रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
खबर सार :-
digestion health tips: अगर आप हर रोज एक जैसा भोजन करते हैं तो सावधान हो जाइए। शरीर के भीतर मौजूद सूक्ष्म जीव की ताकत धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है, जिसका असर शुरूआत में काफी कम दिखता है।
खबर विस्तार : -
Digestion health tips: हर रोज एक जैसा भोजन करना आमतौर पर लोगों की आदत होती है। कभी ऑफिस की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण तो कभी अपनी लाइफ स्टाइल के कारण यह हमारी आदत में शामिल हो जाता है। ज्यादा मामले में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम उसके आदि हो जाते हैं। नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात में वही फूड इससे समय की बचत होती है।
डाइजेशन सिस्टम प्रभावित
ज्यादातर लोग खाना बनाने को लेकर ज्यादा सोचने में अपना टाइम बरबाद करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए जल्दी-जल्दी में एक ही तरह का खाना तीनों टाइम बनाना चाहते हैं। हालांकि एक ही तरह का खाना खाने से शरीर संतुलित तो रहता है, लेकिन इससे शरीर का डाइजेशन सिस्टम इससे प्रभावित हो सकता है। जानकारों के मुताबिक पेट के भीतर करोड़ों सूक्ष्म जीव मौजूद होते हैं, जो पाचन और शरीर की सेहत में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इन सभी को अलग-अलग तरह के पोषक तत्व की जरूरत होती है, जब लंबे समय तक एक ही तरह का भोजन किया जाता है, तो शरीर को जरूरत के तत्व नहीं मिल पाते हैं, जो शरीर के अच्छे जीवों को नुकसान पहुंचाने सकता है।
लक्षण
जब शरीर को एक ही तरह का भोजन मिलता है, तो शरीर के भीतर मौजूद सूक्ष्म जीवों की ताकत कमजोर होने लगती है। शुरुआत में इसका न के बराबर होता है, जिससे इसका कोई लक्षण नहीं मिलता है। कुछ समय के बाद पेट फूलना, कब्ज, भारीपन और कुछ चीजों का ठीक से न पचना जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि पौष्टिक खाने का मतलब है, जिस थाली में दाल, चावल और सब्जी, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। अनाज, फल और सब्जियों में मौजूद तत्व पेट के भीतर मौजूद जीवों को संतुलित रखते हैं।
मोटा अनाज
रोजमर्रा के भोजन में अगर एक जैसा भोजन किया जाए तो इससे एक फायदा यह रहता है कि इससे वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। शरीर को तय समय पर भोजन मिल पाता है। यह मुसीबत तब बन जाती है जब, प्रक्रिया सालों तक जारी रहता है। अगर आप इसमें बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसमें धीरे-धीरे बदलाव करना होगा। आप चावल की जगह मोटा अनाज और मौसम के अनुसार हरी सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व खाद्य दिवस पर FAO ने दिया नवाचार का संदेश, जानें इस साल की थीम
2026-10-16
-
सामुदायिक भवन के उपयोग की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के लोग, निगम पहुंचकर महापौर से लगाई गुहार
2026-10-15
-
क्यों मनाया जाता है विश्व सफेद छड़ी दिवस? जानें इसका महत्व
2026-10-14
-
अमेठी के स्वास्थ्य विभाग का कारनामा , प्रमाण पत्र में अच्छी आंख को खराब बताया
2026-10-13
-
नवरात्र में घाटों के साथ मंदिर मार्ग खींचेंगे सभी का ध्यान, एबीसी सेंटर की क्षमता 132 से बढ़ाकर 300 होगी
2026-10-12
-
Nalanda: डीएम को अस्पताल के लिए खाली करानी होगी जमीन, 15 दिन का दिया गया ultimatum
2026-10-12
-
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ‘ब्रेस्ट कैंसर’, जानें बचाव के तरीके
2026-10-12
-
पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ रहे मामले, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा मरीज
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-10
-
163.71 करोड़ खर्च कर अयोध्या में बन रहा 300 बेड का अस्पताल, स्टॉफ के लिए बनाए जा रहे 64 आवास
2026-10-10
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को, जानें इस दिन का महत्व
2026-10-09
-
सरकार का बड़ा कदम, सस्ती होंगी कैंसर मरीजों की दवाएं
2026-10-09
-
लखनऊ में यूपीडाकॉन-2026: मधुमेह विशेषज्ञों का तीन दिवसीय महासम्मेलन
2026-10-08
-
यूपीएफएसडीए का बड़ा कदम: अस्पताल फार्मेसियों को बतानी होगी दवा की खरीद और बिक्री कीमत
2026-10-05
-
पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, चक्कर आने पर कराएं जांच
2026-10-05