मायावती का बड़ा एक्शन, समधी अशोक सिद्धार्थ से छीना 4 राज्यों का प्रभार, आकाश आनंद पर भी दी सफाई
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनावी तैयारियों में जुटी बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ी फेरबदल की है। उन्होंने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ से चार राज्यों का प्रभार छीन लिया है।
खबर विस्तार : -
Mayawati Latest News: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने समधी और आकाश आनंद के ससुर डॉ. अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक राज्यों का प्रभार वापस ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बसपा सुप्रीमो को कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से लगातार पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने और गुटबाजी करने की शिकायतें मिल रहीं थी। बता दें कि इसके पहले भी उन्हें पार्टी से निकाला गया था और दोबारा गलती न करने की शर्त पर माफ किया गया था, लेकिन सुधार न दिखने पर इस बार कड़ा कदम उठाया गया।
बसपा सुप्रीमो ने चार राज्यों का प्रभार लिया वापस
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। खबर है कि उन्होंने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ से चार राज्यों का प्रभार छीन लिया है। ये चार राज्य दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक हैं। इसके पहले भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने और गुटबाजी करने के आरोप में अशोक को पार्टी से बाहर कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को माफ कर पार्टी में वापस बुला लिया था। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को अन्य राज्यों के साथ पंजाब राज्य का प्रभारी बनाया गया है। वह पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके साथ ही बसपा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संयोजक और अपने भतीजे को लेकर पार्टी में स्थिति साफ कर दी है।
आनंद के कद और अधिकारों को लेकर कही बड़ी बात
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी के सभी बडे़ निर्णय वह स्वयं लेती हैं। राज्य स्तरीय बैठक और पार्टी उम्मीदवारों के नाम वह खुद तय करती हैं। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर कहा कि उनका कद और अधिकारों को लेकर बढ़ाने या कम करने वाली कोई बात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार तय करने से भी उनकी कोई भूमिका नहीं है। बसपा सुप्रीमो का कहना है कि उत्तर प्रदेश में आम चुनाव करीब आ रहे हैं। इसलिए पार्टी उम्मीदवार तय करने के लिए प्रदेश व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि अब तक उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेने के बाद अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसके आगे भी उनके द्वारा ही उम्मीदवार सिलेक्ट किए जाएगें।
भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील
बसपा सुप्रीमो का कहना है कि देश भर में जिस भी जगह लोकसभा और विधानसभा चुनाव होता है, वहां पार्टी के उम्मीदवारों नाम का चयन खुद करती है। उत्तर प्रदेश में जिस भी विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय किए गए हैं, वहां पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छोटी-छोटी जनसभा के माध्यम से उनका ऐलान कर रहे हैं। आकाश आनंद के बारे में उन्होंने कहा कि हाल की जिन राज्यों में आम चुनाव हुए, वहां जनसभा के लिए आकाश को ही भेजा गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से पार्टी संगठन की समीक्षा, बैठकें और जनसभा के लिए उनके समधी को ही भेजा गया। इसके साथ ही उनका कहना है कि महरैली में उन्होंने जनसभा को संबोधित करने के दौरान यह साफ कर दिया कि सभी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रहा है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे फैलाना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने अपनी पार्टी से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की शरारती और जातिवादी तत्वों से सावधान रहें।
ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2027: एक्शन मोड में सरकार और संगठन, जिलों में तेज हुए भाजपा के दौरे, बूथ स्तर तक बढ़ी सक्रियता
FAQ
1. मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से कौन-कौन से राज्यों का प्रभार छीन लिया है?
उन्होंने अपने समधी डॉ.अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक का प्रभार वापस ले लिया है।
2. अशोक सिद्धार्थ से प्रभार क्यों छीना गया?
बसपा के अनुसार, उनके खिलाफ पार्टी अनुशासन के उल्लंघन की शिकायत के बाद इस तरह का फैसला लिया गया।
3. आकाश आनंद को लेकर बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा?
उन्होने साफ कहा कि पार्टी के सभी बड़े फैसले वही लेती हैं। इसमें आकाश की कोई भूमिका नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
UP Elections 2027: 45 उम्मीदवारों के साथ चंद्रशेखर आजाद की नई रणनीति
2026-08-02
-
अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- अहंकार बनेगा पतन का कारण
2026-08-01
-
संसद में पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने किया दान; विपक्ष ने उठाया 'चंदा चोरी' का मुद्दा
2026-07-31
-
हॉकी टीम की नई भगवा जर्सी पर विवाद, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
2026-07-30
-
बांकीपुर उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 20.01 फीसदी मतदान, प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का लगाया आरोप
2026-07-30
-
Monsoon Session: मकर द्वार पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से जवाब की मांग, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
2026-07-30
-
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- माफी नहीं मांगूंगा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने के लिए अमित शाह जिम्मेदार
2026-07-29
-
ई-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला, 30 करोड़ वाहनों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठाए सवाल
2026-07-29
-
राहुल गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा सबसे बड़े उत्पाती
2026-07-29
-
छात्र आंदोलन पर बोले अखिलेश यादव, कहा- केवल मंत्री नहीं, पूरी व्यवस्था बदलने से मिलेगा न्याय
2026-07-28
-
Bankipur By-election: भाजपा, राजद और जन सुराज के बीच कांटे की टक्कर, बूथ प्रबंधन पर सबकी नजर
2026-07-28
-
मुख्यमंत्री ने नगरोटा में दिया बयान, बोले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदल जाएगा
2026-07-27
-
थलपति विजय के बाद राजनीति में एंट्री करने जा रहे धनुष?, एक बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
2026-07-27
-
संसद में गतिरोध, लोकसभा अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
2026-07-27
-
घर-घर से उठी परीक्षा में सुधार की आवाज, सत्ता पक्ष के लोग कर रहे हैं स्वागत
2026-07-27