मॉनसून में एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बारिश में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय
खबर सार :-
बारिश का मौसम शुरु हो गया है और ऐसे में बीमारियों से बचाव करना बेहद जरुरी होता है। बारिश अपने साथ राहत के साथ-साथ कई बीमारियां भी लाती है। कई जगह गढ्ढों में पानी भरने से मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है।
खबर विस्तार : -
Monsoon Disease: बारिश के मौसम में जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर कई बीमारियां भी दस्तक दे जाती है। बारिश के वजह से जगह-जगह जलभराव हो जाता है, जिससे मच्छरों और छोटे जीवों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूसरी ओर दूषित पानी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से फैलते हैं। चलिए जानते हैं कि बारिश के मौसम में कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा रहता है और इससे बचने के उपया क्या हैं।
बारिश के मौसम में इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
मॉनसून के दस्तक से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर लोगों को बीमारियों का डर भी सता रहा है। बारिश के दौरान गढ्ढों में पानी जमा होने के कारण मच्छरों का प्रजनन तेजी से बढ़ता है, जिससे डेंगु, मलेरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा दूषित पानी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस भी काफी तेजी से फैलते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि इस मौसम में छोटी सी चूक भी आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इस मौसम में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी है डेंगू। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस दौरान शरीर में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और जोड़ों में तेज दर्द होता है। इसके बचाव के लिए अपने आस-पास पानी का जमाव न होने दें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। इस मौसम में हल्की ठंडक भी बनी रहती है, इसके लिए कोशिश करें की पूरा शरीर ढका रहे।
बारिश के मौसम में मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ जाता है
इसमें दूसरी बड़ी बीमारी में मलेरिया का खतरा है, जो इंफेक्टेड मच्छर के काटने से होता है। इसके काटने के बाद शरीर में ठंड लगना, बुखार आना, मौसम ठंडा होने के बाद भी पसीना आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसे लक्षण का दिखाई देना। इससे बचाव के लिए रिपेलेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा मच्छरों से फैलने वाले चिकनगुनिया भी इस मौसम में काफी तेजी से फैलता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को अचनाक तेज बुखार और जोड़ों असहनीय दर्द होता है। इससे बचने के लिए घर के आस-पास सफाई रखना बेहद जरुरी है।
छोटी-छोटी आदतों से पा सकते हैं निजात
इसके साथ ही बारिश के मौसम में टाइफाइड का खतरा भी बढ़ जाता है। बारिश के समय में दूषित भोजन करने और पानी के इस्तेमाल से इस बीमारी के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें व्यक्ति को लगातार बुखार होना, पेट दर्द, कमजोरी और पाचन संबंधी बीमारियां होती हैं। इससे बचाव के लिए उबला हुआ पानी पीना चाहिए और साथ ही खुले में रखा हुआ खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां कई बीमारियों से बचा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, चिया सीड्स के ये 3 फेस मास्क दिलाएंगे नैचुरल ग्लो और दमकती त्वचा
अन्य प्रमुख खबरें
-
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना हैं दालें; जानें इनके फायदे
2026-11-16
-
विश्व मधुमेह दिवस कल, आयुर्वेद से जानें इसे नियंत्रित रखने के उपाय
2026-11-13
-
शरीर और मन को स्वस्थ्य रखता है कपालभाति प्राणायाम, जानें फायदे
2026-11-11
-
दफ्तर में तनाव और थकान दूर करने के लिए आयुष मंत्रालय का 'वाई-ब्रेक' प्रोटोकॉल
2026-11-07
-
दीपावली के बाद शरीर को दोबारा बनाएं फिट, इस तरह करें डिटाॅक्स
2026-11-04
-
सर्दियों में त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान, जानें जरूरी टिप्स
2026-11-01
-
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, WHO ने दी सलाह
2026-10-30
-
गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान, समय पर जांच बेहद जरूरी
2026-10-29
-
आंवला में छिपे हैं कई सौंदर्य गुण, रोज सेवन से निखरेगा चेहरा
2026-10-28
-
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
2026-10-25
-
बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, WHO ने बताए बचाव के उपाय
2026-10-22
-
आयोडीन की सही मात्रा का सेवन जरूरी, कमी से हो सकती हैं समस्याएं
2026-10-20
-
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानें कारण और जरूरी देखभाल
2026-10-16
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13
-
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, WHO ने जारी की ग्लोबल गाइडलाइन
2026-10-08