Ind vs Jpn: बड़े उलटफेर का शिकार होने से बची टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
खबर सार :-
India vs Japan: भारत बनाम जापान के बीच एक मात्र टी-20 मैच खेला गया है। बारिश प्रभावित इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम हारते-हारते बची। 5-5 ओवर के इस मैच में भारत ने 2 रन से हरा दिया।
खबर विस्तार : -
Ind vs Jpn T20 Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में बड़े उलटफेर से बच गई। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को 2 रन से हराकर ऐतिहासक जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत द्वारा दिए गए 33 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापानी टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 30 रन ही बना सकी।
जापान की फिरकी में फंसे भारतीय धुरंधर
दरअसल बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस तय समय से लगभग दो घंटे देरी से हुआ। जिससे मैच को सामान्य 20 ओवर से घटाकर 5 ओवर का कर दिया गया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि जापानी स्पिन गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम काफी संघर्ष करती दिखी। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं, संजू सैमसन भी रन बनाने के लिए जूझते दिखे और 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान वे सिर्फ एक चौका ही लगा पाए। जबकि ईशान किशन 6 गेंदों में सिर्फ 3 रन बना सके।
कप्तान श्रेयस अय्यर को भी बड़े शॉट खेलने में मुश्किल हुई और उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए। अय्यर ने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ दो चौके लगाए और टीम एक भी छक्का नहीं जड़ सकी। चार्ली हारा-हिन्ज जापान के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को फाइनल में बुरी तरह से हराया
अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी
33 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल ने बेहद किफायती ओपनिंग ओवर डाला और लचलान यामामोटो-लेक को सिर्फ एक रन पर आउट कर दिया। जापानी टीम पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बना सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे ओवर की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर को सौंपी। शानदार गेंदबाजी करते हुए सुंदर ने ओवर की चौथी गेंद पर इब्राहिम ताकाहाशी को 4 रन पर आउट कर दिया। उन्होंने ओवर में कुल 6 रन दिए, जिसमें एक बाउंड्री भी शामिल थी।
आखिरी ओवर का रोमांच
तीसरे ओवर में रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए और उन्होंने 10 रन दिए; साथ ही वे कोई विकेट भी नहीं ले सके। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने 7 रन दिए और जापान के कप्तान केंडल काडोवाकी-फलेमिंग को 12 रन पर पवेलियन भेज दिया। जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। अक्षर ने पहली दो गेंदों पर 2 रन दिए, लेकिन तीसरी गेंद वाइड फेंक दी। हालांकि, उन्होंने अगली चार गेंदें बहुत सटीक तरीके से फेंकीं और जापानी बल्लेबाजों को बाउंड्री मारने का कोई मौका नहीं दिया। यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था। अब एशियाड में टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी।
- पहली गेंद – पर कोई रन नहीं
- दूसरी गेंद – एक रन
- तीसरी गेंद – तीसरी गेंद वाइड
- तीसरी गेंद – कोई रन नहीं
- चौथी गेंद - एक रन
- पांचवीं गेंद - एक रन
- छठी गेंद - एक
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
जापान : लचलान यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तनियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।
ये भी पढ़ेंः- https://indiapublickhabar.com/cricket/asian-games-2026-pakistan-women-win-bronze-beat-bangladesh-by-31/18174
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15