सर्दियों से पहले घर में लगा लें ये 5 इंडोर प्लांट्स, हरियाली के साथ बढ़ेगी कमरे की खूबसूरती
खबर सार :-
इंडोर प्लांट्स सर्दियों में भी घर को हरा-भरा रखने में मददगार होते हैं। ये पौधे न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि कुछ हवा को भी शुद्ध करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः इंडोर प्लांट्स न सिर्फ आपके कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बल्कि इनकी देखरेख भी काफी आसान है। कुछ प्लांट्स ताजी हवा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लेकिन, इंडोर प्लांट्स का चुनाव करने से पहले उस पौधे के बारे में जरूरी जानकारी हासिल कर लेना जरूरी होता है। हर पौधे की अलग खासियत है और उनकी जरूरत भी एक-दूसरे से भिन्न होती है। इसलिए, अगर आप इंडोर प्लांट लगाने का सोच रही हैं तो एक बार पौधों की खासियत के बारे में जरूर जान लें।
पौधे लगाने से हरियाली तो बढ़ती ही है, साथ ही इनसे घर की सुंदरता में भी वृद्धि होती है। इंडोर प्लांट्स घर की सजावट का भी एक अहम हिस्सा हैं। इनमें से कई पौधे हवा को भी साफ रखने में मददगार होते हैं। सर्दियों का मौसम नजदीक है, ऐसे में जानते हैं कि इस सीजन के लिए कौन से इंडोर प्लांट्स को लगाया जा सकता है-
अक्टूबर में कौन से इंडोर प्लांट्स लगाएं
अक्टूबर महीने से सर्दियों की धीरे-धीरे शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में इंडोर प्लांट्स बहुत अच्छी तरह से विकसित होते हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले सीजन के लिए कौन से इंडोर प्लांट्स लगाने चाहिए-
1. जेड प्लांट
यह पौधा देखने में बेहद खूबसूरत होता है। मोटी और छोटे आकार की पत्तियां इस पौधे की खासियत होती हैं। इस पौधे को कंटिंग से आसानी से उगाया जा सकता है। इसे गुड लक प्लांट भी माना जाता है।
2. एग्लोनिमा
अगर आप अपने कमरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो एग्लोनिमा एक अच्छा आॅप्शन हो सकता है। इसकी रंग-बिरंगी बड़ी-बड़ी पत्तियां देखने में सुंदर लगती हैं। इस पौधे को आप अपने घर के ड्राइंग रूम की सजावट का हिस्सा बना सकती हैं।
3. मनी प्लांट
यह पौधा बेहद लोकप्रिय है। खास बात है कि इसे आप आसानी से कटिंग द्वारा अपने घर में लगा सकती हैं। वास्तु के अनुसार, इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक रुकावटों को दूर करने के लिए भी मनी प्लांट लगाया जाता है। इसे बहुत देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती।
4. स्पाइडर प्लांट
इस पौधे की पत्तियां चारों तरफ फैली रहती हैं, जिसे देखने पर मकड़ी जैसा लगता है। इस पौधे की खास बनावट की वजह से इसे स्पाइडर प्लांट कहा जाता है। यह पौधा घर के अंदर कई तरह की स्थितियों में खुद को ढाल लेने में सक्षम होता है। इस पौधे को अप्रत्यक्ष धूप पसंद होता है। स्पाइडर प्लांट हवा को साफ करने में सहायक है, जिससे वातावरण में ताजगी रहती है।
5. स्नेक प्लांट
यह एक ऐसा पौधा है, जो न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि यह हवा को भी शुद्ध रखता है। इसे पानी और धूप की बहुत कम जरूरत होती है। ध्यान रखें कि मिट्टी सूखने पर या हफ्ते में एक से दो दिन ही इसमें पानी डालें। ज्यादा पानी से पौधे के खराब होने का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़ें:- सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
कैसे करें देखभाल
इंडोर प्लांट्स लगाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए-
1. सीधी धूप में न रखें
सीधी धूप से इंडोर प्लांट्स मुरझा सकते हैं। इसलिए इन्हें ऐसी जगह पर रखें जहां धूप छनकर आती हो। तेज धूप से ये पौधे जल सकते हैं। साथ ही, इन्हें हफ्ते में एक से दो बार हल्की धूप वाली जगह पर जरूर रखें।
2. बार-बार पानी न दें
इंडोर प्लांट्स को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। पानी की अधिक मात्रा होने से पौधों का खराब होने का डर रहता है। इंडोर प्लांट्स को नम मिट्टी पसंद होती है। इसलिए, पानी देने से पहले एक बार मिट्टी की जांच जरूर कर लें। मिट्टी अगर बिल्कुल सूखी हो तो पौधे की बढ़त रुक सकती है इसी तरह बहुत ज्यादा पानी भी पौधे को खराब कर सकता है।
3. गमले का सही चुनाव
पौधे लगाने के लिए सही गमला चुनना भी बहुत जरूरी होता है। यह बात इंडोर पौधों के लिए भी महत्वपूण है। पौधों को ज्यादा पानी से बचाने के लिए ऐसे गमले चुनें, जिसमें नीचे ड्रेनेज होल हो, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके।
4. पत्तियों की सफाई व छंटाई
पौधे की पत्तियों पर अगर धूल जमा हो तो वे आसानी से सांस नहीं ले पाते, इसलिए हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से पत्तों को सावधानी से साफ करें। साथ ही, अगर आपको पौधे में कहीं पीली या सूखी पत्तियां दिखें, तो उन्हें कैंची से काट दें।
5. खाद की जरूरत
पौधों को अच्छी तरह विकसित होने के लिए खाद की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन, सर्दियों के मौसम में इन पौधों को ज्यादा मात्रा में खाद न दें। इनके लिए जैविक खाद का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें:- स्नेक प्लांट लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पानी-खाद से लेकर रखरखाव का भी रखें खास ध्यान
अन्य प्रमुख खबरें
-
कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है स्नेक प्लांट, हवा को भी रखता है साफ
2026-09-17
-
दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
2026-09-14
-
NCD का बढ़ता खतरा, पेट की चर्बी और हाई BP से रहें सावधान
2026-09-02
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19