पाकिस्तान में बैठे कई हैंडलरों के संपर्क में था हमीम, नई दिल्ली को दहलाने की थी योजना
खबर सार :-
पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को पिछले दिन गिरफ्तार किया था। कई राज्यों की पुलिस इससे संबंधित जानकारियां जुटा रही थीं।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को पिछले दिन गिरफ्तार किया था। कई राज्यों की पुलिस इससे संबंधित जानकारियां जुटा रही थीं। शनिवार को एसटीएफ ने खुलासा किया कि जंतर-मंतर पर पुलिस की वर्दी में आतंकी साजिश की योजना बनाई गई थी। इस आतंकी की लिस्ट में मुख्यमंत्री शुभेंदु भी निशाने पर थे। बंगाल एसटीएफ का दावा है कि आतंकी के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) गौरव शर्मा ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावा किया कि हमीम मंडल की योजना नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी साजिश को अंजाम देने की थी। इस काम को पूरा करने के लिए इन्हें पुलिस की वर्दी पहननी थी। उनका दावा है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उसके निशाने पर थे। अब तक जो जांच की गई है, उसमें कई तथ्य सामने आए हैं। 24 वर्षीय हमीम मंडल को शुक्रवार को पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था। उसी रात उसे कोलकाता लाया गया था। मामला इतना गंभीर निकला कि उससे रात में ही पूछताछ शुरू कर दी गई थी। उसके मोबाइल, डिजिटल उपकरण के जरिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर हुई बातचीत की पड़ताल में भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। हमीम का एक ग्रुप है। वह कूटनाम वाले संचालकों के संपर्क में था।
युवाओं को कर लेते थे नेटवर्क में शामिल
पकड़े गए आतंकी का नेटवर्क युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करता था। हथियारों की तस्करी, विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने और प्रभावशाली लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए युवकों का ही इस्तेमाल किया जाता था। एसटीएफ का दावा है कि हमीम पाकिस्तान में बैठे कई हैंडलरों के संपर्क में था। इनके बीच व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से संपर्क बना हुआ था। आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े शाहजहाद भट्टी गिरोह के सदस्य भी इनके करीबी हैं।
झारखंड के साहिबगंज से पकड़ी गई प्रेमिका
एसटीएफ आईजी ने बताया कि हमीम कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की दिनचर्या के साथ उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था। हाल में ही वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसक वारदात करना चाहता था। हावड़ा के एक मंत्री भी इनके संभावित निशानों में थे। झारखंड के साहिबगंज से आरोपित की प्रेमिका अर्पिता सरकार को भी शनिवार सुबह ही गिरफ्तार किया गया। यह दोनों चार साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। जांच में पता चला है कि अर्पिता इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे जुडी और करीबी रिष्ते बने। हो सकता है कि अर्पिता का इस्तेमाल तथा कथित हनी ट्रैप अभियान में हुआ हो।
यह बहुत संवेदनशील मामला
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को ही कहा था कि पश्चिम बंगाल कैबिनेट का एक और सदस्य आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के निशाने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने मीडिया वालों से कहा था कि यह बहुत संवेदनशील मामला है। इसलिए एसटीएफ ही इस मामले पर जानकारी देगी। स्थानीय पुलिस ने शुरूआत में कहा था कि गिरफ्तार व्यक्ति हामिद मंडल है। बाद में नाम सही किया।
अलर्ट रही राज्य की पुलिस
जब यह जानकारी दी गई कि पश्चिम बंगाल कैबिनेट का एक और सदस्य आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के निशाने पर है, राज्य की पुलिस और गंभीर हो गई। एक ओर मुख्यमंत्री तो दूसरी ओर मंत्री की सुरक्षा सख्त कर दी गई।
FAQ
1- आतंकी वारदात के लिए क्या दिल्ली में किसी ने की मदद?
देश की राजधानी में धरना और प्रदर्शन के दौरान आतंकी वारदात की योजना में हो सकता है कि दिल्ली से कोई सहयोग कर रहा हो। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसक वारदात करना चाहता था।
2- आतंकी के निशाने पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री क्यों थे?
एसटीएफ आईजी ने बताया कि हमीम कुछ दिनों से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखता था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भी वह सक्रिय था, लेकिन अभी यह खुलासा होना है कि वह शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर क्यों रखता था।
3- तीन राज्यों तक आंच तो, क्या जांच का दायरा बढ़ाना चाहिए?
हथियारों की तस्करी, विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने और प्रभावशाली लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने जैसे मामलों के लिए युवकों का इस्तेमाल किया जाता था। भारत में कहां.कहां इनकी पकड़ है? यह सच भी जल्द ही सामने आ जाएगा। मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
यह भी पढ़ें: कुलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
जापान के आओमोरी में 5.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
2026-08-01
-
ईरान ने तोड़ा भरोसा, हम उन पर जोरदार प्रहार करेंगेः ट्रंप
2026-08-01
-
Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन, 4 पर्वतारोहियों की मौत, निर्मल पुर्जा समेत 6 लापता
2026-08-01
-
15 साल के गणेश यादव की मौत के बाद नेपाल में तनाव, पीएम व गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
2026-07-31
-
White House का दावा- China ने अमेरिकी वोटरों का डेटा किया हैक
2026-07-31
-
ईरान ने शेख ईसा एयरबेस पर हमले में अमेरिकी संपत्तियों को बनाया निशाना
2026-07-31
-
पाकिस्तान के लाहौर में अचानक ढही तीन मंजिला इमारत, 11 लोगों की मौत
2026-07-30
-
नेपाल में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव, सुनसरी में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
2026-07-30
-
जाॅर्डन में हमले का अमेरिका ने दिया जवाब, ईरान में IRGC के दर्जनों ठिकानों पर मिसाइलों से हमला
2026-07-30
-
PoK में हालात बेकाबू; निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना चला रहीं गोलियां, 2 दिन में 40 की मौत
2026-07-29
-
जापान में जबरदस्त भूकंप से 13 की मौत, शाॅपिंग सेंटर में हुए धमाके में दो महिलाओं की गई जान
2026-07-29
-
जापान में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी, तटों से दूर रहने की अपील
2026-07-28
-
यूएन की चेतावनी: वैश्विक फंडिंग में भारी गिरावट से बढ़ा दुनिया भर में एचआईवी महामारी फैलने का खतरा
2026-07-28
-
युगांडा में सूखे से खाद्य संकट गहराया, भुखमरी से 19 लोगों की गई जान, राहत अभियान शुरू
2026-07-27
-
फ्रांस-स्पेन के जंगलों में लगी भीषण आग, स्पेनिश प्रधानमंत्री ने घोषित किया ‘राष्ट्रीय आपातकाल’
2026-07-25