने मुझे उस योग्य बनाया और उनके रास्ते पर चलकर ही मैं अधूरे कारवां को आगे बढ़ा रही हूं। उन्होंने अपने किए हुए कार्यों को तपस्या बताया।
मैंने बसपा के लिए खूब संघर्ष किया
उत्तराधिकारी बनने में कांशीराम का ही योगदान रहा है। बहुजन समाज पार्टी की नेत्री ने कांशीराम को याद करते हुए कहा कि जैसा वह चाहते थे, मैंने पार्टी को उस स्तर पर पहुंचाया। इतिहास के पन्ने में वह सब दर्ज हो गया है। कहा कि मैने पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया। मायावती ने कहा कि पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम के संकल्प को पूरी तरह से समझना और उनको पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। बहुजन समाज का हित कल्याण व उसकी अस्मिता बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ने से होती है।
मेरा कोई न अपना है न पराया है
इस महालक्ष्य की प्राप्त के लिए निजी तौर पर मेरा न कोई अपना है और ना ही पराया है। इस बात को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि जो बसपा बहुजन के हित में काम करेगा, उसका स्वागत और आभार है। इसीलिए जिस प्रकार कांशीराम ने अपने परिवार के लोगों को पार्टी में सहयोग करने की छूट तो दे दी, लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने या सरकार बनने पर कोई भी पद आदि नहीं दिया।
आकाश अभी पूर्ण परिपक्व नहीं
बसपा प्रमुख ने अपने आप को भी उसी स्थान पर रखते हुए यह साबित करने की कोशिश की है कि आकाश आनंद को उन्होंने कोई बड़ा पद क्यों नहीं दिया। उनका नाम लेने से पहले ही यह बातें उन्होंने स्पष्ट कर दीं। मायावती ने कहा कि मैं आकाश आनंद को पार्टी में कार्य करने की तो इजाजत दी है, लेकिन इस मामले में आकाश को अभी और अधिक परिपक्व होने की जरूरत है।
अभी पिछले दिनों ही आकाश आनंद ने पश्चिमी यूपी में एक रैली की थी और इसमें भारतीय जनता पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी को भी घेरा था, कार्यकर्ताओं को उनका भाषण काफी पसंद आया था। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो जनता की अपेक्षाओं पर ध्यान न देते हुए अपना निर्णय सुनाती हैं।
महंगाई को लेकर चिंता जताई
बसपा का जनाधार चाहता है कि आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए, वहीं मायावती कह रही हैं कि आकाश आनंद अभी और परिपक्व हों। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस समय दुनिया के हालात बहुत नाजुक हैं। उन्होंने कुछ मामलों पर चिंता जताते हुए कहा की भारत की अपनी नीति होनी चाहिए। उन्होंने महंगाई और प्रकृतिक आपदा पर चिंता जताई।
जैन जी जैन अल्फा आदि पर भी अपनी बात रखी। सरकारों को नसीहत देते हुए कहा कि राज्यों के साथ केंद्र सरकार सभी जरूरतों को गंभीरता से ले। मायावती ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनावी निर्देश दिये हैं। 25 अगस्त को पंजाब और 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश में पार्टी ने बैठक बुलाई थी। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बीएसपी के प्रदेश व मुख्य जोन प्रभारी आदि उपस्थित होंगे।
यह भी पढ़ेंः भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी,कहा-सुवेंदु अधिकारी इस्तीफा दें
अन्य प्रमुख खबरें
-
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया चुनाव में बेईमानी का आरोप, सत्ता परिवर्तन का दावा
2026-10-18
-
मायावती का फेक सर्वे पर हमला, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश
2026-10-17
-
जेनजी के बल पर सत्ता परिवर्तन की इच्छा छोड़ दें, जनता का मूड समझिए
2026-10-17
-
रिजीम चेंज शब्द षड्यंत्र का प्रतीक, कांग्रेस इंडी गठबंधन को जन समर्थन नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-16
-
विपक्ष और प्रशांत भूषण के खिलाफ देशभर में आक्रोश, भाजपा का आरोप.दिमागी नक्सलवाद
2026-10-16
-
भोपाल के दीपोत्सव कार्यक्रम का टेंडर: घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने कहाः कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना
2026-10-16
-
अमित शाह ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
2026-10-16
-
IN Delhi जहां धारा 163 लागू , वहां किसी की नहीं चलेगी
2026-10-16
-
एमपी के मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे 5000 आदिवासी, पैदल पहुंचकर भोपाल में मांगेंगे जीने का हक
2026-10-16
-
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बनाई 'जननीति भारत पार्टी
2026-10-15
-
अभिषेक बनर्जी पर अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा ’वेकेशनल पीठ‘ डंपिंग प्लेस नहीं!
2026-10-15
-
बैसाखी पर आंदोलन चलाना चाहते हैं राहुल गांधी, अभिजीत दिपके न इधर के न उधर के
2026-10-15
-
माफिया की कब्जे वाली जमीनों पर अब गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां: योगी
2026-10-15
-
दोपहर 12 बजे सोकर उठने वाले लोकप्रिय नहीं हो सकते, जानें किस पर है सीएम का यह तंज
2026-10-15