नींबू पानी से लेकर व्यायाम तक, दीपावली के बाद डिटाॅक्स के इन आसान तरीकों से करें बाॅडी को रिसेट
खबर सार :-
दीपावली के बाद अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर दोबारा तरोताजा महसूस करे, तो डिटॉक्स के तरीकों को अपनाना बहुत जरूरी है। डिटॉक्स का मतलब शरीर के अंदर जमा अशुद्धियों को बाहर निकालना है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः दीपावली का पर्व नजदीक है। इस महापर्व पर भाईदूज तक तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों की खुशबू से घर महकते हैं। मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है। दीपावली और भाई दूज के पर्वों में मुंह मीठ तो बनता है, लेकिन इसके बाद अपने शरीर को डिटाॅक्स करना भी बहुत जरूरी है। डिटाॅक्स यानी इन पर्वों पर आपने तला-भुना या फिर मिठाइयों के रूप में जितने भी कैलोरी का सेवन किया है, उसे शरीर से बाहर करना। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करना आवश्यक है। इसे आप आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
घरेलू उपाय भी मददगार
कुछ सरल और पारंपरिक घरेलू उपाय भी बहुत असरदार हो सकते हैं। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना, रात में त्रिफला चूर्ण लेना, शहद के साथ गर्म पानी पीना या नींबू पानी पीने से पाचन और लिवर के काम करने की क्षमता में सुधार होता है। जीरे का पानी गैस कम करने में मदद करता है, जबकि हल्दी वाला पानी त्वचा और लिवर के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पानी से नहाना और हल्का भोजन करना (जैसे कि खिचड़ी या मूंग दाल) शरीर को हल्का महसूस कराने में मदद कर सकता है।
खान-पान की आदतों में करें बदलाव
अपने खान-पान में खिचड़ी, मौसमी फल, सब्जियों का सूप, छाछ, घी, नींबू, जीरा और अदरक को शामिल करें। तली-भुनी चीजें, ज्यादा चीनी, ठंडा पानी, रात में दही खाना, बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना और पैकेट बंद (प्रोसेस्ड) खाने से बचें। रोजमर्रा के ये छोटे-छोटे बदलाव शरीर को स्वस्थ बनाने, चेहरे पर चमक लाने, पाचन सुधारने और मूड को बेहतर करने में मदद करते हैं।
नियमित करें व्यायाम
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए व्यायाम सबसे बेहतर उपाय है। आप शरीर को डिटाॅक्स करने के लिए छोटे-छोटे व्यायाम कर सकते हैं। जिम में जाकर पसीना बहाने के मुकाबले आप घर पर ही व्यायाम करके खुद को फिट रख सकते हैं। उदाहरण के लिए- रोजमर्रा की छोटी-छाटी गतिविधियों में बदलाव किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलें। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होंगी और साथ ही साथ कोलेस्ट्राॅल का स्तर भी संतुलित रहता है।
पर्याप्त नींद लें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। रोजाना पूरी नींद लेना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि सही खान-पान और व्यायाम करना। विशेषज्ञों का मानना है कि नींद सिर्फ आराम नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवन का आधार है। अच्छी नींद शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करती है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, दिमाग को तरोताज़ा रखती है और पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। हर व्यक्ति को रोज़ाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी का सीधा असर सेहत पर पड़ता है। इससे अक्सर दिन भर थकान और सुस्ती बनी रहती है, जिससे काम करने की क्षमता कम हो जाती है और तनाव बढ़ता है। लंबे समय तक नींद पूरी न होने से वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ सकता है, क्योंकि इससे भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- सर्दियों में भी मुलायम रहेगी त्वचा और खूबसूरत दिखेंगे बाल, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
मौसमी फल-सब्जियों का करें सेवन
शरीर को डिटाॅक्स करने के लिए अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करें। संतुलित भोजन से शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और प्रोटीन मिलते हैं। इसके अलावा आप फाइबर से युक्त भोजन को अपने आहार का हिस्सा बनाएं। फाइबरयुक्त भोजन पचने में आसान होता है और इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं। सर्दियों के मौसम में भी बाजरा, ज्वार, मक्का, जौर और रागी जैसे अनाजों को खाने में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी मददगार होते हैं।
आयुर्वेद में शरीर को डिटाॅक्स करने के उपाय
आयुर्वेद के अनुसार, जब पाचन शक्ति कमजोर होती है, भोजन पूरी तरह नहीं पचता, रात में भारी खाना खाया जाता है, या बार-बार कुछ न कुछ खाते रहने की आदत होती है, तब शरीर में 'आम' (विषैले तत्व या टॉक्सिन्स) बनने लगते हैं। जैसे-जैसे ये 'आम' शरीर में जमा होते हैं, इससे शरीर में भारीपन, जोड़ों में अकड़न, त्वचा की चमक कम होना और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके कुछ आसान उपायों में हल्का भोजन करना, गर्म पानी पीना और त्रिफला, अदरक, हल्दी व घी जैसी चीजों का इस्तेमाल करना शामिल है। ये चीजें पाचन को मजबूत बनाती हैं और धीरे-धीरे शरीर की सफाई करती हैं।
ये भी पढ़ेंः- मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्दियों में त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान, जानें जरूरी टिप्स
2026-11-01
-
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, WHO ने दी सलाह
2026-10-30
-
गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान, समय पर जांच बेहद जरूरी
2026-10-29
-
आंवला में छिपे हैं कई सौंदर्य गुण, रोज सेवन से निखरेगा चेहरा
2026-10-28
-
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
2026-10-25
-
बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, WHO ने बताए बचाव के उपाय
2026-10-22
-
आयोडीन की सही मात्रा का सेवन जरूरी, कमी से हो सकती हैं समस्याएं
2026-10-20
-
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानें कारण और जरूरी देखभाल
2026-10-16
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13
-
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, WHO ने जारी की ग्लोबल गाइडलाइन
2026-10-08
-
सुंदर और चमकदार बनेंगे नाखून, आजमाएं नेल केयर टिप्स
2026-10-06
-
कैसे करें सही फुटवियर का चुनाव, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2026-10-02
-
बच्चों के शरीर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डालता है फास्ट फूड
2026-09-29
-
छोटी रसोई भी दिखेगी व्यवस्थित, जानें जगह बचाने के आसान 10 टिप्स
2026-09-27
-
सर्दियों में लगाएं ये इनडोर प्लांट्स, ठंड में भी हरा-भरा रहेगा घर
2026-09-21