IND vs ENG 3rd T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पिछले मैच के विलेन रवि बिश्नोई बाहर
खबर सार :-
IND vs ENG 3rd T20 Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरा T20 मैच खेल रही है। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया गया है।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG 3rd T20 Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में चल रही T20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे है। इसलिए, मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इसके बाद, मैनचेस्टर में खेले गए अगले मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की और बढ़त बना ली। ऐसे में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है।
IND vs ENG: रवि बिश्नोई बाहर
इस मैच के लिए एक अहम फ़ैसले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पिछले मैच के बिलेन स्टार लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई (ravi bishnoi) को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है। पिछले मैच में बिश्नोई का प्रदर्शन महंगा साबित हुआ था; उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 60 रन दिए थे। उनके खराब फ़ॉर्म को देखते हुए, कप्तान अय्यर युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को टीम में लाए हैं। टीम को उम्मीद है कि प्रिंस इस 'करो या मरो' वाले मैच में अपनी गेंदबाज़ी से विरोधी टीम पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे।
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था दूसरा टी20
मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। ईशान किशन 49 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। जवाब में, इंग्लैंड ने 4 विकेट शेष रहते और 19 ओवर में मैच जीत लिया।
IND vs ENG Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टोंग।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG 3rd T20: बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश में अय्यर, जानें तीसरे टी20 में कैसी होगी प्लेइंग XI
अन्य प्रमुख खबरें
-
WTC Points Table: बांग्लादेश को रौंदकर टॉप पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका
2026-11-19
-
IND vs NZ 1st Test: हेनरी शतक, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 243 रन
2026-11-19
-
ICC ODI रैंकिंग में अर्शदीप सिंह ने लगाई लंबी छलांग
2026-11-18
-
18 साल का सफर और 5 ट्रॉफी, धोनी के संन्यास के साथ 'खत्म हुआ थाला युग
2026-11-17
-
IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका
2026-11-17
-
आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड
2026-11-17
-
वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
2026-11-17
-
IPL 2027: खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज पर फैंस की खास नजर
2026-11-17
-
टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, सेंटनर टीम से हुए बाहर
2026-11-17
-
रोहित शर्मा के लिए आज भी खास है 264 रनों की ऐतिहासिक पारी
2026-11-16
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली 'अग्निपरीक्षा'
2026-11-16
-
जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC के चेयरमैन
2026-11-16
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15