राहुल और अखिलेश पर बरसे आकाश आनंद, हाथरस में सपा, भाजपा और कांग्रेस की खिंचाई की
खबर सार :-
हाथरस : बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कई सालों बाद आज एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। उन्होेेंने सपा, कांग्रेस और भाजपा में किसी को नहीं छोड़ा। आकाश ने परिपक्वता दिखाते हुए सभी दलों की खामियां बताईं। 2024 में उनके एक बयान को लेकर विवादित हुए थे।
खबर विस्तार : -
हाथरसः बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर खिंचाई की। सादाबाद में जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने कहा कि राहुल गांधी ‘संविधान बचाओ’ मुहिम पर ज्यादा काम करते हैं। वह संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन उसके पन्ने पलटें तो खाली मिलेंगे। ऐसे ही आनंद ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ के नारे अद्भुत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार पीडीए की परिभाषा बदलती रही है।
वर्तमान सरकार पिछली सरकारों के काम का श्रेय लेती
तंज कसते हुए दोनों को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने कहा कि उनकी उम्र 30 साल, जबकि अखिलेश यादव करीब 50 साल के हैं। सोमवार को हाथरस के सादाबाद में बसपा की जनसभा में पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करने आकाष पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी दलों को एक एक कर घेरा। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। आकाश आनंद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहने पर ज्यादा जोर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह केवल उम्र के अंतर को दर्शाने वाला संबोधन है।
सपा अपनी सुविधानुसार पीडीए को परिभाषित करती
उन्होंने राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ’ अभियान को ढांेग बताया। कहा कि राहुल गांधी संविधान की एक किताब लेकर घूमते हैं। वह लगातार संविधान की बात करते हैं। अगर उस किताब के पन्ने पलटे जाएं तो वह खाली नजर आएंगे। आनंद ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसे कई काम हो रहे हैं, जिनके लिए वह उत्तर प्रदेश की सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र किया। कहा कि कानून व्यवस्था और दंगे सपा की पहचान हैं। आकाश आनंद ने इथेनॉल और पेट्रोल की कीमतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इथेनॉल के नाम पर आम जनता को महंगा पेट्रोल मिल रहा है। आनंद ने गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन, किसानों के मामले, रसोई गैस सिलिंडर की कीमत आदि पर सरकार को घेरा।
राहुल गांधी संविधान के नाम पर करते हैं ढोंग
बसपा नेता ने नसीहत दी और कहा कि केवल संसद में संविधान का नाम लेने से काम नहीं चलेगा। संविधान के प्रति उसकी मूल भावना को लागू करना होगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की नीतियों को समान बताया। बसपा को दोनों दलों से अलग राजनीतिक विकल्प बनाने के लिए कहा। आकाश आनंद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ के नारे पर सवाल उठाए। कहा कि सपा अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार पीडीए की परिभाषा बदलती रहती है। उन्होंने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां जगह-जगह गड्ढे हंै। आगरा-नोएडा एक्सप्रेस-वे का उदाहरण देते हुए कहा कि यह मायावती सरकार के कार्यकाल में बनाया गया बेहतरीन हाईवे है। बसपा नेता ने भाजपा सरकार पर पिछली सरकारों के काम का श्रेय लेने का आरोप लगाया। बता दें कि आकाश आनंद लंबे समय बाद चुनावी मंच पर सक्रिय नजर आए। 2024 में उनके एक बयान को लेकर विवादित हुए थे।
यह भी पढ़ें :झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सरकार से संवाद का आग्रह, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग गलत
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार के समस्तीपुर में छेड़छाड़, बेटियों की सुरक्षा को लेकर घिरी सरकार
2026-09-24
-
मुख्य चुनाव आयुक्त पर विपक्ष के शब्दबाण, निशाने पर गृहमंत्री भी
2026-09-24
-
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- मेरे पास पर्याप्त सबूत
2026-09-24
-
सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 584 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-24
-
BJP में बढ़ी महिला नेताओं की जिम्मेदारी, अब आरक्षण की जरूरत पूरी
2026-09-23
-
बोलीं ममता बनर्जी, BJP हमेशा सत्ता में नहीं रहेगी, CEC के काले कारनामे उजागर
2026-09-23
-
बिहार कैबिनेट ने 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगाई मुहर
2026-09-23
-
BJP ने स्मृति ईरानी को सौंपी छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
2026-09-23
-
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव टीवीके के लिए बनीं बड़ी चुनावी परीक्षा
2026-09-23
-
New Delhi : देश के लिए बड़ी चुनौती है नशा: Amit Shah
2026-09-22
-
विजयवर्गीय ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा-कांग्रेस के नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया
2026-09-22
-
यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान
2026-09-22
-
Meerut : अब भारत के पास अपनी पहचान है : CM Yogi
2026-09-21
-
Jammu & Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
2026-09-21
-
महाराष्ट्र में सूखे मेवे पर सियासत तेज, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
2026-09-21