इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
खबर सार :-
बारिश के मौसम में सांप और अन्य कीड़े-मकोड़े दिखने लगते हैं। ज्यादातर लोग इस बात का दावा करते हैं कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनकी महक या बनावट से सांप दूर भागते हैं, लेकिन यह बात कितनी सच है, चलिए जानते हैं।
खबर विस्तार : -
Snake Repellent Plants: मॉनसून का मौसम आते ही सांप और अन्य छोटे जीव दिखने लगते हैं। ऐसे में लोग अपने घर और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने के लिए तरह-तरह के इंतजाम करते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि कुछ पौधों से सांप घर से कोसों दूर भागते हैं, लेकिन इसके पीछे का साइंस क्या कहता है, चलिए जानते हैं।
पौधों से सांप दूर भागते हैं?
बारिश के समय में अक्सर सांप दिखते हैं। आजकल हर दूसरे दिन घर में सांप मिलने की खबरें आ रही हैं। कभी घर के किसी कोने में, तो कहीं घर के किचन या बाथरूम में, कुछ जगहों पर जूतों और मोटरसाइकिल में भी मिलने की खबरें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक छोटी-सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। अक्सर लोग सुझाव देते हैं कि घर के गार्डन या उनके आसपास में मैरीगोल्ड, लेमनग्रास या स्नैक प्लांट लगाने से सांप दूर भागते हैं। ऐसा माना जाता है कि सांपों को इन पौधों की महक या बनावट पसंद नहीं होती, जिस कारण वे दूर भागते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ पौधों की तेज गंध या नुकीली बनावट सांपों को उस एरिया में आने से रोकने में कारगर साबित हो सकती है, लेकिन इसे केवल एक उपाय माना जा सकता है, सांपो से बचाव करने का अचूक तरीका नहीं।
सांप गंध महसूस नहीं कर पाते हैं
कुछ विदेशी रिसर्च के मुताबिक सांप भगाने वाले पौधे एक मिथक भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि दुनिया भर में ऐसा कोई पौधा नहीं है, जिसे वैज्ञानिक रूप से सांपों को भगाने का प्रभावी तरीका माना गया हो। सांप इंसानों की तरह गंध महसूस नहीं कर सकते वे अपनी जीभ और जैकोबसन ऑर्गन के माध्यम से अपने आसपास हो रही गतिविधियों और शिकार का पता लगा पाते हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि किसी भी पौधे से निकलने वाली महक सांपों के व्यवहार में परिवर्तन लाने में कारगर साबित नहीं हो सकता है।
घर की साफ-सफाई जरुरी
एक्सपर्ट का मानना है कि सांपों को दूर रखने के लिए किसी पौधे पर निर्भर रहने के बजाय घर, गार्डन और आस-पास के माहौल की अच्छी तरह साफ-सफाई करना चाहिए। अगर आपके गार्डन में घास बड़ी हो गई है तो उसे काटकर छोटा कर दें, जिससे सांपो को छिपने के लिए जगह न मिल सके। इसके साथ ही अगर आपके घर की दीवारों में दरार है तो उसे बंद कर दें, यह सांपों के छिपने का पसंदीदा जगह हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके घर में चूहे हैं तो वहां सांप शिकार करने के लिए आ सकते हैं। ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि चूहों के पीछे ही सांप घरों में घुसते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्दियों में मौसमी फल-सब्जियों का करें सेवन, सेहत रहेगी दुरुस्त
2026-11-21
-
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना हैं दालें; जानें इनके फायदे
2026-11-16
-
विश्व मधुमेह दिवस कल, आयुर्वेद से जानें इसे नियंत्रित रखने के उपाय
2026-11-13
-
शरीर और मन को स्वस्थ्य रखता है कपालभाति प्राणायाम, जानें फायदे
2026-11-11
-
दफ्तर में तनाव और थकान दूर करने के लिए आयुष मंत्रालय का 'वाई-ब्रेक' प्रोटोकॉल
2026-11-07
-
दीपावली के बाद शरीर को दोबारा बनाएं फिट, इस तरह करें डिटाॅक्स
2026-11-04
-
सर्दियों में त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान, जानें जरूरी टिप्स
2026-11-01
-
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, WHO ने दी सलाह
2026-10-30
-
गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान, समय पर जांच बेहद जरूरी
2026-10-29
-
आंवला में छिपे हैं कई सौंदर्य गुण, रोज सेवन से निखरेगा चेहरा
2026-10-28
-
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
2026-10-25
-
बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, WHO ने बताए बचाव के उपाय
2026-10-22
-
आयोडीन की सही मात्रा का सेवन जरूरी, कमी से हो सकती हैं समस्याएं
2026-10-20
-
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानें कारण और जरूरी देखभाल
2026-10-16
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13