Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को फाइनल में बुरी तरह से हराया

खबर सार :-

Ind-W vs SL-W Asian Games 2026 : एशियाई खेल 2026 के चौथे दिन, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल

खबर विस्तार : -

IND W vs SL W Final Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला जापान के कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने  श्रीलंका को 147 रनों से बुरी तरह से रौंदकर एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा जबकि शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने भी तूफानी पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रनों पर ऑलआउट हो गई।

69 रनों का सिमट गई श्रीलंकाई टीम

भारत द्वारा मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान चमारी अथापथु 29 रनों के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं। विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 रन और कविशा दिलहारी ने 11 रन बनाए। इनके अलावा, कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारत ने यह मैच 147 रनों के बड़े अंतर से जीता। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरानी ने 2-2 विकेट लिए।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीते दो रजत पदक

भारत ने बनाया एशियन गेम्स का सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े। खासकर मंधाना शानदार फॉर्म में दिखीं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। 

मंधाना का तूफानी अर्धशतक

शेफाली भी अच्छी लय में दिखीं और उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। शेफाली के पवेलियन लौटने के बाद भी मंधाना ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 30 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी के दौरान, भारतीय उप-कप्तान ने चौकों से ज्यादा छक्के लगाए; उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े। इसी के साथ मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,000 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

ऋचा घोष की धमाकेदार पारी

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर कोई खास असर नहीं छोड़ सकीं और 17 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और सिर्फ 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी पारी के दौरान ऋचा ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, भारती फुलमाली ने एक छोर संभाले रखा और 7 गेंदों में 7 रन बनाए।
ऋचा और भारती ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 53 रनों की अटूट साझेदारी की। श्रीलंका के लिए सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुदी प्रबोधा ने एक-एक विकेट लिया।

महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम ने हर मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त जीत हासिल की और एशियाईं खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाई। जबकि श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला। इससे पहले हुए एक मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। भारत इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट स्पर्धा का पोडियम फिनिश भी तय हो गया है।

  1. भारत- गोल्ड
  2. श्रीलंका- सिल्वर 
  3. पाकिस्तान- ब्रॉन्ज

FAQ...

1. एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराया?

एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

2. एशियन गेम्स 2026  के फाइनल में श्रीलंका की महिला टीम कितने रनों पर सिमट गई?

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑल आउट हो गई।

3. भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का कौन-सा पदक जीता?

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता

4. भारत ने महिला क्रिकेट में लगातार कितनी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता?

भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तानी महिला टीम ने जीता ब्रॉन्ज, फातिमा सना ने खेली तेज तर्रार पारी

अन्य प्रमुख खबरें