Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार
खबर सार :-
आजकल लोग मैनीक्योर-पेडीक्योर कराने के लिए पार्लर में जाते हैं। जहां उनसे काफी महंगी फीस भी देनी पड़ती है, लेकिन कुछ ऐसे घरेलु टिप्स की मदद से आप घर पर ही ये काम कर सकती हैं।
खबर विस्तार : -
Manicure Beauty Tips: आजकल ज्यादातक महिलाएं मैनीक्योर और पेडीक्योर कराने के लिए पार्लर जाती हैं, जिनके लिए उन्हें महंगी फीस भी देनी पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स की मदद से खुद ही यह काम कर सकती हैं। कुछ घरेलु चीजों की मदद से आप अपने हाथ और पैर की त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं।
Manicure Beauty Tips: घर पर आसान टिप्स से करें मैनीक्योर-पेडीक्योर
Manicure Pedicure at Home: अगर आप भी पार्लर में जाकर मैनीक्योर-पेडीक्योर कराती हैं तो एक बार आपको इन घरेलु टिप्स पर ध्यान देना चाहिए, जिसकी मदद से आप कम पैसों में घर पर ही आसानी से मैनीक्योर कर सकती हैं। इससे आपके खर्च में कमी आएगी साथ ही आपकी त्वचा भी मुलायम और साफ बनी रहेगी। चेहरे और बाल की तरह हाथ-पैरों व नाखूनों का ध्यान देना भी बहुत जरुरी होता है, लेकिन हर बार पार्लर जाना मुश्किल होता है। ऐसे में आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है कि आप घर पर ही अपने हाथों व पैरों की देखभाल करें। मैनीक्योर हाथों और नाखूनों के लिए होता है, जबकि पेडीक्योर पैरों व नाखूनों की साफ-सफाई की जाती है।
Manicure Beauty Tips: मैनीक्योर के लिए अंडा, दूध और शहद की जरुरत
अगर आप घर पर मैनीक्योर-पेडीक्योर करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आप एक साफ जगह का चुनाव करें। फर्श पर तौलिया या अखबार बिछा सकते हैं और सभी जरुरी सामान जैसे नेल कटर, नेल फाइल, तौलिया, स्क्रब, मॉइश्चराइजर, नेल पॉलिश रिमूवर और कॉटन आपके पास होना चाहिए। इसमें सबसे पहला स्टेप है कि अपने हाथ व पैरों को माइल्ड साबुन से धों लें। अगर आपके नाखूनों पर पहले से ही नेल पॉलिश लगी है तो उसे नेल पॉलिश रिमूवर से हटा दें। इसके बाद लगभग 10 मिनट तक हाथ व पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। मैनीक्योर के लिए एक कटोरी में दो अंडों की जर्दी, एक चौथाई कप दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसमें 10 मिनट तक नाखूनों को भिगोकर रखें।
Manicure Beauty Tips: स्क्रब के लिए दही, चीनी और नींबू के रस का इस्तेमाल करें
पेडीक्योर के लिए गुनगुने पानी में दो बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाकर पैरों को 10 मिनट तक भिगोए रखें। स्क्रब की मदद से डेड स्किन हटा दें। इसके लिए आप दही, चीनी और नींबू का स्क्रब लगा सकती हैं। हाथ पैरों को अच्छी तरह सुखाने के बाद क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे पीछे करें, इसे काटने से बचें। इसे मुलायम रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नेलकटर से नाखूनों को मनचाहा शेप दें। इसके बाद हाथ व पैरों में मॉइश्चराइजर लगाकर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08