भाजपा पर बरसे अभिषेक बनर्जी,कहा-सुवेंदु अधिकारी इस्तीफा दें
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। इसका आरोप उन्होंने भाजपा पर लगाया है।
खबर विस्तार : -
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़ी गर्माहट चल रही है। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को खूब खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने भाजपा की ओर से राज्य में बनाए गए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को भी नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मुख्यमंत्री के लिए लिखा है कि सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का आपको कोई अधिकार नहीं है। इस्तीफा दे देना चाहिए।
गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे तोड़फोड़ की
बता दें कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बदलने के बाद से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में बड़ी रार चल रही है। अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्य कोलकाता की कैमक स्ट्रीट स्थित बनर्जी कार्यालय में तोड़फोड़ कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। बनर्जी का कहना है कि गुरुवार को सुबह करीब 4ः00 बजे उनके कार्यालय में तोड़फोड़ हुई।
सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
उनके कार्यालय के कर्मचारियों से मारपीट भी की गई। इस दौरान कार्यालय में रखा हुआ सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी बनर्जी ने पुलिस को दी है और दावा किया कि यह तोड़फोड़ भाजपायों ने किया है। इसलिए सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए। इसमें दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। जो लोग दोषी होंगे, उनको गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ेंः भाजपा का मिशन 2028-29 और बूथ की मजबूती, दो दिन करेंगे विचार-विमर्श
बनर्जी ने आगे लिखा है कि आज सुबह-सुबह भाजपा ने मेरे ऑफिस में यही किया है। उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। पूछा है कि क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कार्रवाई करेंगे, क्या केंद्रीय गृहमंत्री कार्रवाई करेंगे क्या पीएमओ कार्रवाई करेंगे?
ममता सरकार में प्रमुख पदों पर रहे बनर्जी
दरअसल, पश्चिम बंगाल के नेता अभिषेक बनर्जी की बातचीत का लहजा पिछले कुछ सालों से यही रहा है। वह ममता बनर्जी सरकार में प्रमुख पदों पर रहे हैं। सत्ता में उनकी धाक रही है और भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस को घेर रही थी। कई गंभीर मामले उठाए और उसका परिणाम रहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार बदल गई। इसकी खुन्नस ही अंदर पार्टी के नेताओं में भी है। इसलिए आए दिन झगड़ा होते रहते हैं। पश्चिम बंगाल के नेता ने पूरी बीजेपी को शर्म आने के लिए कहा है। यहां तक कि जो उनके समर्थन में नहीं बोलेगा उस पर भी वह बरस पड़े।
न्यायपालिका से हस्तक्षेप करने की मांग की
उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर तीखा हमला किया है। सवाल करते हुए लिखा कि आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतने डरे हुए क्यों हैं? उन्होंने पूछा है कि आपको इस तरह की धमकी का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है? बनर्जी ने न्यायपालिका के लिए भी कहा है की विशेष रूप से कोलकाता हाई कोर्ट इस बात पर गंभीरता से ध्यान दें कि पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है। और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग उठाई
बनर्जी ने अपने कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर सवाल किया है कि तृणमूल कांग्रेस और मुझे इतने डर गए हैं कि हिंसा बर्बरता धमकी के जरिए मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कई आरोप लगाए हैं, कहा है कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें उनके पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। विपक्ष का समर्थन करते हुए बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ जो व्यवहार कर रहे हैं, वह जग जाहिर है।
सत्ता के दुरूपयोग करने का आरोप लगाया
भाजपा की सरकार विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है। इसलिए इनकी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुप रहने वालों की भी निंदा की जानी चाहिए। यानी कि जो लोग इस झगड़े में नहीं आ रहे हैं, उनको भी बनर्जी घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। डायमंड हार्बर सांसद ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है। उन्होंने भाजपा के लिए कहा है कि जो जिम्मेदार लोग हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। जो चुप रहना चुनते हैं, उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। तोड़फोड़ के संबंध में कहा है कि उसे हमेशा याद रखा जाएगा। इस तरह की हरकत को हमेशा याद रखा जाएगा।
भाजपा सरकार में दर्ज किया गया मुकदमा
पिछले हफ्ते ऑफिस बिल्डिंग की छत से तृणमूल कांग्रेस के एक अवैध तरीके से लगाई गई होल्डिंग को हटा दिया गया था। इसके बाद मामला काफी विवादों में रहा। इसी मामले पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी के बाद से अभिषेक बनर्जी काफी नाराज चल रहे हैं। उनके पार्टी ऑफिस को लेकर अब यह नया विवाद सामने आया है। इसी हफ्ते में बनर्जी उनके निजी सहायक एवं पार्टी के लोगों से कोलकाता पुलिस पूछताछ कर चुकी है।
दूसरी ओर बंगाल में एक और राजनीतिक मामला सामने आया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को पार्क से हटकर एक स्कूल के पीछे जमीन पर डाल दिया गया था। कांग्रेसियों ने इसका काफी विरोध किया, उन्होंने अल्टीमेट दिया था कि यदि मूर्ति पुन उसी जगह पर स्थापित नहीं की जाती है तो वह पश्चिम बंगाल में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।
यह भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, एनसी और भाजपा में टकराव, कई जगह सुरक्षाबलों की तैनाती
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30
-
कोलकाता: नेहरू जी की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस आगबबूला, भाजपा ने दी सफाई
2026-08-30
-
NEET PG विवाद आशुतोष रांका बोले- सरकार के पास कोई प्लान नहीं
2026-08-30
-
मध्य प्रदेशः ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष बाद जुटे 350 दिग्गज
2026-08-30
-
सपा सरकार बनी तो फिर खोले जाएंगे बंद हुए स्कूलः अखिलेश यादव
2026-08-30
-
सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ पर विवाद, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
2026-08-29
-
न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख भागवत का कार्यक्रम आज, शामिल होंगे 5000 लोग
2026-08-29