Hair Regrowth Treatments: झड़ते बालों से है परेशान, डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए ये ट्रीटमेंट आ सकते हैं आपके बड़े काम
खबर सार :-
आज के समय में बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या आम बन गई है। इससे निजात पाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट कई तरह की क्लीनिक ट्रीटमेंट की सलाह देते हैं। चलिए इनके बेसिक डिटेल के बारे में जानते हैं।
खबर विस्तार : -
Hair Regrowth Treatments: आज कल हर युवा वर्ग बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। कभी नहाते समय बाथरुम में तो कभी कंधी करते समय फर्श पर बाल बिखरे पड़े मिलते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक लगभग 60 प्रतिशत पुरुषों को 50 वर्ष की उम्र तक बाल झड़ने का सामना करना पड़ता है। वहीं बात करें महिलाओं की तो लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं को बाल पतले होने की समस्या रहती है।
Hair Regrowth Treatments: प्लेटलेट्स-रिच प्लाज्मा ट्रीटमेंट
इससे बचने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि आपको समस्या का समय रहते पता चल जाए। जल्दी पता चलने से समस्या से निजात पाने में काफी सहायता मिलती है। डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया पहला ट्रीटमेंट है प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा थेरेपी। इसमें बालों को दुबारा उगाने का नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज के ब्लड का सैंपल लिया जाता है। ब्लड को सेंट्रीफ्यूज मशीन में डालकर प्लेटलेट्स को अलग किया जाता है। जिसके बाद सक्रिय प्लेटलेट्स-रिच प्लाज्मा को स्कैल्प में सुई के माध्यम से लगाया जाता है। इससे फॉलिकल्स को स्टिमुलेट करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और बाल घने हो जाते हैं।
Hair Regrowth Treatments: लेजर थेरेपी ट्रीटमेंट (Low-Level Laser Therapy-LLLT)
जिन लोगों को सुई से डर लगता है वो लेजर थेरेपी का सहारा लेते हैं। इसमें स्कैल्प पर लाइट-एमिटिंग डायोड डाली जाती है, जो बालों की कमजोर कोशिकाओं की पहचान कर उन्हें एक्टिव कर देता है, जिससे बालों की घनत्व बढ़ता है और साथ ही साथ उनका टूटना भी कम हो जाता है। अगर किसी सर्वाइवल को गंजेपन की समस्या है तो उनके लिए हेयर ट्रांसप्लांट उनके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें सिर के पिछले हिस्से से हेल्दी हेयर फॉलिकल्स को निकालकर गंजेपन वाले हिस्से में लगा दिया जाता है।
Hair Regrowth Treatments: मिनोक्सिडिल (Minoxidil)
यह एक टॉपिकल सॉल्यूशन माना जाता है, जिसमें लोशन को स्कैल्प पर सीधे लगाया जा सकता है। यह बालों के झड़ने की शुरुआत में डॉक्टरों द्वारा सबसे ज्यादा सुझाया गया ट्रीटमेंट है। मिनोक्सिडिल ब्लड वेसल्स को चौड़ा करती है, जिससे बालों को न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन पहुंचने में मदद मिलती है। यह बालों के झड़ने को रोकता है और नए बाल उगाने में मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08
-
मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके
2026-07-06
-
मॉनसून में एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बारिश में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय
2026-07-06
-
Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, चिया सीड्स के ये 3 फेस मास्क दिलाएंगे नैचुरल ग्लो और दमकती त्वचा
2026-07-05
-
Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार
2026-07-04
-
Oral Cancer Research: ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से बिना सर्जरी खत्म हो सकती हैं कैंसर सेल्स
2026-07-04