Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, चिया सीड्स के ये 3 फेस मास्क दिलाएंगे नैचुरल ग्लो और दमकती त्वचा

खबर सार :-

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता है। आज आपको ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की चमक वापस ला सकती हैं।
Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, चिया सीड्स के ये 3 फेस मास्क दिलाएंगे नैचुरल ग्लो और दमकती त्वचा

खबर विस्तार : -

Chia Seeds Face Mask: ज्यादतर महिलाएं अपने स्किन को लेकर परेशान रहती है। वह चाहे जितना क्रीम का इस्तेमाल कर लें, लेकिन उनकी समस्याएं बढ़ती रहती हैं। आज आपको एक ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी सेहत के साथ आपके स्किन को भी स्वस्थ्य और चमकदार बना सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट व ग्लोइंग रहती है। 

Chia Seeds Face Mask: चिया सीड्स और एलोवेरा का फेस मास्क  

हम बात कर रहे हैं चिया सीड्स की, जिसे सुपरफूड माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस कारण इसे स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतरीन माना जाता है। चिया सीड्स को ज्यादातर लोग एनर्जी ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जबकि यह सेहत के साथ-साथ आपके ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी कारगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेट बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके फेस मास्क के लिए आपको 1 चम्मच चिया सीड्स, 2 चम्मच पानी, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। सबसे पहले चिया सीड्स को पानी में 15 मिनट तक के लिए भिगो कर रख दें। यह जेल जैसा लिक्विड बन जाएगा। 

Chia Seeds Face Mask: चिया सीड्स ग्रीन टी फेस मास्क 

इस लिक्विड में एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। जब यह पूरी तरह मिक्स हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह फेस मास्क ड्राई स्किन और डल स्किन की समस्या को कम करता है और स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसका ग्रीन टी फेस मास्क बनाने के लिए आपको 1 चम्मच चिया सीड्स, 2 चम्मच ग्रीन टी, 1 बड़ा चम्मच शहद चाहिए। इसमें सबसे पहले  ग्रीन टी बनाकर ठंडी कर लें। इसके बाद इसमें चिया सीड्स को 15 मिनट के लिए भिगो कर रखें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

Chia Seeds Face Mask: चिया सीड्स का हेल्दी फेस मास्क

चिया सीड्स का हेल्दी फेस मास्क बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स, 2 बड़ा चम्मच पानी, आधा चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच शहद की आवश्यक्ता है। इसमें सबसे पहले चिया सीड्स को 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर जेल बना लें। इसके बाद जेल में हल्दी शहद मिलाकर बढ़ियां पेस्ट बना लें। इस फेस मास्क को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह फेस मास्क आपके चेहरे से दाग-धब्बे को कम करेगा और साथ ही स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

ये भी पढ़ें: Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार

अन्य प्रमुख खबरें