साफ और स्वस्थ नाखूनों के लिए देखभाल जरूरी, नेल आर्ट से लेकर पोषक तत्वों तक जानें खास बातें
खबर सार :-
स्वस्थ नाखून आपके स्वस्थ सेहत का भी आइना हैं। कई बार नाखूनों में पीलापन शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकता है। नाखूनों को चमकदार बनाए रखने के लिए जानें ये जरूरी बातें-
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः नाखून अगर स्वस्थ, सुंदर और आकर्षक हों, तो हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने नाखूनों को साफ और चमकदार बना सकते हैं। लेकिन, कई बार नाखूनों में पीलापन दिखने लगता है, ये किसी संक्रमण या लंबे समय तक नेल पाॅलिश लगाने के कारण हो सकता है। इसके अलावा शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी भी इसका कारण हो सकता है।
जैसे आप खुद की सेहत का ख्याल रखते हैं, उसी तरह अपने नाखूनों पर भी ध्यान देना चाहिए। कई बार साफ-सफाई के दौरान केमिकल या डिटर्जेंट से नाखूनों के खराब होने का डर रहता है। वहीं, खान-पान पर ध्यान न देने का असर भी नाखूनों पर दिखने लगता है। याद रखें, सुंदर नाखून आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, इसलिए इनकी देखभाल भी बहुत जरूरी है। नेल केयर से संबंधित कुछ टिप्स जानते हैं-
नाखूनों को कैसे बनाएं चमकदार
जिस तरह क्रीम या माॅश्चराइजर हाथों की कोमलता बनाए रखने के लिए जरूरी है, उसी तरह नाखूनों के लिए भी मालिश जरूरी है। इसके लिए जैतून और नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दो बूंद जैतून के तेल में इतना ही नारियल तेल मिलाकर इसे नाखूनों पर लगाएं और हल्की मालिश करें। इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकती हैं, इससे नाखून प्राकृतिक रूप से चमकदार बनेंगे।
खान-पान का रखें ध्यान
नाखूनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको अपने भोजन पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप जंक फूड नियमित रूप से खाते हैं, तो यह आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरतें पूरी नहीं होंगी। इसका असर न केवल नाखून, बल्कि बालों और आपकी सेहत पर भी दिखने लगेगा। इसलिए अपने भोजन में दूध, दही या अंडे जैसे कैल्शियम की प्रचूरता वाली चीजों को शामिल करें। इसके अलावा विटामिन-ई के स्त्रोतों को भी अपनी डाइट में शामिल करे।
नेल पाॅलिश का ज्यादा इस्तेमाल न करें
नेल पाॅलिश में मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों के प्राकृतिक रंग को फीका कर सकते हैं। नेल पाॅलिश के रोजाना इस्तेमाल से नाखून पीले पड़ सकते हैं और कमजोर हो सकते हैं। इसलिए, जरूरी है कि अगर आपने नेल पाॅलिश लगाया है तो उसे एक से दो दिनों में नेल रिमूवर की मदद से हटा दें। नेल रिमूवर से नेल पाॅलिश हटाने के बाद अपने नाखूनों पर माॅश्चराइजर जरूर लगाएं, क्योंकि नेल रिमूवर में मौजूद एसीटोन से नाखून रूखे हो सकते हैं। माॅश्चराइजर से नाखूनों की प्राकृतिक नमी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ेंः- सर्दियों से पहले घर में लगा लें ये 5 इंडोर प्लांट्स, हरियाली के साथ बढ़ेगी कमरे की खूबसूरती
नेल आर्ट कराते समय ध्यान रखें ये बातेंः-
आजकल नेल आर्ट नाखूनों की खूबसूरती को निखारने का एक जरिया बनकर उभरा है। नेल आर्ट से आप न केवल अपने नाखूनों की सजावट कर सकती हैं, बल्कि इससे आप कई बार अपनी अभिव्यक्ति या पसंद को दुनिया के सामने बखूबी पेश कर सकती हैं। लेकिन, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- सैलून की स्वच्छता पर भी ध्यान दें।
- इस्तेमाल होने वाले उपकरण साफ-सुथरे और सैनिटाइज किए हुए हों, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे।
- नेल आर्ट के समय यूवी किरणों के नुकसान से बचाने के लिए हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं।
- क्यूटिकल्स नाखूनों को संक्रमण से बचाते हैं, इसलिए इन्हें काटने के बजाए सावधानी से पीछे हटाएं।
- नेल एक्सटेंशन लगातार करने से बचें। नाखूनों को आराम देने से ये प्राकृतिक रूप से मजबूत बने रहेंगे।
क्या न करें
- नाखूनों को कभी भी दांतों से न चबाएं।
- नाखूनों पर लंबे समय तक नेल पाॅलिश न लगाएं।
- मजबूत नाखूनों के लिए क्यूटिकल्स की देखभाल करना जरूरी है। इन्हें न काटें, इससे घाव या संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।
- निम्न क्वालिटी के नेल पाॅलिश या रिमूवर का इस्तेमाल न करें। इसमें मौजूद केमिकल नाखूनों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
- लगातार नेल एक्सटेंशन या नेल पाॅलिश न लगाएं।
क्या करें
- बर्तन धोने या साफ-सफाई करते समय हाथों पर गलव्स पहनें।
- हाथों पर जैसे माॅश्चराइजर लगाते हैं, उसी तरह नाखूनों पर जैतून, नारियल या बादाम का तेल लगाएं।
- अच्छी क्वालिटी के नेल पाॅलिश और रिमूवर का इस्तेमाल करें।
- नेल आर्ट करवाते समय साफ-सफाई और सैनिटेशन का ध्यान रखें।
- नेल आर्ट करवाते समय यूवी किरणों के नुकसान से हाथों को बचाने के लिए सनस्क्रीन का जरूर इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ेंः- गलत फुटवियर बन सकता है पैरों में दर्द की वजह! जूते-सैंडल खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अन्य प्रमुख खबरें
-
कैसे करें सही फुटवियर का चुनाव, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2026-10-02
-
बच्चों के शरीर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डालता है फास्ट फूड
2026-09-29
-
छोटी रसोई भी दिखेगी व्यवस्थित, जानें जगह बचाने के आसान 10 टिप्स
2026-09-27
-
सर्दियों में लगाएं ये इनडोर प्लांट्स, ठंड में भी हरा-भरा रहेगा घर
2026-09-21
-
कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है स्नेक प्लांट, हवा को भी रखता है साफ
2026-09-17
-
दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
2026-09-14
-
NCD का बढ़ता खतरा, पेट की चर्बी और हाई BP से रहें सावधान
2026-09-02
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11