India vs West Indies: जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक, वेस्टइंडीज की धमाकेदार शुरुआत

खबर सार :-

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी के बारसापारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक

खबर विस्तार : -

India vs West Indies 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) ने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय उप-कप्‍तान केएल राहुल ने आकिब नबी को वनडे डेब्‍यू की कैप सौंपी। उन्हें ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

जॉन कैंपबेल का तूफानी शतक

उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत धमाकेदार रही है। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जॉन कैंपबेल (John Campbell) ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा। जॉन कैंपबेल ने मात्र 68 गेंदों में 101 रन बनाकर कर आउट हुए। उन्हें गुरनूर बराड़ ने आउट किया। जॉन कैंपबेल अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाएं। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 158/2 रन बना लिए थे। 

भारत ने 8 विकेट से जीता था पहला वनडे 

पहले वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। पहले मैच में भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक के दम पर 8 विकेट से जीत हासिल की थी। मेहमान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे। जवाब में 296 रन के टारगेट को भारत ने 42वें ओवर में ही चेज कर लिया था। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। पहले मैच में विराट कोहली बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने 88 गेंदों पर 139 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान कोहली ने 10 चौके और 9 लंबे छक्के लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। हालांकि रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन वे अच्छी लय में दिखे। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव की स्पिन का जादू चला। कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने किया था अच्छा प्रदर्शन

दूसरी ओर, पहले वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जस्टिन ग्रीव्स ने शतक से अधिक रनों की पारी खेली; हालांकि, चोट की वजह से वह इस मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। जॉन कैंपबेल अच्छी लय में दिखे, उन्होंने 60 गेंदों पर शानदार 62 रन बनाए और अमीर जांगू ने भी अर्धशतक जड़ा। फिर भी, कैरेबियाई टीम निश्चित रूप से दूसरे वनडे में अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। अल्जारी जोसेफ महंगे साबित हुए, उन्होंने 9 ओवर में 81 रन दिए जबकि गुडाकेश मोती भी कोई विकेट नहीं ले पाए।

India vs West Indies: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स और विटेल लॉज।

FAQ...

1. दूसरे वनडे में किस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला ?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे वनडे में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को डेब्यू का मौक मिला।

2. भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच किस मैदान पर खेला जा रहा?

 भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

3. दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किसने किया?

भारतीय टीम (कप्तान शुभमन गिल) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: बारिश से धुले चारों क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत

 

अन्य प्रमुख खबरें