India vs Japan T20: जापान के खिलाफ भारत का शर्मनाक प्रदर्शन, 32 रन ही बना पाई टीम इंडिया

खबर सार :-

India vs Japan: भारत बनाम जापान के बीच एक मात्र टी-20 मैच खेला जा रहा है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और अब मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया है। भारत के जापान को 33 रनों का लक्ष्य दिया है।
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट

खबर विस्तार : -

India vs Japan T20 Asian Games 2026: भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच पहली बार T20 इंटरनेशनल मैच में खेला जा रहा है। यह मैच जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस तय समय से लगभग दो घंटे देरी से हुआ। जिससे मैच को सामान्य 20 ओवर से घटाकर 5 ओवर का कर दिया गया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 4 विकेट खोकर सिर्फ 32 रन ही बना सकी। 

भारतीय बल्लेबाजी धराशाई

जापान के गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी धराशाई हो गई। अभिषेक शर्मा (0), संजू सैमसन (9) और ईशान किशन (3) आउट हो गए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया पांच ओवर के इस मैच में मात्र 32 रन ही बना पाई। इसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले को बल्लेबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। जापान के लिए स्पिनर चार्ली हारा-हिन्जे ने 2 विकेट लिए। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। 2026 एशियाई खेलों से पहले यह भारत का आखिरी इंटरनेशनल मैच है। टीम इंडिया को 28 सितंबर को एशियाई खेलों में अपना क्वार्टर-फाइनल मैच खेलना है।

'स्पोर्ट 75' पहल का हिस्सा है यह मैच

बता दें कि यह मैच 'सुजुकी कप' के तहत खेला जा रहा है और यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है। यह 2026 एशियाई खेलों से पहले दोनों टीमों के लिए एक अहम वार्म-अप मैच भी है। इसके अलावा, यह मुकाबला 'स्पोर्ट 75' पहल के तहत पहला आयोजन है, जिसका मकसद खेलों के जरिए भारत और जापान के बीच आपसी सहयोग और जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इस पहल की नींव भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच हुए शिखर सम्मेलन के दौरान पड़ी थी।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीते दो रजत पदक

एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय टीम इस मैच को एक बेहतरीन तैयारी के तौर पर देख रही है। टीम इंडिया अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान में उतर रही है। हालांकि चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह को इस मैच में खेलने का मौका नहीं जबकि टीम इंडिया तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मिला जगह नहीं मिली थी। जबकि रवि बिश्नोई के पास इस मैच और आने वाले एशियाई खेलों के जरिए यह साबित करने का सुनहरा मौका है कि वरुण चक्रवर्ती की गैर-मौजूदगी में वह टीम के लिए एकदम सही दूसरे स्पिनर हैं।

भारत बनाम जापान T20I मैच कहां देखें

भारत में, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। टेलीविजन पर, मैच का प्रसारण Star Sports 1 और Star Sports 1 Hindi पर किया जाएगा। फ्री-टू-एयर दर्शक DD Sports पर मैच नहीं देख पाएंगे, क्योंकि प्रसारण अधिकार खास तौर पर Star Sports नेटवर्क के पास हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

जापान : लचलान यामामोटो-लेक, रियो सकुरानो-थॉमस, केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तनियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर।

ये भी पढ़ेंः- https://indiapublickhabar.com/cricket/asian-games-2026-pakistan-women-win-bronze-beat-bangladesh-by-31/18174

अन्य प्रमुख खबरें